कानपुरः जन सामना संवाददाता। कल्याणपुर शिवली रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को नवरात्रि के पावन पर्व पर नव प्रभात परिवार व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर के सामूहिक सौजन्य से दिनांक 6 से 14 अक्टूबर तक जन्मी कन्याओं व उनके माता पिता का सम्मान करते हुए ज्योति प्रकाशोत्सव 2018 कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा0 सुबोध कुमार सी एच सी प्रभारी, वरिष्ठ अतिथि पूर्व सी एम ओ डा0 राकेश कुमार व नव प्रभात परिवार की अध्यक्ष ज्योति वर्मा जी ने बेटियों के महत्वपूर्ण जीवन काल पर चर्चा करते हुए बताया कि समय समय पर उचित टीकाकरण व लालन पालन बेटा बेटी के भेद भाव को समाप्त करने हेतु जनता को जागरूक किया। नव प्रभात परिवार की पचास से भी ज्यादा सदस्यों द्वारा सभी बेटियों के जन्म पर धूमधाम से ज्योति प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम मे सुन्दर सुन्दर रंगोली बनायी गयी व सभी सदस्यों द्वारा कपडे, खिलोने, बेबी किट व कम्बल दूध की बोतले व अन्य सामग्री भेट की गयी। वही सहायक प्रबन्धक पी एन बी प्रवीण विश्नोई जी द्वारा मिष्ठान्न वितरण किया गया।
JAN SAAMNA DESK
चित्रा स्पोर्ट अकादमी में तीरंदाजी अकादमी का शुभारंभ
कानपुरः नीरज राजपूत। नौबस्ता स्थित चित्रा स्पोर्ट्स एकेडमी में तीरंदाजी का शुभारंभ चित्रा डिग्री कॉलेज के चेयरमैन सुरेश कुमार सचान द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया। लगभग 300 बच्चों ने कैंप में भाग लिया। बताया गया कि प्रमुख कोच संदीप कुमार यूथ आर्चरी अकादमी एवं सहयोगियों के साथ बच्चों को नवीन अकादमी में प्रशिक्षण देंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कमलेश कटियार, जितेन्द्र कुमार, संदीप गुप्ता, वीर यादव, ब्रजवीर सिंह, जितेंद्र कटियार, अजीम अहमद, राजा भरत अवस्थी, कुलजीत कौर, अनिल पटेल उपस्थित रहे।
इंसान हो जाये
हर एक मुश्किल बहुत आसान हो जाये,
अगर इंसान अंदर से भी बस इंसान हो जाये ।
कहीं झगड़े न हो सब आपसी सद्भाव से रह लें,
अगर नीयत में हर इंसान के ईमान हो जाये।
किसी मजबूर की करने हिफाजत हाथ उठ जाये,
वो ही इंसान बस उसके लिये भगवान हो जाये ।
अगर होता नही तुमको ये लालच नेक नामी का ,
तुम्हारी खुद ब खुद अपने ही से पहचान हो जाये ।
गजल ऐसी लिखो ऐसी लिखो ऐसी लिखो ‘नीलम’,
कि वो सबके लिए इक इश्क का दीवाना हो जाये ।
गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का कार्यालय खोला गया
कानपुरः जन सामना संवाददाता। घाटमपुर कस्बे की रोडवेज बस स्टैंड गली में आज गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक क्षेत्रीय कार्यालय का उद्धाटन अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल, विशिष्ट अतिथि नीलम चौधरी अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद, जिला अध्यक्ष अनुपमा सचान उर्फ अनीता सचान व प्रभुता सचान द्वारा नारी एकता और उन्हें न्याय दिलाने के संदर्भ में विचार व्यक्त किए गए। जिलाध्यक्ष अनीता सचान ने बताया कि पीड़ित महिलाओं को गैंग में शामिल किया जाता हैं। और उनको न्याय दिलाने का भरसक प्रयास किया जाता हैं।
दो द्धिसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
घाटमपुर, कानपुरः संवाददाता। आज ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का वार्षिक आयोजन बीआरसी परिसर घाटमपुर में शुरू हुआ जिसका शुभारंभ उपजिलाधिकारी घाटमपुर मीनू राणा के द्वारा किया गया। दो दिवसीय होने वाली क्रीड़ा प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों से आए हुए बालक बालिकाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट से की गई। जिसका अवलोकन उपजिलाधिकारी ने किया। 12 न्याय पंचायतों के छात्र अपने अपने अलग रंग के झंडों और ड्रेस के साथ कार्यक्रम में शरीक हुए।
नवरात्रि पर किया माता रानी जगराता
कानपुरः जन सामना संवाददाता। गुजैनी जे ब्लाक स्थित रामलीला वाली गली में श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव सेवा समिति ने नवरात्रि के अवसर पर माता रानी का जगराता किया गया। जिसमें आर के जागरण पार्टी द्वारा माता रानी के भजन गा कर भक्तों का दिल जीत लिया। इलाहाबाद से आयी रूची किंकर ने अपने नये नये भजनों को प्रस्तुत कर जागरण में जान डाल दी वही उन्नाव से आयी प्रिया तिवारी ने सुन्दर सुन्दर भजनो को प्रस्तुत किया। गुरू इंटरनेशनल के द्वारा सुन्दर सुन्दर नृत्य व झाकियो की प्रस्तुति कर समस्त भक्तों ने मां के भजनों को सुनकर सुनकर खुशी प्रकट की। आर के जागरण पार्टी की संचालिका राधा जी ने बताया कि हमने आज तक बहुत से जागरण किये है पर पहली बार के इस दरबार को देखकर बहुत ही आनन्द आया। बच्चो ने मिलकर जो दरबार सजाया है ऐसा दरबार मैने कही नही देखा क्योंकि पहली बार दरबार सजाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है।
केवल पुरुषों को दोष देने से काम नहीं चलेगा
पुरानी यादें हमेशा हसीन और खूबसूरत नहीं होती। मी टू कैम्पेन के जरिए आज जब देश में कुछ महिलाएं अपनी जिंदगी के पुराने अनुभव साझा कर रही हैं तो यह पल निश्चित ही कुछ पुरुषों के लिए उनकी नींदें उड़ाने वाले साबित हो रहे होंगे और कुछ अपनी सांसें थाम कर बैठे होंगे। इतिहास वर्तमान पर कैसे हावी हो जाता है मी टू से बेहतर उदाहरण शायद इसका कोई और नहीं हो सकता।
दरअसल इसकी शुरुआत 2006 में तराना बुरके नाम की एक 45 वर्षीय अफ्रीकन- अमेरिकन सामाजिक कार्यकर्ता ने की थी जब एक 13 साल की लड़की ने उन्हें बातचीत के दौरान बताया कि कैसे उसकी मां के एक मित्र ने उसका यौन शोषण किया। तब तराना बुरके यह समझ नहीं पा रही थीं कि वे इस बच्ची से क्या बोलें। लेकिन वो उस पल को नहीं भुला पाईं, जब वे कहना चाह रही थीं, ‘मी टू’, यानी ‘मैं भी’, लेकिन हिम्मत नहीं कर पाईं।
शायद इसीलिए उन्होंने इसी नाम से एक आंदोलन की शुरुआत की जिसके लिए वे 2017 में ‘टाइम परसन आफ द ईयर’ सम्मान से सम्मानित भी की गईं।
हालांकि मी टू की शुरुआत 12 साल पहले हुई थी लेकिन इसने सुर्खियाँ बटोरी 2017 में जब 80 से अधिक महिलाओं ने हाॅलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वाइंस्टीन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया जिसके परिणामस्वरूप 25 मई 2018 को वे गिरफ्तार कर लिए गए। और अब भारत में मी टू की शुरुआत करने का श्रेय पूर्व अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को जाता है जिन्होंने 10 साल पुरानी एक घटना के लिए नाना पाटेकर पर यौन प्रताड़ना के आरोप लगाकर उन्हें कठघड़े में खड़ा कर दिया। इसके बाद तो ‘मी टू’ के तहत रोज नए नाम सामने आने लगे। पूर्व पत्रकार और वर्तमान केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर, अभिनेता आलोक नाथ, रजत कपूर, गायक कैलाश खेर, फिल्म प्रोड्यूसर विकास बहल, लेखक चेतन भगत, गुरसिमरन खंभा, फेहरिस्त काफी लम्बी है।
मी टू सभ्य समाज की उस पोल को खोल रहा है जहाँ एक सफल महिला, एक सफल और ताकतवर पुरुष पर आरोप लगा कर अपनी सफलता अथवा असफलता का श्रेय मी टू को दे रही है। यानी अगर वो आज सफल है तो इस ‘सफलता’ के लिए उसे ‘बहुत समझौते’ करने पड़े। और अगर वो आज असफल है, तो इसलिए क्योंकि उसने अपने संघर्ष के दिनों में ‘किसी प्रकार के समझौते’ करने से मना कर दिया था।
ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत सप्लाई कि समस्या से जूझ रहे ग्रामीण
इटावाः राहुल तिवारी/ डॉ0 एस0बी0एस0 चौहान। चकरनगर चुनावी समर में नेता, राजनेता और नेताओं के परिंदे चुनावी दौर में ऐसी जगहों पर पहुंचते हैं कि जहां पर पहुंचना हर समय कठिनाइयों से भरा हुआ होता है लेकिन फिर भी तमाम कठिनाइयों को पार करता हुआ चुनावी समर के दौरान छोटा से बड़ा हर नेता मतदाताओं के पास तक पहुंच कर उन्हें लुभाने की बात करता है जब वह सत्ता को हतिया लेता है या अपनी जीत बनाने के बाद फिर कभी पीछे मुड़कर देखने के लिए समय नहीं रहता इन्हीं परिस्थितियों का शिकार है विकासखंड चकरनगर जहां पर नाना प्रकार की समस्याएं मुंह बाए खड़ी रहती हैं लेकिन अब इस समय विद्युत की समस्या सबसे अहम समस्या है। चकरनगर के पूर्वांचल क्षेत्र में भरेह पावर हाउस जहां पर मशीनें फुके 1 महीने से ज्यादा का समय गुजर चुका है आज तक उन मशीनों का दुरस्तीकरण नहीं हो पाया जिसके कारण बहुत बड़ा लोड चकरनगर फीडर से जुड़ा हुआ है हालात यह होते हैं की विद्युत की सप्लाई इस क्षेत्र में एक पावर हाउस के द्वारा कर पाना बहुत बड़ी समस्या है। बताते चलें की करीब 1 माह से पूर्व गढ़ा कास्दा क्षेत्र में स्थापित विद्युत उपकेंद्र जिस की मशीनें किसी कारणवश जल चुकीं है विभाग ने अभी तक इनको ठीक कराने के लिए कोई खास ठोस कदम नहीं उठाया है जिसके चलते उपभोक्ता बेहद परेशानी का सामना कर रहे हैं। विद्युत उपकेंद्र चकरनगर से सप्लाई जब दी जाती है तो विद्युत उपकेंद्र में स्थापित विद्युत परिवर्तक और अन्य मशीनें बेहद लोड के चलते बैठ जाते हैं यानी काम करना बंद कर देते हैं स्टाफ के नाक में दम बनी हुई है वरिष्ठ अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रही है लोग एक एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं जब इस संबंध में विभागीय अधिकारियों में एसडीओ विद्युत से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस समस्या से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और कार्यवाही चल रही है जैसे ही मशीनें ठीक हो जाएंगी विद्युत सप्लाई बिधिवत चालू कर दी जाएगी इसके बाद जब एक्शियन महोदय से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने यह आश्वासन दिया था कि दो-चार दिन में ही विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से चालू हो जाएगी एमडी महोदय से बात हो चुकी है और विभागीय कार्यवाही युद्ध स्तर पर चल रही है इस कार्य को आज लगभग 20 दिन हो चुके हैं
ओडीओपी उत्पादों का जीआई पंजीकरण कार्य में तेजी लाकर कार्य योजना बनाकर उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान दिलाये जाने हेतु अथक प्रयास सुनिश्चित कराये जायेः डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय
लखनऊः जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने निर्देश दिये हैं कि आगामी 02 माह के अन्दर प्रदेश के विभिन्न चिन्हित जनपदों में जिला स्तरीय ओ0डी0ओ0पी0 समिट का आयोजन व्यापक रूप से कराकर लाभार्थियों को लाभान्वित कराया जाये। जनपद लखनऊ में आगामी 27 अक्टूबर को जिला स्तरीय ओ0डी0ओ0पी0 समिट का आयोजन अवध शिल्प ग्राम में कराने हेतु आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित करा ली जायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि लखनऊ में आयोजित ओ0डी0ओ0पी0 समिट के आयोजन में जरी-जरदोजी एवं चिकनकारी के लगभग न्यूनतम 03 हजार उद्यमियों एवं कारीगरों द्वारा प्रतिभाग किये जाने हेतु आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करा ली जायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि लखनऊ के साथ-साथ गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, इलाहाबाद, मुरादाबाद, आगरा व मेरठ में जिला स्तरीय ओ0डी0ओ0पी0 समिट के आयोजन हेतु तिथियां निर्धारित कर कैलेण्डर बनवाकर आगामी 02 माह में 08 कैम्पों का आयोजन कराया जाये, जिससे सम्बन्धित विभाग अपनी शासकीय योजनाओं के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करा सके।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में ओ0डी0ओ0पी0 की उच्च स्तरीय समिति की बैठक कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जिला स्तरीय ओ0डी0ओ0पी0 समिटों के आयोजन में टूल किट्स का वितरण, स्किल डेवलपमेंट के कैम्प, ऋण वितरण सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराने हेतु अभियान के तहत वृहद् कार्यक्रम आयोजित कराये जायें।
प्राथमिकता के आधार पर विकास, निर्माण कार्य कराए जाएं: डीएम
कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में विकास कार्यो की मासिक बैठक की समीक्षा की। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चिन्हित ग्रामों को शासन की योजनाओं से प्राथमिकता के आधार पर शतप्रतिशत संतृप्त किया जाए, जो भी कमियां हैं संबंधित विभाग तत्काल दूर करें। मुख्य चिकित्साधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, स्वास्थ्य केन्द्र, उपकेन्द्रों पर दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति शतप्रतिशत होनी चाहिए, काफी शिकायतें मिल रही है, शिकायतों की अब पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। जनता को हर हाल में हमें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करानी है। महिला हैल्प लाईन के संबंध में आमजनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जाए।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सीएमओ को निर्देश दिये कि जिला अस्पताल में सर्प दंष सेे रोकथाम के लिए इन्जेक्शन एएसवी (एन्टी स्नेक वेनोम) की उपलब्धता का प्रचार प्रसार किया जाये। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों धान के काटने में कही किसी को सर्प ने काट लिया तो जिसे के लिए लोगों को पता रहे कि जिला अस्पताल में विशेष रूप से इन्जेक्शन उपलब्ध है। जिससे कि लोगों को कोई परेशानी न हो। एडीएम प्रशासन व अपर सीएमओ को निर्देश दिये कि जिला अस्पताल में स्थापित औषधि कक्ष का निरीक्षण कर देखे कि कितनी दवाओं की उपलब्धता है कितनी व्यय हुयी तथा अगले दो-तीन माह की तुलना करे तथा रिपोर्ट भी उपलब्ध कराये। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत लोगों को जागरूक करे तथा ब्लाकों आदि जगहों पर पेटिंग आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार भी कराया जाये। डीएम ने नगर पंचायत अकबरपुर ईओ के बैठक में अनपुस्थित पर स्पष्टीकरण तलब किया है। डीपीआरओ को निर्देश दिए कि ग्राम सभा संचित कोष से भेजी गई धनराशि का शतप्रतिशत उपभोग होना चाहिए। जो भी कार्य योजना बेबसाइड पर फीड कराई जाए, उसके अनुरूप ही कार्य होना चाहिए। ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए, अन्यथा संबंधित सचिव, प्रधान के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनका गुणवत्तापूर्ण निर्माण होना चाहिए, शौचालय निर्माण पर विशेष रूप से फोकस किया जाए। संस्थागत प्रसव, टीकाकरण की प्रगति में सुधार करते हुए जेएसवाई भुगतान में तेजी लाई जाए। नोडल अधिकारी गंभीरता से कार्य करते हुए जनपद को अतिशीघ्र ओडीएफ कराने में मदद करें। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आगामी माह में होने वाले विवाह कार्यक्रम हेतु सभी संबंधित अधिकारी तैयारी पूर्ण करना अभी से प्रारंभ कर दे। उन्होंने विद्युत अधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी दिनों नवरात्र, दशहरा आदि का पर्व है जिसके तहत विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से दुरस्त रहे तथा जहां कही भी तार ढीले है वहां पर तारों को कसा दिया जाये।
Jansaamna