Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1505)

JAN SAAMNA DESK

सामूहिक विवाह समारोह 31 को

फिरोजाबाद, संवाददाता। कन्यादान सेवा समिति के तत्वावधान में सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह 31 अक्टूबर को सुबह नौ से सांय छह बजे तक श्री भरत सिंह डिग्री कॉलेज ककरारा पर आयोजित किया जाएगा। समिति अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने बताया सामूहिक विवाह समारोह में अपने वैवाहिक योग्य बच्चों की शादी कराने के इच्छुक व्यक्ति शीघ्र ही संपर्क कर निशुल्क पंजीकरण कराएं।

Read More »

यादे मतलूब हुसैन के शीर्षक से गोष्ठी का आयोजन

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता प्रसिद्ध लेखक और कहानीकार एवं इस्लामिया इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाध्यापक सैयद मतलूब हुसैन की बरसी के अवसर पर कामिनी उर्दू केंद्र द्वारा आयोजित अल-हुदा मॉडल स्कूल, शीतल खां पर याद मतलूब हुसैन शीर्षक से एक समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में वक्ताओं ने महोदय के देहान्त को उर्दू साहित्य के लिए एक बड़ा नुकसान करार दिया, समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा से आए प्रसिद्ध कहानीकार हनीफ सैयद अकबराबादी, केनरा बैंक के पूर्व प्रबंधक सगीर अहमद, कामिनी उर्दू केंद्र के अध्यक्ष मियां बिसार उद्दीन, उर्दू शिक्षक अफजाल अहमद, इस्लामिया इंटर कॉलेज के व्याख्याता हादी जावेद ने मतलूब हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी प्रस्तुति दी।

Read More »

सीएम कार्यालय से मांगी शिकायती पत्र पर कार्यवाही की जानकारी

सूचना का अधिकार टास्क फोर्स के प्रदेश महासचिव ने की थी शिकायत
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। सूचना का अधिकार टास्क फोर्स के प्रदेश महासचिव रामनिवास यादव द्वारा सूचना का अधिकार के तहत मुख्यमंत्री कार्यालय से एमडी जैन इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य के विरूद्ध की शिकायत पर कार्यवाही से संबंधित सूचनायें मांगी गईं।
आरटीआई कार्यकर्ता रामनिवास यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से एमडी जैन इंटर काॅलेज सिरसागंज में नियम, कानून की धज्जियां उड़ाकर सेवारत प्रधानाचार्य साहस कुमार जैन एवं उनके गैर कानूनी कृत्यांे में सहयोग करने के दोषियांे के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही किये जाने के संबंध में एक लिखित शिकायत नौ अगस्त 2017 को की थी, परंतु अभी तक कोई परिणाम न आने पर उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत शिकायती पत्र पर की गई कार्यवाही की रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की है।

Read More »

मेधावियों को मिले स्वर्ण पदक

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह समिति के तत्वावधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें शिकोहाबाद पब्लिक हायर सैकेंड्री स्कूल के 27 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। जिसमें से 12 प्रतिभागियों को स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह सम्मान टूंडला में आयोजित कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने दिए। स्वर्ण पदक पाने वाले छात्र व छात्राओं में प्रयास पचैरी, दिव्यांश, डौली, निकिता, खुशबू, अमन, प्रसून, रिया, श्रेया, एहसान, विकार और कल्पना इंदोलिया हैं।

Read More »

आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपाईयों ने की बैठक

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। पीएसआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की 11, 12 अक्टूबर को होनी है जिसके लिये जिसके लिये क्षेत्रीय भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व द्वारा भाग लेने वाले वरिष्ठ नेताओं के स्वागत सत्कार हेतु आनन्द राजपाल के नेतृत्व में एक स्वागत समिति का गठन किया गया है। आज अतिथि स्वागत समिति की तैयारी बैठक पीएसआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में आयोजित की गयी। इस मौके पर चर्चा हुई कि आने वाले किसी भी अतिथि नेता को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये इसके लिये भाजपा के प्रमुख और जिम्मेदार नेताओं को लेकर स्वागत समिति गठित की गयी है। रेलवे स्टेशन से या सड़क मार्ग से आने वाले नेताओं को गंगा पुल जाजमऊ से लेकर बैठक स्थल तक लाने की जिम्मेदारी दी गई है। स्वागत समिति में प्रमुख रूप से जिलामंत्री दक्षिण संजय कटियार, अचल गुप्ता, रघुराज सरन गुप्ता, नागेन्द्र गुप्ता, रामू निरंजन, अशोक द्विवेदी, दिनेश बाजपेयी आदि शामिल हैं।


Read More »

शहरभर में मनाया गया करवा चौथ

कानपुर, जन सामना संवाददाता। सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ शहर भर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुहागिनों ने व्रत रखा और अन्त में चन्द्रोदय के बाद चन्द्रमा को अघ्र्य देकर व्रत खत्म किया। करवा चौथ के मौके पर स्वरूप नगर, आर्यनगर, बर्रा, पनकी, कल्यानपुर, चकेरी, किदवईनगर, गोविन्द नगर, नौबस्ता धरीपुरवा देवीचैरा का मंदिर सहित तमाम स्थानों पर सुहागिनों ने अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए खुशहाल जीवन की कामना की।

Read More »

1008 में से 250 को दिए ऋणमोचन प्रमाणपत्र

सासनी,जन सामना ब्यूरो। ऋण मोचन योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमान किसानों को फसल ऋण मोचन योजना के तहत द्वितीय चरण में 1008 किसानों को दिए जाने वाले प्रमाण पत्र कार्यक्रम के तहत मात्र 250 किसानों को ऋणमोचन येाजना प्रमाण पत्र प्रदान किए गये। शनिवार को ़ऋणमोचन योजना के तहत किसानों को बांटे गये प्रमाणपत्र कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने दीप जलाकर तथा विधायक हरीशंकर माहौर ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में लगभग दो सौ किसानों को यह प्रमाणपत्र बांटे गये। कार्यक्रम के दौरान श्री परमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता की आवाज को सुनने और उसकी परेशानियों को दूर करने के लिए है। केन्द्र में बैठी सरकार ने किसानों के लिए इस योजना के तहत किसानों को लाभान्वित किया है।


विधायक श्री माहौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही किसानों और व्यापारियों को दुख सुख में शामिल होने वाली पार्टी हैं भाजपा सरकार द्वारा आज किसानों को इस योजना से लाभान्वित कराया जा रहा है। आगे भी किसानों को विभिनन योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा। कार्यक्रम में करीब 1008 किसानों को प्रमाण पत्र देने का लक्ष्य रखा गया। मगर करीब 250 किसान ही उपस्थित हो सके।

Read More »

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया स्वाईन फलू से बचने के उपाय

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। मुख्य चिकित्साधिकारी एसके दीक्षित ने प्रेस काॅन्फ्रेन्स के दौरान बताया कि इस मौसम मे फैल रहे सीजनल इंफ्लूएंजा रोग -ए-एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) से सावधानी रखकर बचा जा सकता है।
उन्होने अवगत कराया है की सीजनल इंफ्लूएंजा रोग -ए-एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) का इलाज सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध है। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि इसके लिए टोल फ्री नं. 18001805145 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह सावधानी बरतें जिससे इस रोग से बचा जा सकता है। खांसी जुकाम के साथ बुखार है तो वह सार्वजानिक स्थानों पर ना जाएँ। छिकते समय कपड़े या रुमाल से मुंह को ढके। बुखार का इलाज डाक्टर की सलाह से ही करें अपनी मर्जी से दवा न लें।


हांथों को साबुन से धोएं तथा अनावश्यक बार-बार अपनी आँखों नाक और मुंह को न छुएं और अधिक से अधिक पानी पियें।

Read More »

मैनपुरी ब्लू और दिल्ली एनसीआर की टीमें पहुंची फाइनल में

आगरा और मथुरा की हुई सेमीफाइनल में हार
फिरोजाबाद, एस0 के0 चित्तौड़ी। पं. बनारसीदास चतुर्वेदी एवं सुबोधचंद्र चतुर्वेदी की स्मृति में अखिल भारतीय श्री माथुर चतुर्वेदी क्रिकेट टूर्नामेंट जो कि ओम ग्लास के खेल मैदान में श्री माथुर चतुर्वेदी कल्चरल एसोसिशन, फिरोजाबाद के चेयरमैन डा. अपूर्व चतुर्वेदी के आयोजकत्व में चल रहा है में सातवें दिन पहली पारी का मैच आगरा और मैनपुरी ब्लू के बीच खेला गया। जिसमें मैनपुरी की टीम सात विकेट से विजयी रही। दूसरी पारी का मैच मथुरा और दिल्ली एनसीआर के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली एनसीआर की टीम छह विकेट से विजयी रही। इस प्रकार मैनपुरी ब्लू और दिल्ली एनसीआर की टीमें फाइनल में पहुंच गयीं। रविवार को आखिरी मुकाबला इन दोनों टीम के बीच होगा। पहली पारी के मैच में आगरा ने पहले खेलते हुये 19 ओवर पांच बाॅल में दस विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाये। जबाव में खेलने उतरी मैनपुरी ब्लू की टीम 14 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर फाइनल में पहुंच गयी। इस प्रकार मैनपुरी की टीम सात विकेट से विजयी रही। मैच के मुख्य अतिथि यूपी रत्न एवं प्रमुख उद्यमी बालकृष्ण गुप्ता ने मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार मैनपुरी ब्लू के यश को प्रदान किया। बेस्ट बाॅलर का पुरस्कार प्रकाश चंद्र चतुर्वेदी (बादशाह) ने मैनपुरी के अनूप को दिया। बेस्ट बेट्स मैन का पुरस्कार सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट मनोज चतुर्वेदी ने आगरा के सिद्धार्थ को दिया।


इसके अलावा अरविंद चतुर्वेदी ने आगरा की टीम को दस हजार रूपये का नगद पुरस्कार भी दिया। दूसरी पारी के मैच में मथुरा ने पहले खेलते हुये बीस ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाये। जबाव में खेलने उतरी दिल्ली एनसीआर की टीम ने 17 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाकर छह विकेट से जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया। मैच के मुख्य अतिथि युवा उद्यमी अमितांशु गुप्ता ने मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार कुश को दिया। बेस्ट बेट्समैन का पुरस्कार निर्भय चतुर्वेदी एडवोकेट ने दिल्ली एनसीआर के अनुज को दिया। बेस्ट बाॅलर का पुरस्कार विनोद चतुर्वेदी ने मथुरा के राजीव को दिया।

Read More »

बैकफुट पर मोदी सरकारः जीएसटी में किया गया संशोधन

⇒राहत मिलने से शहर के व्यापारियों ने जताई खुशी
⇒व्यापारियों ने मिष्ठान वितरण की आतिशबाजी
कानपुर, श्यामू वर्मा। जीएसटी का विरोध लगातार हर क्षेत्र में किया जा रहा है और विरोध के स्वर शायद प्रधानमंत्री मोदी के कानों तक पहुच गए। वहीं आगामी चुनाव में पार्टी का नुक्शान देखते हुए पीएम ने जनता को फायदा पहुंचाने के बहाने जीएसटी की दरों में संशोधन किया इससे शहर के व्यापारियों ने खुशी जताते हुए आतिशवाजी की। हालांकि इस मौके पर देश के वित्तमंत्री द्वारा व्यापारी भाइयों को दी गई जीएसटी रिटर्न में छूट के लिए बधाई। इस मौके पर कानपुर मार्बल व्यापारी सेवा समिति के अध्यक्ष पवन गौड़ की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को जीएसटी में टैक्स में छूट के लिए बहुत बहुत बधाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किदवई नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुप तिवारी जी रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक समिति के मंत्री मो. नफीस ने किदवई नगर मारबल मार्केट में समस्त व्यापारियों को जीएसटी में हुए बदलाव के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया एवं संस्था के अध्यक्ष पवन गौड़ ने कहा भारत सरकार ने व्यापारी हित के लिये जो बदलाव किया है। इससे बाजार में एक नई दिशा प्रदान कर दी है, भाजपा नेता अंकित अग्रवाल ने बताया वित्तमंत्रालय द्वारा कर नीति में जो बदलाव किया गया वह देश के समस्त व्यापारियों के लिये उत्साहपूर्ण विषय है।


संस्था के महामंत्री शिवांशु गुप्ता ने बताया कि दीपावली से पूर्व जो अरुण जेटली ने जी एस टी दरों में बदलाव किया उससे बाजार में व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ उठी, दीपावली जैसे त्यौहार में इस तरह का बदलाव पुरस्कार देने जैसा है।

Read More »