Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1564)

JAN SAAMNA DESK

वेक्टर जनित रोगों से बचाव, रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त जनपदों में चलाया जाये विशेष सफाई अभियानः मुख्य सचिव

लखनऊः जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में वेक्टर जनित रोगों से बचाव, रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु प्राथमिकता पर आगामी 17 से 25 अगस्त तक प्रदेश के समस्त जनपदों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि एक्यूट इंसेफलाइटिस सिन्ड्रोम  /जापानी इंसेफलाइटिस से सबसे ज्यादा प्रभावित 13 जनपदों-गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर एवं लखीमपुर खीरी में विशेष सफाई अभियान 17 अगस्त से प्रारम्भ कराकर 25 अगस्त के बाद भी 30 अगस्त तक चलाया जाये। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रभावी अनुश्रवण हेतु न्याय पंचायत स्तर पर एक जिम्मेदार अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुये रोस्टर निर्गत किया जाये। उन्होंने कहा कि अभियान अवधि में विशेष सफाई अभियान के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुये अभियान अवधि की फोटोग्राफ्स एवं प्रगति आख्या 28 अगस्त तक उच्च अधिकारियों को अवगत कराना होगा।

Read More »

HCP दया शंकर वर्मा को कब तक मिलेगा न्याय ?

⇒वर्षों से अधिकारियों की दहलीज पर लगा रहा है चक्कर
⇒कानपुर पुलिस शायद चैनलों व अखबारों की खबरों को नहीं देखती
सूबे के मन्त्री का आदेश भी शायद टोकरी में पड़ा है!
⇒क्योंकि आदेश होने के महीना गुजरने के बाद भी नहीं हुई एफआईआर
⇒पीड़ित सिपाही को मिल रही गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। कहा जाता है कि पुलिस रस्सी का सांप बना देती है और अपनी पीठ थपथपाने किए किसी को भी बलि का बकरा भी बना देती है। वहीं पुलिस पर यह आरोप लगता रहा है कि वह कई मामलों को खोलने के लिए ऐसा ड्रामा बना देती है जो अदालत को भी गुमराह कर देता है। ऐसे में कई मामले ऐसे प्रकाश में आ चुके हैं जिनमें खुलासा करने के लिए पुलिस ने निर्दोषों को जेल की हवा खिला दी और अपनी वाहवाही लूटने के लिए खुलासा किया, अधिकारियों के चहेते बन गए। लेकिन कभी कभार ऐसा भी होता है कि फर्जी खुलासा पुलिस के गले की हड्डी बन जाता है। जी हां एक मामला ऐसा ही प्रकाश में आया है जो कानपुर पुलिस के लिए गले की हड्डी बना हुआ है। खास बात यह है कि पुलिस के ड्रामे की पोल एक पुलिस वाले ने ही खोल दी है क्योंकि उसके सामने मजबूरी थी कि अगर अपने अधिकारियों की नहीं मानता तो उनके कोपभाजन का शिकार बनता और उनके कहे पर चल गया जो इनाम में उसे जेल की सलाखें मिल गई। जेल से बाहर आने के बाद जब सच्चाई को पुलिस वाले ने बयां किया तो सबकुछ सामने आ गया कि जिस लूट का खुलासा कर पुलिस ने मीडिया में सुर्खियां बटोरी थी वो खुलासा पूरी तरह से फर्जी था और जिन लोगों को लूट का आरोपी बनाते हुए जेल भेजा गया था उनको छोड़ने के लिए रकम उगाही करने का मोहरा एक सिपाही को बनाया गया था।

Read More »

स्कूली वैन में लगी आग, बाल बाल बचे बच्चे

IMG-20170816-WA0017कानपुर, जन सामना संवाददाता। प्रशासन की आॅखों में धूल झोंक रहे हैं स्कूली बच्चों को ढोने वाले वाहन। अन्धेर तो यहां तक है कि शहर में बहुत से वाहन तो बिना पंजीकृत के धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे है। जिस पर प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। वहीं हर बार हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद टूटती है वो भी कुछ दिनों के लिये।
वहीं स्कूल प्रबंधन से लेकर अभिभावक तक बच्चों के प्रति लापरवाही बरतते हैं। चंद पैसों को बचाने के लिये कबाड़ जैसी गाड़ियों में बच्चों को बैठा देते हैं। ऐसा ही हादसा आज शहर के किदवई नगर एरिया में घटा जहाॅ बच्चों से भरी वैन में अचानक आग लग गयी। जिसमें दो बच्चों गंभीर रुप से झुलस गये। मौके पर जानकारी करने पर पता चला कि उसमान पुर निवासी चन्दन गोवर्घन पुरवा से निखिल नाम के छात्र को बैठाकर जैसे ही चलने लगा, वैन में आग लग गई।

Read More »

भाजपा कार्यालय पर किया गया झण्डारोहण

2017.08.16. 02 ssp news tiranga fahraya bjpकानपुर, जन सामना ब्यूरो। स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट में झंडारोहण प्रदेश बीजेपी महामंत्री सलिल बिश्नोई ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नव भारत के निर्माण के संकल्प को हम सब मिलकर पूरा करेंगे। यह हमारा सौभाग्य है कि आजाद भारत में पहली बार राष्ट्रभक्तों की पार्टी केंद्र में भी सरकार में है और प्रदेश में भी सरकार में है । हम सत्ता गरीबों की सेवा के लिए साधन के रूप में प्रयोग करते हैं सत्ता हमारे लिए साध्य नहीं है।
जिला अध्यक्ष उत्तर सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि अंत्योदय और एकात्म मानववाद जो हमारा मूल दर्शन है उसके आधार पर हम गरीब, शोषित पीड़ित वंचित वर्ग के लोगों में, किसी भी धर्म भाषा जाति क्षेत्र का अंतिम व्यक्ति हो उसके विकास को करके उसे अग्रणी भूमिका में लाएंगे। साथ ही स्वच्छ भारत, रोजगार युक्त भारत, स्वस्थ भारत, आतंकवाद मुक्त भारत, की शपथ भी ली गई।

Read More »

स्वतंत्रता दिवस पर किया झण्डारोहण, बांटे लड्डू

2017.08.16. 01 ssp news tiranga fahrayaकानपुर, जन सामना ब्यूरो। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बर्रा-2 में ‘युवा समाज सेवी संघ’ के युवा साथियों द्वारा झंडारोहण किया गया। झंडारोहण के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर गरीब बच्चों को लड्डू तथा बिस्किट बांटे गए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संकेत वाजपेयी, आकाश चतुर्वेदी, रुपेंद्र प्रताप सिंह, सागर चौहान, हिमांशु गुप्ता, निहाल सिंह, अंशुमान सिंह, नितिन पाल, शुभम चौबे, अभिलाष मिश्रा आदि उपस्थित रहे ।

Read More »

अलग अलग थाना क्षेत्र में शव मिले, पुलिस ने पीएम के लिए भेजे

IMG-20170815-WA0113-300x225-2कानपुर, जन सामना संवाददाता। बर्रा थानाक्षेत्र के दामोदर नगर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की चर्चा जैसे ही आसपास फैली, बर्रा पुलिस के हाथ पाॅव फूल गये। आनन फानन बर्रा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की जाॅच पड़ताल में पता चला कि शव किसी स्मैक के लती का है। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक नशे का लती लग रहा था और वह काफी देर से इधर उधर टहल रहा था। कमजोरी होने के कारण वो रोड पर गिर पड़ा होगा, काफी देर तक शरीर में कोई हरकत न होते देख क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि मौके पर पहुची बर्रा पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टर्माटम के लिये भेजा।

Read More »

शोहदे के आंतक से छात्रा हुई घर में कैद!

भाजपा नेत्री शोहदे की पैरवी में जुटी
समझौता न करने पर पीड़िता को बर्वाद करवाने की दी धमकी।
पुलिस ने भाजपा नेत्री के दबाव में नहीं लिखी एफ आई आर
कानपुर, जन सामना संवाददाता। योगी सरकार जहां एक ओर महिलाओं व युवतियों को सार्वजनिक स्थलों छेड़छाड़ आदि की घटनाओं को रोकने के एंटी रोमियो दस्ता गठित कर सबक सिखाने का दम भर रहे है तो दूसरी ओर शोहदों में इस खौफ जरा भी नहीं दिख रहा है और आये दिन युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटनायें घट रहीं हैं। एक मामला बर्रा थाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और एक शोहदे के भय से एक युवती ने अपने आपको घर के अन्दर कैद कर रखा है।
बर्रा निवासी एक व्यक्ति प्राईवेट जाॅब करता हैं। पविार में पत्नी के अलावा एक बेटा व बेटी है। बेटी इन्टर की छात्रा है। शोहदे से परेशान छात्रा ने बताया कि मोहल्ले का रहने वाला भरत गौतम नाम का लड़का दो वर्षों से परेशान कर रहा है। विरोध करने पर पूरे परिवार को मारने की धमकी देता है। यह भी कहता है कि शिकायत करने से कुछ नहीं होगा क्योंकि मैं एक पुलिस वाले की आटो चलाता हूं। इस वजह से भयभीत छात्रा ने अपने का घर में कैद कर रखा लेकिन बाद में साहस जुटाते हुए बर्रा थाना में नामजद तहरीर दी। 

Read More »

भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

⇒तिरंगा यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत
कानपुर, अर्पण कश्यप। आज भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है, उसी क्रम अगस्त क्रांति दिवस के 75 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर दक्षिण की जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा हेतु भाजपा कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों पर सवार होकर तिरंगे झंडे को अपने वाहनों पर लगाकर बड़ी संख्या में भाजपा दक्षिण जिले के कार्यालय निरालानगर मैदान के सामने एकत्र हुए। वहां से जलूस प्रारंभ होकर भारत माता की जय के नारों की गूंज के साथ किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र के गोविंदनगर चावला मार्केट होते हुए परमपुरवा के रास्ते होते हुये बारहदेवी पहुँचा। वहां से साईट न0 1 किदवईनगर होते हुए टाट मिल चौराहे होते हुये महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के हरजेन्द्र नगर पहुँचा। तिरंगा यात्रा का फूलों की वर्षा करके आमजनता ने जगह जगह उत्त्साह पूर्वक स्वागत किया। लालबंगले के शिवपुरी मुहल्ले के निवासी नवाब सिंह चौहान के आवास पर यात्रा में शामिल भाजपा के नेताओं ने अमर शहीद ले0 कर्नल पंकज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर एम0 एल0 सी0 अरुण पाठक, अनीता गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शुक्ला, रघुनंदन भदौरिया थे।

Read More »

गुजैनी के खूनी हाईवे पर फिर हुई मौत

कानपुर, अर्पण कश्यप। थाना बर्रा क्षेत्र के गुजैनी हाईवे पर ट्रक ने एक साथ तीन बाईकों मे मारी। टक्कर लगने पर एक की मौके पर मौत हो गई। कई घायल हो गए। गुजैनी हाईवे को लोग अब खूनी सड़क के नाम से बोलने लगे हैं। कारण यह है कि यहॉ आये दिन कोई न कोई सड़क हादसा होता रहता है। आज भी दोपहर में बाईपास से रनिया की तरफ तेज रफ्तार जा रहे ट्रक ने तीन बाईक सवारों को एक के बाद एक कर टक्कर मार दी जिससे गुजैनी के अम्बेडकर नगर निवासी विनोद कुमार नाम के व्यकित की मौके पर मौत हो गयी। वही लाल बंगला निवासी अखिलेश्वर सिंह व हमीरपुर निवासी रामखिलावन व उनकी भांजी ज्योती घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची बर्रा पुलिस ने विनोद कुमार के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।

Read More »

शहर में चल रहा सिक्कों का गोरख धन्धा!

2017.08.14. 03 ssp news coinकानपुर, अर्पण कश्यप। शहर इस समय एक नयी समस्या से जुझ रहा है जी हॉ वो समस्या है सिक्के। धातु के सिक्कों की मार से घर हो या व्यापार कोई नही बचा है। लोगों की गाढ़ी कमाई का एक तिहाई हिस्सा जा रहा है सिक्कों का धन्धा करने वाले जिन्हें लोगों बट्टे वाले कहते है की जेब में।
पूरे शहर में अचानक सिक्कों की बड़त ने जैसे लोगों की दिनचर्या ही बदल दी दुकानों पर ग्राहक हो या दुकानदार हर कोई सिक्के लेने से कतरा रहा है।
क्षेत्र के ही एक दुकानदार ने बताया कि रोज तकरीबन एक हजार से पन्द्रह सौ रूपये तक के सिक्के न चाह कर भी लेना पड़ रहे हैं जिसका महीने का औसत तीस हजार है जिसे हमें बट्टे वाले से बदलवाने पर तीस हजार के तीन हजार केवल बट्टे में देने पड़ते हैं यानि कि तीस हजार में तीन हजार का घाटा हमारी मेहनत की कमाई का पैसा बट्टे वाले की जेब में जाता है। वही बैंक ने भी सिक्के लेने बंद कर दिये हैं। एक दो और पॉच के सिक्को की बढ़त ने ग्राहको को भी परेशान कर रखा है। खरीदार करने आयी ग्रहणी माया देवी ने बताया कि कर्रही की एक दुकान पर समान लेने गयी जहॉ उन्होने उसे सिक्के दिये तो उसने अपना दिया हुआ सामान वापस रख लिया। बोला सिक्के नहीं लूगा सवाल जावाब करने पर उसने बताया कि 18 प्रतिशत के हिसाब से सिक्के बदलवा कर आया हूं।

Read More »