नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कल केवडिया में डीजीपी / आईजीपी सम्मेलन में राष्ट्रीय अखण्डता के लिए वार्षिक सरदार पटेल पुरस्कार की घोषणा की। यह पुरस्कार राष्ट्रीय एकीकरण को और बढ़ाने की दिशा में असाधारण प्रयासों के लिए दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा “सरदार पटेल ने भारत को एकजुट करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। राष्ट्रीय अखण्डता के लिए सरदार पटेल पुरस्कार उनके लिए एक उचित श्रद्धांजलि होगी और यह अधिक से अधिक लोगों को भारत की एकता और राष्ट्रीय अखण्डता को बढ़ाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगा।”
JAN SAAMNA DESK
कानपुर सर्जिकल में स्वास्थ्य लाभ हेतु विशेष सुविधायें उपलब्ध
JAN SAAMNA REPORTER: कानपुर। विवेकानन्द विहार, बर्रा में कानपुर सर्जिकल (कानपुर योग थैरेपी एवं नेचर क्योर सेंटर) का शुभारम्भ उप्र के कारागार मन्त्री जय कुमार ‘जैकी’ के करकमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर बताया गया कि सेन्टर पर लकवा, सर्वाइकल एवं डिस्क की विशेष थैरेपी की सुविधा उपलब्य है। यह भी बताया गया कि यहां पर मोटापा, डायबिटीज, थायराॅयड, श्वांस, पेट तथा समस्त प्रकार के मानसिक विकारों का निदान किया जायेगा। सेन्टर में एनलाइजर मशीन से टेस्ट, डाइट एडवायजरी, प्राकृतिक चिकित्सा, अल्टरनेट थैरेपी, स्टीम बाथ, हर्बल मसाज, एक्यूप्रेसर, शिरोधारा, मडथैरेपी सहित अन्य सुविधायें स्वास्थ्य लाभ हेतु उपलब्ध हैं।
शुभारम्भ के मौके पर अपना दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलामन्त्री दक्षिण संजय कटियार, रजनीश तिवारी, अतुल दीक्षित, अवधेश कटियार, पंकज कुमार, आलोक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया बैठक सम्पन्न
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। मंडल कार्यालय प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की कानपुर में पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बिगत 9 दिसम्बर को हुई ऐतिहासिक रैली के उपलक्ष्य में बधाई एवं आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर मिष्ठान वितरण किया गया। बैठक में कानपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष शिव मोहन सिंह चंदेल, फेंस एसोसियन के आशीष चौबे, युवजन सभा कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष राजपाल यादव, यूथ ब्रिगेड कानपुर नगर के अध्यक्ष नरेश चौहान, अरुण यादव, उमेश यादव जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, रामबहादुर यादव प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ एवं नूरी मलिक प्रदेश सचिव युवजन सभा आदि लोग शामिल हुए।
प्रदेश में पहला रेनवाटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क बनाएगा केडीए
कानपुरः जन सामना संवाददाता। कानपुर विकास प्राधिकरण शहर में रेनवाटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क की स्थापना करने जा रहा है। प्रदेश में ये पहला थीम पार्क होगा। जिसे साकार करने के लिए केडीए उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण के तकनीकी दल को साथ ले जाकर बैंगलोर एंव हैदराबाद का दो दिवसीय दौरा कर रेनवाटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क की तकनीक एंव विशेषताओं को देखा और जानकारियां प्राप्त की।
नगर में निरन्तर गिरते भू-जल के स्तर को देखते हुए केडीए उपाध्यक्ष किंजल सिंह ने शहर में रेनवाटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क बनाने का निर्णय लिया है। इससे भू-जल के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
प्रदेश में पहले अनूठे पहल को साकार करने के लिए उपाध्यक्ष किंजल सिंह ने प्राधिकरण तकनीकी दल के अधि. अभि. आरपी सिंह एवं सहायक अभि. मनोज कुमार उपाध्याय के साथ बैंगलोर एंव हैदराबाद स्थित रेनवाटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क को देखा। जिसे इंडियन इंस्टिट्यूट आॅफ साइंस बैंगलोर के विख्यात वैज्ञानिक एआर शिवकुमार द्वारा तैयार किया गया था।
रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के विशेषज्ञ शिवकुमार ने भ्रमण के दौरान थीम पार्क की तकनीक एवं आकर्षण के बारे में जानकारी दी।
माध्यम ने साहित्यकारों व पत्रकारों को किया सम्मानित
कानपुरः स्वप्निल तिवारी/नीरज राजपूत। माध्यम साहित्यिक संस्थान के तत्वावधान में नवाबगंज स्थित सरयू नारायण इंटर कालेज में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्या दायिनी माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद गीत ऋषि के नाम से मशहूर कृष्ण कान्त शुक्ला के द्वारा माँ सरस्वती की वंदना की गई।
तत्पश्चात साहित्यकारों का सम्मान माध्यम की अध्यक्षा मधु श्रीवास्तव मधुलिका व सचिव धीरेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत करवाया गया और स्मृति चिन्ह व शाॅल भेंट कर किया गया।
इस मौके पर प्रेस काउंसिल आॅफ इंडिया के मेम्बर श्याम सिंह पंवार, भारतीय स्वरूप समाचार पत्र के संपादक अतुल दीक्षित, स्वैच्छिक दुनिया के संपादक राजीव मिश्रा, गीत ऋषि कृष्ण कान्त शुक्ला, दि माॅरल समाचार पत्र के संपादक शिव शरण त्रिपाठी, हास्य कवि अजीत सिंह ‘लुल्ल कानपुरी, शायर फारूकी जायकी, डाॅ सुरेश अवस्थी, श्याम सुंदर निगम, डाॅ गायत्री सिंह, अनिल खेतान, राही उजास को सम्मानित किया गया।
कागजी आंकड़ों में ओडीएफ, एडीओ पंचायत ने नहीं बताया ओडीएफ का मतलब!
⇒स्वच्छ भारत मिशन को ग्राम विकास अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी लगा रहे पलीता
⇒एडीओ पंचायत ने कहा 2012 की बेसलाइन पर किया गया ओडीएफ घोषित
⇒खण्ड विकास अधिकारी बोले जिला प्रशासन के कहने पर ओडीएफ घोषित किया
⇒दबी जुबान में बोले ग्राम प्रधान, कमीशनबाजी के चलते सब कुछ हो जाता है माफ
⇒सरकारें बदली लेकिन नहीं बदली स्थानीय स्तर के अधिकारियों की कार्यशैली
⇒शौचालयों के निर्माण में मानकों की उड़ाई गई जमकर धज्जियां, किया खूब गड़बड़झाला
⇒आधे-अधूरे बनाये गये शौचालयों को भी दिखा दिया गया उपयोग में
स्वप्निल तिवारी/नीरज राजपूतः कानपुर। कागजों पर ही पूरा बिधनू ब्लाॅक हो गया ‘खुले में शौच मुक्त’। जी हां स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये गये शौचालयों की जमीनी हकीकत यही है कि उन्हें कागजों पर बना दिया गया है और अधिकारियों ने उनके उपयोग करने की रिपोर्ट लगा कर ओडीएफ घोषित कर दिया गया है।
‘खुले में शौच मुक्त भारत’ का स्वप्न देखने वाले देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के इस स्वप्न को बिधनू ब्लाॅक में पलीता लगाया जा रहा है और इस अभियान को पलीता लगाने में ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी/सचिव व एडीओ पंचायत महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस अभियान को पलीता लगाने वाले ग्राम विकास अधिकारियों व ग्राम प्रधानों को खण्ड विकास अधिकारी से लेकर जिले स्तर के अधिकारियों का पूर्ण संरक्षण प्राप्त है।
स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत बनाये गये शौचालयों की जमीनी हकीकत देखने के लिए बिधनू ब्लाॅक के मंझावन की वार्ड 1 बारा दुआरी मोहल्ले की आबादी में जब मीडिया टीम मौके पर पहुंची और शौचालयों की उपयोगिता पर बात की तो लोगों ने बताया कि प्रधान जी हम लोगों की सुनते ही नहीं और वो अपने ठेकेदार से अपने मनमाफिक निर्माण काम करवा रहे हैं। वहीं इस वाबत नाम ना छापने की शर्त पर कुछ ग्राम प्रधानों ने बताया कि 10 प्रतिशत तक कमीशन लिया जाता है और इसका माध्यम ग्राम विकास अधिकारी बन रहे हैं जो हम लोगों से उगाही करके जिले के अधिकारियों की जेबें भरने का काम कर रहे हैं इसी लिए सभी शिकायतों को दबा दिया जाता है और शौचालयों के निर्माण में खूब धांधली करवाई जा रही है, इसके बाद जो प्रधान कमीशन नहीं देते उन पर कार्रवाई कर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है।
कागजी आंकड़ों में पूरा बिधनू ब्लाॅक हो गया ओडीएफ
-स्वच्छ भारत मिशन को ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान लगा रहे पलीता
-खण्ड विकास अधिकारी बोले जिला प्रशासन के कहने पर ओडीएफ घोषित किया
-दबी जुबान में बोले ग्राम प्रधान, कमीशनबाजी के चलते सब कुछ हो जाता है माफ
-सरकारें बदली लेकिन नहीं बदली अधिकारियों की कार्यशैली
-शौचालयों के निर्माण में मानकों की उड़ाई गई जमकर धज्जियां
-आधे-अधूरे बनाये गये शौचालयों को भी दिखा दिया गया उपयोग में
कानपुर। कागजों पर ही ब्लाॅक हो गया ‘खुले में शौच मुक्त’। जी हां स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये गये शौचालयों की जमीनी हकीकत यही है कि उन्हें कागजों पर बना दिया गया है और उनके उपयोग करने की रिपोर्ट लगा कर ओडीएफ घोषित कर दिया गया है।
‘खुले में शौच मुक्त भारत’ का स्वप्न देखने वाले देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के इस स्वप्न को पलीता लगाया जा रहा है और इस अभियान को पलीता लगाने में ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस अभियान को पलीता लगाने वाले ग्राम विकास अधिकारियों व ग्राम प्रधानों को खण्ड विकास अधिकारी से लेकर जिले स्तर के अधिकारियों का पूर्ण संरक्षण प्राप्त है।
स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत बनाये गये शौचालयों की जमीनी हकीकत देखने के लिए बिधनू ब्लाॅक के मंझावन की वार्ड 1 बारा दुआरी मोहल्ले की आबादी में जब मीडिया टीम मौके पर पहुंची और शौचालयों की उपयोगिता पर बात की तो लोगों ने बताया कि प्रधान जी हम लोगों की सुनते ही नहीं। वहीं इस वाबत नाम ना छापने की शर्त पर ग्राम प्रधानों ने बताया कि 10 प्रतिशत तक कमीशन लिया जाता है और इसका माध्यम ग्राम विकास अधिकारी बन रहे हैं जो हम लोगों से उगाही करके जिले के अधिकारियों की जेबें भरने का काम कर रहे हैं इसी लिए सभी शिकायतों को दबा दिया जाता है। जो लोग कमीशन नहीं देते उन पर कार्रवाई कर प्रताड़ित किया जाता है।
कुछ भी हो लेकिन शौचालयों के निर्माण की जमीनी हकीकत वास्तव में कुछ अलग ही है। मंझावन की वार्ड 1 बारा दुआरी निवासी इसहाक की पत्नी अफसाना ने बताया कि मेरा शौचालय अभी चालू ही नहीं करवाया गया है और शौच के लिये मुझे खुले में जाना पड़ता है। प्रधान जी मेरी समस्या को सुन ही नहीं रहे।
शबाना पत्नी रहीश आलम ने बताया कि उनका भी शौचालय उपयोग के लायक है ही नहीं। साथ ही स्थानीय निवासी गुड्डू पुत्र छुटकऊ, वसीर पुत्र मेंहदी हसन, छोटे सहित तमाम लोगों ने बताया कि शौचालय नाम के बना दिये गये हैं और उनका उपयोग नहीं कर पा रहा हूं। लोगों ने यह भी बताया कि ग्राम प्रधान रावेन्द्र गुप्ता ने अपने ठेकेदार से शौचालय अपने मनमाफिक बनवाये हैं और मानकों की धज्जियां जमकर उड़ाई हैं। ग्रामवासियों ने बताया कि प्रधान जी ने अपनी जेब भर ली उन्हें इससे क्या मतलब कि शौचालय उपयोग लायक बनें या ना बनें। हालांकि मौके पर देखने को मिला कि कई शौचालयों में एक ही गड्ढा बना था तो कईयों के गड्ढे खुले पाये गये। लेकिन यहां ज्यादातर शौचालय उपयोग में नहीं लाये जा रहे हैं। अधिकतर लोगों ने खुले में शौच के लिए जाने की बात बताई।
इस बावत जब खण्ड विकास अधिकारी बिधनू, श्याम नारायण सिंह से जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया कि पूरा ब्लाॅक ही ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। लेकिन जब पूंछा गया अभीतक तो कई परिवारों के शौचालयों को पूर्ण नहीं किया गया तो ओडीएफ कैसे घोषित कहा जाये? इस पर उन्होंने उत्तर दिया कि जिला प्रशासन जाने जिसके इशारे पर ओडीएफ घोषित किया गया था। इस बावत एडीओ पंचायत से सम्पर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने मोबाइल रिसीब करने का कष्ट नहीं किया।
केडीए का शहर वासियों को दीपावली पर तोहफा
कानपुर: जन सामना संवाददाता। कानपुर विकास प्राधिकरण ने दीपावली पर नगर वासियों के लिये खोला पिटारा, शहर के कई क्षेत्रों में आवासीय, व्यवसायिक, औद्योगिक एवं दुकानों को पाने का दिया सुनहरा अवसर।
शहर वासियों के लिए अच्छी खबर दीपावली पर केडीए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आवासीय, व्यवसायिक औधोगिक एवं दुकानों का तोहफा। जहाँ पर भूखण्ड पाना मुश्किल था, वहाँ पर भी आप पा सकते हैं भूखण्ड।
दी गई जानकारी के मुताबिक, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भूखण्डों और दुकानों की कुल संख्या लगभग 177 है। जिसमें आवासीय भूखण्डों का क्षेत्रफल 50 वर्ग मी. एंव 1100 वर्ग मीटर है। इसी तरह दुकानों का क्षेत्रफल 11 वर्ग मीटर से लेकर 27 वर्ग मीटर तक है।
छुट्टियों में भी अवैध निर्माण पर रहेगी केडीए की नजर
कानपुरः जन सामना संवाददाता। कानपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन विभाग में अवर अभियंताओं के क्षेत्रीय फेर बदल के साथ केडीए सचिव ने समीक्षा बैठक की।
पदस्थ अवर अभियंताओं का क्षेत्रीय बदलाव के बाद केडीए सचिव केपी सिंह ने प्रवर्तन प्रभारी, सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की।
क्षेत्रों में हो रहे निर्माण का सघन निरीक्षण, मानचित्र के विपरीत निर्माण, बेसमेंट अथवा बहुमंजली इमारतों का सूक्ष्मता से निरीक्षण करने को निर्देशित किया गया, साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि मानक के विपरीत कार्य हो तो उसे तत्काल सील किया जाए।
त्योहारों की छुट्टियों का ध्यान रखते हुए सचिव ने निर्देशित किया गया कि ऐसे में प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा अथवा अवैध निर्माण न हो सके इसके लिए प्रवर्तन प्रभारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में अभियंताओं की टीम गठित कर अवैध निर्माण पर निगरानी रखें और नियम विरूद्ध निर्माण हो तो कार्यवाही करें।
राजा भैया का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया
कानपुरः जन सामना संवाददाता। घाटमपुर कस्बे के मूसानगर रोड स्थित जनता शिक्षा संस्थान महाविद्यालय में आज दोपहर जनसत्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का 49 वां जन्मदिवस केक काटकर कार्यकर्ताओं द्धारा धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके लंबे जीवन तथा समाज सेवा की शुभ इच्छाएं व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुंवर अतुल प्रताप सिंह, अनूप पाल सिंह, बृजभान सिंह, सुमित सेंगर, राजावत राहुल सिंह, अनूप पाल, आशीष पांडे, पिंटू परमार, सत्यम, मुकेश, अमित, मोनू सिंह, अमर परमार, अवधेश सिंह, राकेश सिंह, अंकित कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jansaamna