Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1227)

JAN SAAMNA DESK

सर्कस कलाकार डेयरडेविल हैंः श्वेता त्रिपाठी

मिर्जापुर । वेब शो मिर्जापुर में अपने प्रदर्शन के लिए मिली प्रशंसा के बाद, अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लेखक राजू मुरुगन के रोमांस ड्रामा सर्कस के साथतमिल फिल्म में शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
मेहन्दी, जो एक सर्कस कलाकार है, का कैरेक्टर निभा रही श्वेता ने इसके लिए असल में सर्कस कलाकारों से प्रशिक्षण लिया है।
अपनी ट्रेनिंग के बारे में बात करते हुए श्वेता कहती हैं, “मैं वाकई उत्साहित हूं क्योंकि यह मेरी पहली तमिल फिल्म है। असल सर्कस कलाकारों से प्रशिक्षण लेना एक बहुत बड़ी सीख थी। मैं हमेशा किताबों और शो से जाना था कि सर्कस कलाकारों का जीवन आसान नहीं होता है, लेकिन उनके साथ समय बिताने और उनसे सीखने ने उनके द्वारा निरंतर जीवन और मौत के बीच जूझने के संघर्ष का एहसास कराया। उनके पास अच्छी गुणवत्ता वाले सुरक्षा उपकरण नहीं होते हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय कलाकार के पास होते हैं। बावजूद इसके उनका काम काफी प्रेरणादायक है।
श्वेता ने विभिन्न राज्यों के पेशेवरों से प्रशिक्षण लिया. तमिलनाडु के थेनी जिले से आए कलाकारों ने श्वेता को एक जोखिम भरे स्टंट के लिए प्रशिक्षित किया।
श्वेता कहती हैं, “मैंने तमिलनाडु के चिन्नमन्नूर और मदुरै के असल सर्कस कलाकारों से प्रशिक्षण लिया। इसका नाम राजा सर्कस था। मैंने चलने और झुकने जैसी छोटी बारीकियों का अभ्यास किया. मैंने चाकू फेंकना भी सीख लिया है। हालांकि मुझे यह फिल्म में नहीं करना है, लेकिन कभी-कभी मुझे लगता है कि एक्ट के हर पहलू को जानना और समझना बहुत महत्वपूर्ण है।” 90 के दशक में सेट की गई एक प्रेम कहानी, मेहंदी सर्कस, सर्कर ट्रूप की एक लड़की और कोडाइकनाल के एक नौजवान के बीच के रिश्ते पर केंद्रित है।

Read More »

सीएसजेएम के स्थापना दिवस साप्ताहिक समारोह में विद्यार्थियों का प्रतिभा प्रदर्शन

डाॅ. दीपकुमार शुक्लः कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में स्थापना दिवस सप्ताहिक समारोह के दूसरे दिन विज्ञान प्रदर्शनी एवं वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय परिसर के छात्र-छात्राएं भारी संख्या में प्रदर्शनी एवं वाॅल पेंटिंग में प्रतिभाग करने हेु पहुंचे। विज्ञान प्रदर्शनी में 25 टीमों ने प्रतिभाग किया तो वाॅल पेंटिंग में 21 टीमों ने। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. विनोद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ.अनिल यादव, स्थापना दिवस समारोह के संयोजक डाॅ.सुधांशु राय एवं यूआईईटी के निदेशक डॉक्टर आरएन कटियार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कुलसचिव ने वहां पर उपस्थित अलग-अलग विभागों जैसे यूआईटी एजुकेशन पैरामेडिकल बायो साइंसेज फार्मेसी इत्यादि विभागों की माॅडल को देख कर उनकी सराहना की। किसी बायो मेडिकल वेस्ट पर तो किसी ने ड्रोन का माॅडल बनाया। जो अत्यंत सराहनीय था। इस अवसर पर निर्णयाक के रूप में एचबीटीयू के प्रोफेसर प्रशांत वर्मा मौजूद रहे। जिन्होंने इस प्रदर्शनी के विजेता का निर्णय किया। प्रथम स्थान पर विजेता यूआईटी के एमएसएमई विभाग के योगेश सक्सैना, रजत कुमार एवं यशदीप की टीम रही तो वहीं वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजक डाॅ. सुधांशु राय एवं फाइन आर्ट के निदेशक डाॅ. बृजेश कटियार ने किया। डाॅ. सुधांशु राय ने बताया कि वाॅल पेंटिंग में 21 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें परिसर के फाइनेंस डिपार्टमेंट, होटल मैनेजमेंट डिपार्टमेंट, शिक्षा विभाग के साथ-साथ वीरेंद्र स्वरूप महाविद्यालय, अभिनव सेवा संस्थान, चित्र डिग्री कॉलेज, डीसी लॉ काॅलेज आदि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग की प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया। डाॅ. बृजेश कटियार ने बताया कि कल इस प्रतियोगिता के विजेता घोषित किए जाएंगे।

Read More »

गणित का महासंग्राम प्रतियोगिता से चयनित 350 बच्चों ने दी आज परीक्षा

फिरोजाबाद। आदर्श विकास संस्थान द्वारा आयोजित मण्डलस्तरीय गणित का महासंग्राम प्रतियोगिता का आयोजन आगरा मण्डल के पांच जनपदों में क्रमशः आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी एवं इटावा जनपद में अक्टूबर से दिसम्बर माह में सम्पन्न हुआ था जिसमें मुख्य परीक्षा हेतु सभी जनपदों से कक्षा छह से 12 के टाॅप टेन कुल 70-70 विद्यार्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिये किया गया था। कुल 350 विद्यार्थियों की मुख्य परीक्षा आज दोपहर सुहागनगर स्थित प्रो. राजेन्द्र सिंह सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में संपन्न हुयी। जिसमें विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र एवं स्कूल का आईकार्ड लाने के बाद प्रवेश दिया गया। आदर्श विकास संस्थान के प्रदेश महासचिव राजेश दुबे ने व्यवस्थाओं पर पूरी नजर रखी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में जो छात्र उत्तीर्ण होंगे वे लैपटाॅप व छात्रवृत्ति के हकदार होंगे। वहीं एग्जाम की तैयारियों को लेकर भी बच्चों को परिपक्व किया जायेगा। वहीं प्रो. राजेंद्र सिंह स्कूल के प्रबंधक आरपी सिंह यादव ने कहा कि बच्चों के मन से डर निकालने को यह अच्छा प्रयास है। वहीं परीक्षा के बाद स्वीप की ब्रांड एम्बेसडर कल्पना राजौरिया ने बच्चों को अपने अभिभावकों को मतदान करने के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। ब्रांड एम्बेसडर मयंक भटनागर ने आदर्श विकास संस्थान द्वारा गणित को लेकर किये जा रहे प्रयासों की सराहना की और बताया कि हमारा उद्देश्य बस यही है कि सभी मतदान के प्रति जागरूक हों और मतदान का प्रतिशत बढ़े। संस्था के राजेश दुबे ने सभी का आभार प्रकट किया।

Read More »

कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाशनिधि गर्ग व कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व मेें भाजपा का पुतला रामलीला चैराहे पर फूंका गया। आगरा में भाजपा एवं आरएसएस के कार्यकर्ताओ ने राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से बौखला कर जिला और शहर कार्यालय पर हमला कर आगजनी की गई। जिसका रविवार को कांग्रेसियों ने विरोध किया है।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग एवं कार्यवाह महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोगों ने यह कृत्य किया है। वह शर्मनाक है। इसे कांग्रेस कार्यकर्ता कभी वर्दाश्त नहीं करेंगे। इसकी सभी कांग्रेसी निंदा करते है। ऐसे लोगों पर प्रदेश सरकार लगाम लगाये और शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेंजे।

Read More »

सात करोड़ की लागत से होंगे औद्यागिक आस्थान में कार्य

नगर विधायक मनीष असीजा ने भूमि पूजन कर किया शुभारम्भ
फिरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा के अथक प्रयासों से नगला भाऊ स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में सात करोड़ की लागत से यहां के औद्योगिक आस्थान के लिये सीसी सड़क, इंटरलाॅकिंग, फुटपाथ, सोलर लाइटें, शौचालय, प्याऊ, वृक्षारोपण, ट्री गार्डन के निर्माण कार्यो को हरी झंडी मिली है। रविवार को नगर विधायक मनीष असीजा ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की नींव रखी।
नगर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व बहुआयामी भाव के कार्य हो रहा है। चाहें सामाजिक क्षेत्र में, चाहें पेंशन के क्षेत्र में सभी जगह अच्छा कार्य चल रहा है। पुराना औद्योगिक आस्थान, सड़कें, लाइटें, जल व शौचालय की व्यवस्थायें सुधारने की दिशा में किये गये प्रयास रंग लाये हैं। अब यहां सात करोड़ की लागत से सभी कमियां दूर होंगी। वहीं बताया कि वे इसके लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा औद्योगिक विकास मंत्री उप्र सरकार सतीश महाना और लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचैरी का भी आभार व्यक्त करते हैं। इस दौरान प्रमुख उद्यमी देवीचरन अग्रवाल संग अन्य उद्यमी भी मौजूद रहे।

Read More »

शिवपाल यादव ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लडने का किया ऐलान

शिकोहाबाद। प्रगतिशल समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2019 में देश में नए फैसले होने हैं। साथ ही कहा की पार्टी में किसी पद की लालसा नही की थी। वह तो पार्टी में सम्मान चाहते थे। लेकिन उसके बाद भी मेरा व नेताजी मुलायम सिह का बार-बार अपमान किया गया।
शिकोहाबाद में आयोजित प्रसपा की रैली में पहुचते ही कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। शिवपाल सिह यादव ने फिरोजाबाद सीट से चुनाव लडने का ऐलान करते हुए कहा कि यह चुनाव क्षेत्र की जनता को लडना है। उन्होने सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव का बिना नाम लिए ही जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होेने 43 साल तक सपा का झंडा थामें रखकर पार्टी की मजबूती के लिए काम किया। नेताजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वह पार्टी को मजबूत करते रहे। उन्हे कभी किसी भी पद की लालसा नही रही। जब नेताजी रक्षामंत्री बने तब वह विधायक का चुनाव लडे थे। प्रदेश में सपा 226 सीट से सिमटकर 47 पर आ गई। उसके पीछे उत्तरदाई कौन है। अगर पार्टी में उनकी बात सुनी जाती तो पार्टी की हालत यह नही होती। उनके पास मौजूद विभाग ने सडको, पुलो, नहरों की सफाई का काम बेहद तेजी से किया। हमारे दामन पर एक दाग नही है। हमे बीजेपी की बी टीम बताया जाता है। सरकार ने हमे बंगला वरिष्ठ विधायक होने के कारण दिया गया है। अगर लोग चाहते हैं कि वह बंगला छोड दू तो ऐसे दस बगले छोड सकता हूॅ। वह तो झोपडी में भी गुजारा कर सकते हैं। हमारे पास इतना पैसा नही है कि चुनाव लड सके आप सभी लोगों को वोट व पैसे से पार्टी की मदद करनी होगी। पार्टी में गलत काम को लेकर विरोध किया। लेकिन मलाई चाटने वालों ने ही उन्हे पार्टी से निकलवा दिया। आखिर वह कौन लोग थे। जिनके कारण उन्हे बाहर निकाला गया। उन्होने नेताजी, प्रोफेसर रामगोपाल यादव का हमेशा सम्मान किया है। उन्होने पुत्र की कसम खाकर भी कहा था कि वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते। उन्होने केन्द्र व राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 56 इंच के कारण देश की जमीन पर कब्जा हो रहा है।

Read More »

शोषित समाज को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन कर दिया ज्ञापन

घाटमपुर, कानपुर। आज दोपहर अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मंच संयोजक इंजीनियर रामगोपाल उत्तम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की विभिन्न मार्गो से भ्रमण करता हुआ जुलूस स्थानीय तहसील प्रांगण पहुंचा, जहां बैठक के बाद इंजीनियर रामगोपाल उत्तम के नेतृत्व में वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार राकेश वर्मा को सौंपा जिस में आरक्षण प्रावधानों के विपरीत यूजीसी द्वारा जारी किया गया रोस्टर एवं इसके आधार पर शिक्षण संस्थानों पर की गई नियुक्तियां सीट निरस्त करने जाति आधारित जनसंख्या की गणना शीघ्र जनता को बताए जाने वोह जातियां जिनका पुश्तैनी धंधा कृषि एवं पशुपालन रहा है उन सभी को ओबीसी श्रेणी में लाने पूरे देश में ओबीसी को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण देने निजी संस्थानों एवं ठेकेदारी उद्योग व्यापार में भी sc.st.obc एवं अल्पसंख्यकों का आरक्षण लागू करने आरक्षित श्रेणी का कोटा शीघ्र पूर्ण किए जाने जब तक आरक्षण का कोटा पूरा ना हो जाए तब तक ओपन कैटिगरी में कोई भर्ती न करने, प्रमोशन में आरक्षण शीघ्र बहाल किया जाए तथा ओबीसी को प्रमोशन में आरक्षण दिया जाए एससी एसटी ओबीसी को भी विधानसभा एवं लोकसभा में जनसंख्या के अनुपात में सीटें आरक्षित की जाए तथा आरक्षित सीटे चुनाव में बदली जाए न्याय पालिका में भी एससी एसटी ओबीसी एवं जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण दिया जाए जंगली जानवरों से किसानों की फसल की सुरक्षा की जाए कृषि यंत्रों खाद्य एवं कृषि उपयोगी वस्तुओं में जीएसटी सहित सभी कर शीघ्र समाप्त करने, शहरों के ऑर्गेनिक कचड़े की खाद एवं सीवर की सिल्ट किसानों के खेतों में पहुंचाएं जिससे रासायनिक खादों की निर्भरता कम हो सके। इंजीनियर राम गोपाल वर्मा संयोजक सामाजिक न्याय मंच ने कहा कि एससी एसटी ओबीसी एवं माइनॉरिटी के लोगों ने आज तहसील स्तर पर आंदोलन का दूसरा चरण पूरा किया है। सभी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस आंदोलन के चैथे चरण 5 मार्च 2019 को भारत बंद का आवाहन किया गया है।

Read More »

किसानों की सुनवाई नहीं हुई तो व्यापार मंडल अनिश्चितकालीन बंद करेगा बाजार

फिरोजाबाद। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी के नेतृत्व में आज भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानुप्रताप सिंह का जैन मंदिर सुभाष तिराहे के पास स्वागत किया गया। काफी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमें कौशल किशोर उपाध्याय, समाजसेविका नीता पांडेय, मनोज चन्देल बाबा, यतीन्द्र मोहन तैलंग संग काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी ने कहा कि आज हमने भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानुप्रताप सिंह का स्वागत किया है और व्यापार मंडल उनके साथ है देश का व्यापारी किसान बहुत परेशान है 21 दिनों तक सांखिनी गांव में किसानों का धरना प्रदर्शन किया जा रहा है वहां कोई भी नेता या अधिकारी नहीं पहुंचा है हम भाकियू के साथ हैं अगर जल्द ही मांगे नहीं मानीं गयीं तो फिर अनिश्चितकालीन फिरोजाबाद जनपद बंद किया जायेगा। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बच्चू सिंह भी मौजूद रहे।

Read More »

श्रीमती सरोज सिंह निडर की दसवीं पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन आयोजित

फिरोजाबाद। श्रीमती सरोज सिंह निडर की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजेंद्र सिंह विश्राम गृह में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दूर से आये कवियों ने भाग लिया। पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर संग कई सारे कवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी वहीं कार्यक्रम से पूर्व श्रीमती सरोज सिंह निडर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये और उनके जीवन काल पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद कवियों ने अपनी कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। इस बारे में आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी दादी स्व. श्रीमती सरोज सिंह निडर की पुण्यतिथि के अवसर पर इस कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

Read More »

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने गरीबों को बांटे कपड़े

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा राजेन्द्र विश्राम गृह के सामने गरीबों की मदद को अपना व चिर परिचितों के घरों का अनुपयोगी कपड़ा दान करने को कैम्प लगाया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में आये गरीब, असहाय जरूरतमंद लोगों को कपड़ा देकर बच्चों को खुद पहनाकर नेक कार्य किया गया। जिसकी सभी ने सराहना की। इस दौरान समाज सेवी एवं लोकसभा मीडिया प्रभारी भाजपा अमित गुप्ता, महानगर संयोजक अनुभव माहेश्वरी बॉबी, राहुल चैहान, हरीओम शर्मा रग्गी, हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु वशिष्ठ, दीपक राठौर, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजोरिया, मुकेश कुमार, एनजीओ प्रकोष्ठ के अनुराग माहेश्वरी, राहुल कुमार, राहुल जैन, प्रमोद श्रीवास्तव, अमरदीप राय, दुर्गेश चित्तौड़िया, सपना शर्मा, सुनील राजपूत, बिट्टू जैन, अंशुल शर्मा, भाजपा साइबर योद्धा से विशाल मोहन यादव, हिमांशु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Read More »