Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1191)

JAN SAAMNA DESK

जानो बेटी का मोल पर हुई संगोष्ठी

शिकोहाबाद। रविवार को जनकल्याण महिला समिति की बडा बाजार, रहट गली राजेश कुमार अग्रवाल के आवास पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें जानो बेटी के मोल पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीनू गोयल अध्यक्ष ने की।
इस मौके पर अध्यक्ष मीनू गोयल ने कहा कि आज नवरात्र में बेटियों के प्रति दिखाई जाने वाली आस्था आम दिनों में भी रहनी चाहिए। बेटियों को कोख में ही मारने के जघन्य अपराध से तोबा करें। गुंजन अग्रवाल ने कहा कि आज नवरात्र में बेटियों को रोली.चावल का तिलक कर पूजा जा रहा है। बेटियों के प्रति यह श्रद्धा आम दिनों में भी रहनी चाहिए। प्रिया तोमर ने कहा कि राम.कृष्ण की धरती पर बेटियों को देवी के रूप में पूजा जाता है। वहीं कुछ लोग जन्म लेने से पहले ही कोख में बेटियों का गला घोंटकर जघन्य अपराध कर रहे हैं। विन्नी तोमर ने कहा कि अगर कन्या भ्रूण हत्या बंद नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में कन्याओं के पूजने का संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कैसी आस्था और कैसा विश्वास कि एक हाथ से कन्या पूजन का सामान वहीं दूसरे हाथ से कन्या भ्रूण हत्यां। नेहा अग्रवाल ने कहा कि नारी के विविध रूपों मे कन्याए युवतीए पुत्रवधुए पत्नीए माता.बहिन आदि के बिना हम परिवार की कल्पना नही कर सकते है और जब कन्या भ्रूण हत्या का सिलसिला अनवरत चलता रहेगा तो कहाॅ से आयेगी कन्यायें। कैसे होगा आने वाले समाज का सृजन। यह सोचने की बात है। इस पर गौर करें।

Read More »

सड़क हादसों में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए

रोडबेज बस ने पिकअप गाडी को मारी टक्कर
फिरोजाबाद। जनपद में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया। जहाॅ घायलों का उपचार किया गया।
थाना टूण्डला क्षेत्र हाईवे पर एक बडा हादसा होने से टल गया। जब एक दर्जन से अधिक रेलकर्मचारी मैक्स पिकअप गाड़ी में बैठकर गेट नबंर 61 एलपीएल पर ओवर हालिंग करने जा रहे थे। उसी दौरान रोडबेज बस ने पिकअप गाडी को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें सवार 33 वर्षीय भगवान सिंह मीणा पुत्र नन्नूराम निवासी रेलवे कालौनी लाइनपार टूण्डला, 30 वर्षीय तेजेन्द्र सिंह पुत्र किशनपाल, थाना उत्तर के पानसहाय निवासी 29 वर्षीय भूपेन्द्र पुत्र नेत्रपाल, नारखी के गांव सिकन्दरपुर निवासी 30 वर्षीय राजेन्द्र सिंह, रामकिशन के साथ अन्य कई लोग घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए पहले तो रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद उनको सरकारी ट्रामा सेन्टर भेजा गया।

Read More »

माँ बारादेवी जन जागरण समिति ने पत्रकारों को किया सम्मानित

कानपुरः जन सामना संवाददाता। बारादेवी चौराहा पर माँ बारादेवी जन जागरण समिति द्वारा माँ भगवती का 11वाँ विशाल जागरण किया, जिसमे समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम संरक्षक गीतम सिंह यादव ने पत्रकार अभिलाष बाजपेई, चंदन जायसवाल, रमन गुप्ता, फुरकान खान, कमलेश कुमार, स्वर्णिम चतुर्वेदी, विपिन सिंह, स्वप्निल तिवारी, एसके मणि को सम्मानित किया।
इस अवसर पर समिति के पिन्टू जायसवाल, रवि सचान, अंकुर तिवारी, योगेंद्र गुप्ता, पंकज जायसवाल, राजेश जायसवाल, मोनू निगम, दिलदार, अजय केसरवानी, पट्टू केसरवानी, राजेश बाजपेई, संजय गुप्ता, गोपाल, बच्चा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Read More »

जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का किया आयोजन

कानपुरः जन सामना संवाददाता। ग्रीन पार्क स्टेडियम में कराटे खेल के प्रमोशन को लेकर के जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि माननीय संजीव पाठक ने फीता काटकर के प्रतियोगिता का परंपरागत उद्घाटन किया तथा खिलाड़ियों के लिए उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि में आदरणीय संजीव सेठी, मीनाक्षी श्रीवास्तव, मंजू, एकता एवं भावना ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। संस्था के अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार, निदेशक सुनील कुमार, उपाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा, तेजराज, हेमलता गौतम कराटे एसोसिएशन आॅफ इंडिया के रैफरी गौरव कुमार, राजू गुप्ता, सुमन, नैना सविता, पूनम, अंजलि तथा विशु कुमार उपस्थित थे। बालिकाओं ने विशेष प्रदर्शन कर कराटे प्रतियोगिता में धूम मचा दी।

Read More »

यूएई के मोहम्मद बिन राशिद अलमक्तूम नाॅलेज फाउंडेशन द्वारा छठी वार्षिक नाॅलेज समिट की घोषणा

नवंबर 2019 के इस आयोजन की थीम है ‘ज्ञानः चिरस्थायी विकास का मार्ग’
दुबई। मोहम्मद बिन रशीद अल मक्तूम नाॅलेज फाउंडेशन (MBRF) जो ज्ञान प्राप्ति और प्रसार को समर्पित, संयुक्त अरब अमीरात का संगठन हैदृने घोषणा की है कि छठी वार्षिक नाॅलेज समिट नवम्बर 19-20, 2019, को दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में होगी, जिसका इस वर्ष का विषय है ‘ज्ञानः चिरस्थायी विकास का मार्ग।’
हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन रशीद अल मक्तूम, जो यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तथा दुबई के शासक हैं, के संरक्षण और हिज हाइनेस शेख अहमद बिन रशीद अल मक्तूम, MBRF चेयरमैन, के निर्देशों के अनुसार होने वाली यह समिट स्वयं को ज्ञान के महत्वपूर्ण विश्वस्तरीय आयोजनके रूप में स्थापित कर चुकी है। इस वर्ष की चर्चा के विषयों में शामिल हैं, वैश्विक चुनौतियोंजैसे गरीबी, भूख, और मौसम परिवर्तन आदि का सामना करने हेतु चिरस्थायी विकास की प्राप्ति में ज्ञान की भूमिका।
“मोहम्मद बिन रशीद अल मक्तूम नाॅलेज फाउंडेशन के लिए ज्ञान सर्वोच्च लक्ष्य और अपरिहार्य आवश्यकता है,” ये कहना है MBRF के सीईओ हिज एक्सेलेंसी जमाल बिन हुवैरेब का. “छठी वार्षिक नाॅलेज समिट इस प्रतिबद्धता को दर्शाती है और ये निर्णयकर्ताओं तथा विशेषज्ञों के साथ मिलकर चिरस्थायी विकास खोजेगी ताकि स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय चुनौतियों की पहचान हो, उनका हल प्रस्तावित किया जाए और दूरगामी चिरस्थायी विकास को सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी उपकरण विकसित किये जा सकें।”
हिज एक्सेलेंसी ने बताया कि राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का झुकाव दीर्घकालीन विकास के प्रति करने हेतु यूएई ने समन्वित व्यवस्था नियत की है और इस दिशा में कई नवीन पहल की गई हैं जिनमें प्रमुख हैं यूएई की शताब्दी 2071 योजना, यूएई विजन 2021 औरयूएई हरित विकास नीति, जिनका लक्ष्य है आगामी पीढ़ियों के लिए चिरस्थायी भविष्य का निर्माण।
इस वर्ष की नाॅलेज समिट, ग्लोबल नाॅलेज इंडेक्स 2019 के परिणामों को भी प्रकाशित करेगी, जो कि विश्व में ज्ञान की वर्तमान स्थिति को मापने के लिए विकसित उपकरणों को प्रदान करने हेतु संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के साथ भागीदारी में विकसित किये गए हैं, जहाँ कई सरकारी और अंतर्राष्ट्रीय संगठन हिस्सा लेंगे। ये इंडेक्स विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन के आकलन और विकास योजनाओं की उत्पत्ति में योगदान देता है।

Read More »

Kanpur: बैठक कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना

कानपुरः जन सामना संवाददाता। छावनी मीरपुर के सलमान खान पार्क में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शाखा छावनी (रजि) के सफाई कर्मचारियों की विशाल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के मुख्य अतिथि छवि लाल सुदर्शन (सदस्य, एससी एसटी आयोग उत्तर प्रदेश सरकार) रहे। बैठक का संचालन दक्षिण जिले भाजपा के अनुसूचित जनजाति के उपाध्यक्ष नरेश कठेरिया (एडवोकेट) ने किया। इस अवसर पर राजू वाल्मीकि ने सफाई कर्मचारियों को बताया कि जो कैन्टोमैन्ट बोर्ड द्रारा कर्मचारियों को ठेकेदार लोगों ने उनको काम से हटाया गया है उनकी आवाज आलाधिकारियों तक पहुचाई जायेगी। वहीं मुख्य अतिथि ने सफाई कर्मचारियों को बताया कि जैसे ही उनको कर्मचारियों की पीड़ा की जानकारी हुई उन्होंने तुरन्त जिला अधिकारी से फोन पर बात करके समस्या से अवगत कराया और कहा कि कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। इस अन्याय को तत्काल रुकवाया जाये। इनके साथ इंसाफ होना चाहिए व उन्होंने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मन्जू दिलेर को भी इस अन्याय के बारे में अवगत कराया और कहा कि आप लोगों को इंसाफ जरूर से जरूर मिलेगा।

Read More »

स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में संभाषण प्रतियोगिता आयोजित

कानपुर। क्राइस्टचर्च काॅलेज विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी की कानपुर इकाई द्वारा संयोजित संभाषणप्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में 11 सितम्बर 1893 को विश्व धर्म सम्मलेन में दिए गए प्रथम उद्बोधन पर आधारित संभाषण प्रतियोगिता महाविद्यालय सभागार में संपन्न की गई। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को स्वामी जी के विचारों और उनके दर्शन से परिचित होने और उनका अध्ययन करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। इस दिन को विवेकानंद केंद्र “विश्व बंधुत्व दिवस” के रूप में प्रति वर्ष मनाता है और इस वर्ष इसकी 125वीं जयंती मनाई जा रही है। उसी उत्सव की श्रृंखला के रूप में क्राइस्टचर्च काॅलेज में शुक्रवार को इस संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Read More »

तंजवूर में आयोजित किया गया श्रेष्ठ भारत संस्कृति समागम

समागम के दूसरे दिन स्तम्भित करने वाली प्रस्तुतियां देखकर लगा कि भारतीय लोककलायें आज भी कितनी समृद्ध है।
डॉ. दीपकुमार शुक्लः तंजवूर, तमिलनाडु। श्रेष्ठ भारत संस्कृति समागम के दूसरे दिन स्तम्भित करने वाली एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देखकर लगा कि भारतीय लोककलायें आज भी कितनी समृद्ध हैं। बस आवश्यकता हैं उन्हें अवसर प्रदान करने की।
श्रेष्ठ भारत संस्कृति समागम के दूसरे दिन प्रातरू 10.30 बजे श्लोक और आदिवासी कलाश् बिषय पर संगोष्ठी हुई। जिसमें वरिष्ठ रंगरकर्मीयों तथा शोधकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए विभिन्न लोककलाओं की वृहद जानकारी दी। संगोष्ठी में परिचर्चा करने वालों में विशेष रूप से इन्दुमती रमन तमिलनाडु से, ई.के.गोविन्दा वर्म राजा केरल से, राकेश तिवारी छत्तिसगढ़ से, एम.एन. वेंकटेश कर्नाटक से तथा मोहन स्वरूप भाटिया एवं हरि प्रसाद सिंह उत्तर प्रदेश से पधारे थे।

Read More »

तंजवुर में हुआ श्रेष्ठ भारत संस्कृति समागम का जोरदार आगाज

तंजवुर, तमिलनाडुः डॉ.दीपकुमार शुक्ल। सांस्कृतिक क्रियालाप ही संस्कृति की सुगन्ध से समाज को सुगन्धित करते हैं और यह सुगन्ध ही हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है। परन्तु यह तभी सम्भव है जबकि सांस्कृतिक क्रियालापों को अत्यन्त सुनियोजित ढंग से समाज के सम्मुख प्रस्तुत किया जाये। ऐसा ही एक वृहद प्रयास केन्दीय संगीत नाटक अकादेमी नयी दिल्ली द्वारा क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों के साथ मिलकर श्रेष्ठ भारत संस्कृति समागम के नाम से किया गया है। यह संगीत, नृत्य, नाटक, लोक, जनजातीय कला, पुतुल, एवं सम्बद्ध परम्पराओं का उत्सव है। 10 सितम्बर को तमिलनाडु के अति प्रचीन सांस्कृतिक शहर तंजवुर (तंजौर) में इस कार्यक्रम का जोरदार आगाज हुआ। इसमें न केवल तमिलनाडु के सांस्कृतिक कर्मी जुट रहे हैं बल्कि देश के अन्य प्रान्तों के रंगकर्मियों तथा विद्वानों का भी यहां आगमन हो रहा है। दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र तजंवुर के प्रागण में तमिलनाडु के रज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दीप प्रज्वलित करके इस कार्यक्रम का उदघाटन किया। यह कार्यक्रम संगीत नाटक अकादेमी नयी दिल्ली तथ दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र तंजवुर के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हो रहा है। उदघाटन अवसर पर तमिलनाडु तथा कर्नाटक के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से जबरदस्त समां बांध दी। जिससे पूरा पाण्डाल अन्त तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
इस अवसर पर संगीत नाटक अकादेमी के अध्यक्ष शेखर सेन ने बताया कि संगीत नाटक अकादेमी प्रायरू दो तरह के कार्यक्रम आयोजित करती है। जिसमें पहला संगीत, नाटक तथा नृत्य आदि के कार्यक्रम आयोजित करना और दूसरा देश के विभिन्न सांस्कृतिक विद्वानों को एकत्रित करके संगोष्ठियां तथा सम्मेलन आयोजित करना। लेकिन इन कार्यक्रमों के अलग अलग सम्पन्न होने से इसमें विद्वान और कलाकार एक साथ नहीं रह पाते हैं। अतरू इस बार अकादेमी प्रबन्ध कारिणी ने यह निर्णय लिया कि अब एक ऐसे कार्यक्रम की शुरुआत हो जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा संगोष्ठी एक ही मंच पर सम्पन्न हो। इस कार्यक्रम का नामकरण श्रेष्ठ भारत सांस्कृतिक समागम के रूप में किया गया। जिसकी शुरुआत भुवनेश्वर से हुई थी। दूसरा सांस्कृतिक समागम अहमदावाद में, तीसरा अमृतसर में और चैथा गोहाटी में सम्पन्न हुआ था। सभी कार्यक्रमों के परिणाम अति उत्साहित करने वाले रहे।

Read More »

कवियों की रचनाओं को सुन बजीं तालियाँ

कानपुरः लक्ष्मी तिवारी। छावनी क्षेत्र में सर्व धर्म सेवा समिति (रजि) के तत्वावधान व बृज-इंद्रा अभिव्यक्ति मंच द्वारा नई बस्ती गोलाघाट में कवि सम्मेलन व पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गणपति महाराज के दरबार में आमंत्रित कवियों ने शब्द प्रसून अर्पित किये। कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने किया। कार्यक्रम आयोजक जितेंद्र वाल्मीकि एवं विधायक जी द्वारा सभी कवियों का पुष्पमाल व प्रतीक चिन्ह द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। तत्पश्चात अजीत सिंह राठौर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वीकार की तथा कवयित्री शीतल बाजपेयी को संचालन का दायित्व सौंपा गया। कवि सम्मेलन का आरंभ प्रदीप अवस्थी की गणपति वंदना से हुआ। तत्पश्चात कवि राजीव मिश्र की वाणी वंदना से कार्यक्रम को गति प्रदान करने की अनुमति प्राप्त हुई। मंच पर नौ रस के कवि उपस्थित थे हास्य और व्यंग्य से अंशुमन दीक्षित ने पूरी महफिल को हँसाया व गुदगुदाया। कवियों की रचनाओं को सुनकर श्रोता अपने आप को रोक नहीं पाये और मौजूद सभी लोगों ने कवियों सम्मान में खड़े होकर तालियाँ बजाईं। उसके बाद संतोष द्विवेदी के ओज ने भारत माता की जय के नारे लगवा दिये। कवि राजीव मिश्र जी के गीतों पर लोग झूमें तो मनोज गुप्ता की पंक्तियों नें मन को झकझोर दिया। आदित्य विक्रम के गीत गजल के साथ श्रोताओं की तालियां बजती रही तो डॉ प्रदीप अवस्थी के छंदो ने भक्ति रस वर्षा कर दी। छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हुये यश दुबे जिनके हर शेर पर पूरा पंडाल वाह-वाह कर उठा।

Read More »