Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1281)

JAN SAAMNA DESK

संख्या के आधार पर सबको मिले भागीदारी-बाबूसिंह कुशवाहा

फूल मालाओं से लाद ढोल नगाड़े से कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व मंत्री का भव्य स्वागत।
चंदौलीः जन सामना ब्यूरो। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा सोमवार को सड़क मार्ग से जनपद होते हुए गाजीपुर जनपद के जमानियां में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिये जा रहे थे। जब इसकी जानकारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हुई तो कार्यकर्ताओं ने बलुआ, चहनियां, सीता पोखरी, धानापुर सहित अन्य जगहों उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ फूल मालाओं से लाद कर पूर्व मंत्री का स्वागत किया पूर्व मंत्री कुशवाहा ने धानापुर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर जाकर शहीदों को श्रंद्धाजलि अर्पित किया तथा पत्रकारों से बातचीत में श्री कुशवाहा ने बताया कि हमारी पार्टी आम जन के सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। हमारा मानना है कि जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी भागेदारी के तहत भारत के सभी जातियों की जन गणना कराई जाये जिसकी जितनी संख्या हो उसे उतना भागेदारी आरक्षण मिलना चाहिए। जन अधिकार पार्टी मान्यवर कांशीराम के सिद्धांतों को पूरा करने के लिये लड़ाई लड़ रही है मैं और मेरी पार्टी दलितों, शोषितों, वंचितों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है । यह लड़ाई तब तक चलती रहेगी जब तक दबे-कुचलों शोषितों उस सम्मान उनका अधिकार नहीं मिल जाता।

Read More »

चोरी का माल खरीदने पर सुनार को ले गई हरियाणा पुलिस

सासनी, हाथरसः जन सामना संवाददात। कस्बा के एक प्रतिष्ठित सुनार को हरियाणा पुलिस चोरी का सामान खरीदने के आरोप में उठाकर ले गई। साथी सुनारों ने सुनार को छुडाने के काफी प्रयास किए मगर पुलिस ने किसी की एक न सुनी और उसे उठाकर ले गई।जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस के दो दरोगा और दो कांस्टेबिल सीधे एक दिव्यांग को लेकर कोतवाली पहुंची और इलाका पुलिस के सहयोग की मांग की इसे लेकर एसएचओ प्रदीप कुमार ने एक दरोगा को कोतवाली पुलिस के साथ भेज दिया। जिसे लेकर पुलिस ने सुनार की दुकान पर छापेमरी कर सुनार को पकड लिया। जैसे ही सुनार को पकडा तो अन्य सुनारों में खलबली मच गई। सभी सुनार एकत्र होकर पुलिस का सामना करने लगे। इस पर हरियाणा पुलिस ने बताया कि कथित सुनार ने चोरी का माल खरीदा है और दिव्यांग जो हरियाणा पुलिस के साथ था उसने यहां चोरी का माल बेचा है।

Read More »

मेरे प्रयासों से ही मिली ओवरब्रिज की मंजूरी-सांसद

हाथरसः जन सामना संवाददाता। तालाब चैराहे पर ओवरब्रिज निर्माण की वर्षों पुरानी मांग पर ओवरब्रिज की स्वीकृति उनके प्रयास से ही मिली है तथा पहली किश्त जारी हुई है। अन्य जो लोग इसका श्रेय लेना चाहते हैं, वे साक्ष्य दिखायें। तीन साल पहले लोकसभा में यह मुद्दा मेरे द्वारा उठाया गया था। इसके अलावा रेलमंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से इस सम्बन्ध में लगातार वार्ता की।
उक्त बातें सांसद राजेश दिवाकर ने वसुन्धरा एन्क्लेव स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहीं। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज पर श्रेय लेने वालों के पास मेरी तरह साक्ष्य हैं तो वह जनता के बीच दिखायें। उन्होंने अपने वयान की पुष्टि में कई साक्ष्यों को भी रखा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में रेलवे महाप्रबंधक इज्जतनगर की बैठक में ओवरब्रिज निर्माण और पैदल एवं दोपहिया वाहनों के लिये फुट ओवरब्रिज की भी मांग की थी। इसी वर्ष तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी पत्र लिखा था। महाप्रबंधक रेलवे को स्मृति पत्र भी भेजे थे। महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा मेरे पत्रों का जवाब भी भेजा गया। 11 दिसम्बर 2015 को ओवरब्रिज का मुद्दा लोकसभा में उठाया था। रेल मंत्रालय ने रेल बजट में शामिल करने के लिये मुझसे सुझाव मांगे। मैंने प्रस्ताव बनाकर दिया। फरवरी 2016 में ओवरब्रिज की स्वीकृति मिली। इसके अलावा क्षेत्र में तीन अन्य ओवरब्रिजों हाथरस-जलेसर मार्ग पर 8.73 लाख, सासनी-विजयगढ़ मार्ग पर 7.16 लाख, हाथरस-सासनी मार्ग पर 4.22 लाख, हाथरस-लाढ़पुर मार्ग पर 7.20 लाख, हाथरस के प्लेटफार्म के विस्तार के लिये 11.15 लाख कुल 39 लाख की धनराशि स्वीकृत कराई।
सांसद राजेश दिवाकर ने अपने प्रतिनिधि मुकेश पौरूष की मौत के प्रकरण पर बताया कि इस प्रकरण की जाॅच जारी है। मुकेश पौरूष मेरे प्रतिनिधि से पहले भा.ज.पा. के एक सच्चे सिपाही थे। उनकी मृत्यु व्यर्थ नहीं जायेगी और उनके हत्या के दोषियों को बक्शा नहीं जायेगा। जहाॅ तक सम्भव होगा अस्पताल को सीज कराया जायेगा तथा दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। प्रेस वार्ता के दौरान ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति दिलाने पर सांसद द्वारा किये गये प्रयासों पर भाजपाईयों द्वारा फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया गया।

Read More »

संदिग्ध हालत में गोली लगने से व्यक्ति घायल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू में विगत रात्रि में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालत में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको इलाका पुलिस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसका आगरा भेजा गया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू निवासी 45 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र हरीशंकर को विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में पेर में गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुची पीआरवी 02 के सिपाही बलवीर घायल के पुत्र दिलीप द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत चिन्ताजनक होने के कारण उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल से आगरा भेजा गया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि विगत कई दिनों से पडोस के ही लालू, आकाश अरूण आदि लोगो ने विवाद चल रहा था। उक्त तीनों लोगो के खिलाफ एसएसपी डा मनोज कुमार से शिकायत करने पर थाने में अभियोग दर्ज कराया था। इसी रंजिश को लेकर विगत रात्रि में उक्त लोगो ने घेराबन्दी कर राजेश को गोली मार दी।

Read More »

प्राॅपर्टी डीलर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, डीएम ने दिए जांच के आदेश

कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। सोमवार को क्षेत्रीय निवासियों ने एक जुट होकर डीएम सुरेन्द्र सिंह कों मूलभूत सुविधाओं को लेकर मांग की और धोखाधडी करने वाले प्राॅपर्टी डीलर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस पर डीएम ने तत्काल ही फोन कर प्राॅपर्टी डीलर के खिलाफ जांच बैठाकर कार्यवाही के निर्देश जारी किए। डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को फटकार लगाते हुए पुनः जांच कर कार्यवाही करने को कहा। डीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द की समस्याओं का समाधान होगा। कानपुर नगर के दक्षिण क्षेत्र ग्राम मेहरबान सिंह का पुरवा नई बस्ती (निकट डीपीएस) विकास खण्ड विधनू में नाली एवं सीवर लाइन की समस्या से पीड़ित निवासी रवि कुमार राठौर ने मुख्यमंत्री जी के पोर्टल पर कई बार शिकायत दर्ज कराई। लेकिन कागजों पर सिर्फ अधिकारियों के द्वारा आख्या लगाई जा रही है। रवि ने बताया नाली एवं सीवर लाइन के संदर्भ में ग्राम प्रधान से शुरू होकर जिलाधिकारी, कानपुर नगर से लेकर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री तक को पत्राचार कर चुके है। लेकिन सम्बन्धित विभाग को समस्या ना भेजकर दूसरे विभागों को निस्तारण के लिए भेजा जाता है। जहां से आख्या देकर फर्जी निस्तारण कर दिया जाता है। जमीनी स्तर पर एक वर्ष से प्रयास करने के बाद भी आज तक कोई कार्य नहीं हो सका है।
ग्राम मेहरबान सिंह का पुरवा नई बस्ती के निवासियों ने बताया हमारे घरों के आस-पास ना ही पानी की निकासी हेतु नालियां है और न ही सीवर लाइन है जबकि हम सब इस क्षेत्र में आवास हेतु भूखण्ड प्लाटिंग करने वाले शिवम सिंह गौतम निवासी – भूखण्ड संख्या 01 फ्रेन्डस कालोनी हरजेन्दर नगर, रामादेवी, कानपुर नगर से खरीदा था। तब शिवम सिंह गौतम ने आश्वासन दिया था कि नाली, खंडजा, विद्युत खम्बे, सीवर लाइन आदि की व्यवस्था करेगा। लेकिन शिवम सिंह गौतम से कई बार कहा गया उन्होंने साफ शब्दों में मना कर दिया।
तब रवि कुमार राठौर ने मुख्यमंत्री जी के पोर्टल पर शिकायत संख्या क्रमांक 40016417015178 एवं 40016417016497 दर्ज कराया जिसके जवाब में डा0 निरीश चन्द्र साहू जिला पंचायत राज अधिकारी, कानपुर नगर ने अपनी आख्या में बताया नई बस्ती में किसी व्यक्ति विशेष प्लाटिंग करने वाले पर सपष्ट रूप से संकेत किया था और क्षेत्र पंचायत विधनू द्वारा इस कार्य को कराया जा सकता है।

Read More »

उद्योगपति मनीष अलंकार के अपहरण करने का प्रयास करने वाले पांच दबोचे

⇒पुलिस ने बदमाशों से आल्ट्रो कार भारी मात्रा में असलाह करतूस किये बरामद
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर पुलिस ने प्रतिष्टित व्यवसायी मनीष अलंकार के अपहरण करने का प्रयास करने वाले बदमाशों को रात्रि में दबोच लिया गया। जिनके पास से असलाहों के साथ एक कार भी बरामद की गयी। पुलिस ने उक्त अभियुक्तों के खिलाफ गैगस्टर की कार्यवाही भी की है।
उक्त मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विगत 13 फरवरी 2018 को ट्रामा सेन्टर के समीप सांय सात बजे शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मनीष अलंकार को कुछ लोगो द्वारा अपरहण करने का प्रयास किया गया था। उक्त मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो मामले की संसय में रखा गया लेकिन कुछ दिन बाद से ही व्यवसायी के पास फिरौती के लिए फोन आने लगे। भयभीत उधोग पति ने पुलिस से शिकायत करने पर मामले को गम्भीरता से लिया गया। वही थाने में अभियोग दर्ज करते हुए मामले की छानबीन की गयी। उक्त घटना को खोलने के लिए एसओजी प्रभारी नीरज मिश्रा की टीम,थाना उत्तर टीम के साथ क्षेत्राधिकारी नगर डा0 अरूण कुमार का लगाया गया। सर्विलाश की मदद से थाना उत्तर प्रभारी लोकेश भाटी एसओजी प्रभारी नीरज मिश्रा की टीम द्वारा पांच अभियुक्तों को थाना क्षेत्र से दबोच लिया गया। पकडे गये अभियुक्तों में थाना लाइनपार के गिरधारी का नगला निवासी हरविलास उर्फ हल्ला पुत्र रोशन लाल यादव, दिनकर मिश्रा पुत्र ग्रीश कुमार निवासी तेलमील कालौनी कासगंज गुंजगुडबारा, मूल निवासी सहूरी एटा , विपिन कुमार पुत्र सुन्दर सिंह यादव, गुदाऊ लाइनपार, अनुज यादव पुत्र मुन्नालाल, चन्द्रबार गेट थाना दक्षिण, विजय पुत्र भगवान दास, जैन नगर उत्तर, बताये गये। जिनके पास से भारी मात्रा में असलाह कारतूस भी बरामद किये गये।

Read More »

जन्मकल्याणक महोत्सव के अन्तिम दिन हुआ सम्मान समारोह

⇒अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दी प्रस्तुत की गयीं शानदार कवितायें
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। पीडी जैन मेला प्रांगण में आयोजित अंहिसा के अग्रदूत श्री 1008 भगवान महावीर के 2617वां जन्मकल्याणक महोत्सव के तृतीय दिन सायं 7 बजे ‘कार्यकर्ता सम्मान एवं आभार प्रदर्शन‘ सम्पन्न हुआ । जिसमें महोत्सव समिति ने महोत्सव को भव्य बनाने में दिये गये सहयोग के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं संस्थाओं को मंच पर सम्मानित किया। जिसमे सहयोगी संस्था ‘‘अखिल भारतीय पदमावती पुरवाल पंचायत महासभा, मित्र मण्डल, दिगम्बर युवा संघर्ष समिति, महावीर संगठन, श्री विमर्श जागृति युवा संगठन, तरुण क्रांन्ति मंच, शीतलनाथ धार्मिक संगठन, जैन मिलन मुख्य शाखा फिरोजाबाद, श्री चन्द्रवाड जैन मेला महोत्सव समिति 2018, श्री चन्द्रप्रभु धार्मिक संगठन, बाहुबलि संघ ‘‘ आदि का सम्मान हुआ। जिसके साथ महोत्सव के प्रत्येक कार्यक्रम में अपने सार्थक प्रयासों एवं अनुपमेय योगदान के लिए एक विशेष सम्मान श्री दिगम्बर जैन पाठशाला, सुहाग नगर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया।
साथ में व्यक्तिगत सम्मान की श्रृंखला में मंच संचालन के लिए-राहुल जैन एवं अन्य सहयोग के लिए शैलेन्द्र जैन, विनीत जैन, जितेन्द्र जैन, मयंक जैन माइक्रोटेक ,गगन जैन, अभिषेक जैन आदि को साफा बाॅधकर श्री जी का चित्र के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया। भव्यरथयात्रा में निकाली गयी झाॅकीयों में से प्रथम स्थान- श्री चिन्तामणी पाश्र्वनाथ युवा संगठन, द्वितीय स्थान- श्री विमर्श युवा जागृति मंच तथा तृतीय स्थान- ‘‘धर्म प्रभावना महिला मण्डल सुहाग नगर‘‘ व ‘‘भारतीय जैन मंच‘‘ संयुक्त रुप से प्राप्त किया, जिन्हें समिति के पदाधिकारीयों ने मंच पर सम्मानित किया एवं सांत्वना पुरुस्कार की राशि भी प्रदान की।

Read More »

अटेवा ने निकाला मसाल जूलूस

औरैयाः ध्रुव कुमार अवस्थी। ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग कर रहे कर्मचारियों के अटेवा संगठन ने दिबियापुर में एक अप्रैल को पेंशन खत्म किये जाने के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस में जनपद भर से आये सैंकड़ों शिक्षकों व कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर भाग लिया और पुरानी पेंशन चालू करने की मांग की। इस दौरान कर्मचारियों ने तीस अप्रैल को दिल्ली चलने की भी शपथ ली। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जलवीर सिंह सहित शिक्षक नेता भी मौजूद रहे और अटेवा के समर्थन की घोषणा की।
रविवार को मशाल जुलूस के लिए सैकड़ों कर्मचारी बीआरसी भाग्यनगर में इकट्ठा हुए और लखनऊ में पेंशन के आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज से शहीद हुए शिक्षक रामाशीष को श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में शिक्षक नेता जलवीर यादव ने कहा कि उन्हें इस गलती का अहसास है कि यदि शिक्षक संगठन चाहते तो पुरानी पेंशन खत्म ही नहीं होती। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ पूरी तरह नए कर्मचारियों के साथ है और दिल्ली चलने को भी तैयार है।बैठक के बाद मशाल जुलूस शुरू हुआ जिसमें शिक्षक शिक्षकाओं के अतिरिक्त अन्य विभागों के भी कर्मचारी शामिल हुए थे। जुलूस के दौरान अटेवा के जिला संयोजक अमन यादव मशाल लिए आगे चले और पीछे सैंकड़ों की तादाद में बाँहपर काली पट्टी बांधकर शिक्षक व कर्मचारी नवीन पेंशन स्कीम का विरोध और पुरानी पेंशन लागू किये जाने की नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। जुलूस को दिबियापुर थाने के पास स्थित शहीद पार्क में खत्म किया गया। उसके बाद कर्मचारियों की सभा हुई जिसमें अमन यादव ने कर्मचारियों से सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल करने की अपील की और तीस अप्रैल तक पुरानी पेंशन व संगठन के बारे में ट्विटर, फेसबुक व अन्य सोशल साइट्स पर हैशटैग अभियान चलाने को कहा। सभा में आये सभी पेंशन विहीन कर्मचारियों को अटेवा जिला संयोजक ने तीस अप्रैल को दिल्ली कूच कर जंतर मंतर पर होने वाले पूरे देश के कर्मचारियों के राष्ट्रीय संगठन एनएमओपीएस के आंदोलन में शामिल होने की शपथ दिलाई।

Read More »

निजी स्कूलों की मनमानी रोकने की मांग कर किया प्रदर्शन

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गेनाइजेशन के बैनर तले आज नंदगांव फूल बाग में निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय शुल्क का विनियमन विधेयक 2017 को सरकार द्वारा अभी तक पास ना किए जाने के विरोध में एक जनसभा का आयोजन किया गया। संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री तपन अग्निहोत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी इतनी बढ़ गई है कि वह खुलेआम अभिभावकों का शोषण करने के लिए उतारू हो गए हैं। संस्था ने पूर्व में 22 अप्रैल 2017 को नाना राव पार्क से ही निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में शांति मार्च जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाल कर मुख्यमंत्री महोदय जी को निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए कानून बनाने के लिए मांग की थी सरकार द्वारा कोई प्रतिक्रिया ना मिलने पर संस्था ने पुनः 19 जुलाई से 22 सितंबर तक संपूर्ण उत्तर प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाकर अभिभावकों का समर्थन प्राप्त किया था और 23 सितंबर को सरसैया घाट चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक हस्ताक्षरयुक्त बैनरों के साथ मानव श्रृंखला बनाकर 786 फीट का लंबा बैनर मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन शुरू सौंपा था। इसके बाद सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय शुल्क का विनियमन विधेयक 2017 तैयार किया एवं जनता की राय मांगी। उसके बाद सरकार ने अभी तक यह विधेयक पास नहीं किया। सरकार की मंशा जानबूझकर विधायक पास ना करने की थी क्योंकि सरकार अपने मंत्री और विधायकों के दबाव में इसे पास नहीं कर पा रही है क्योंकि ज्यादातर स्कूल इन्हीं नेताओं के होते हैं चाहे वह प्रत्यक्ष रुप से हो या परोक्ष रूप से है।

Read More »

90 किलो गॉजा के साथ पुलिस ने पकड़ा

⇒नशे के सौदागरों को पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल
कानपुरः अर्पण कश्यप। थाना रेलबाजार व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को एक कामयाबी मिली और टीम ने गाजा तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। दी गई जानकारी के अनुसार, कानपुर के थाना रेलबाजार ने पुलिस महानिरीक्षक महोदय तथा परिक्षेत्र कानपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या के निर्देशन व छावनी एरिया की सुरक्षा हेतु सर्विलांस सेल स्वाट टीम ने कानपुर नगर प्रभारी के द्वारा रेल बाजार थाना अंतर्गत सीओडी क्रासिंग के पास मुखबिर की सूचना पर एक 10 चक्का ट्रक को चेकिंग के लिए रोका। इसके बाद जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गांजा की बरामदगी की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। पकड़े गये अभियुक्तों ने पूछतांछ करने पर बताया कि वो उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली तथा अन्य कई बड़े बड़े शहरों में गांजा की सप्लाई करते हैं। रेलबाजार पुलिस ने खुलासे के दौरान बताया कि मौके पर पकड़े गये ट्रक में 90 किलोग्राम गांजा मौके पर बरामद हुआ। अभियुक्तो ने अपना नाम प्रेमपाल पुत्र महेश चन्द निवासी कायमगंज जिला फर्रुखाबाद, राहुल सिंह चैहान पुत्र रमेश सिंह थाना कायमगंज जनपद कन्नौज व ज्ञान सिंह पुत्र शोभा सिंह उत्तरीपूरा थाना बिल्हौर कानपुर नगर बताये गए।

Read More »