Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1605)

JAN SAAMNA DESK

लखनऊ मेट्रो एमडी को अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में मिला बुलावा

2017.03.06.3 ssp lucknowलखनऊ, जन सामना ब्यूरो। लखनऊ मेट्रो के प्र्र्रबंध निदेशक कुमार केशव को विशिष्ट वक्ता के रुप में दो दिवसीय ‘मिडिल ईस्ट रेल 2017‘ कांफ्रेंस में बुलाया गया है। यह सम्मेलन सऊदी अरब के दुबई में मंगलवार को सम्पन्न होगा।
मिडिल ईस्ट रेल 2017 सम्मेलन में दुनिया भर के विभिन्न मेट्रो प्रोजेक्ट में सम्मिलित अनेक दिग्गजों द्धारा भाग लिया जायेगा। जिसमें वे अत्याधुनिक तकनीकों; प्रबंध व सम्स्याओं के समाधान आदि पर चर्चा करेंगे।
श्री केशव साऊथ एशिया केश स्टडी वर्ग में “लखनऊ मेट्रोः विकास का एक इंजन” पर अपने विचार प्रस्तुत करेगे।
इससे पूर्व भी लखनऊ मेट्रो के प्रबंधक निदेशक कुमार केशव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां प्राप्त की है जिनमें क्वालिटी मेनेजमेंट में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार (क्वालिटी सम्मीट) अमेरिका द्धारा आयोजित व बर्लिन द्धारा आयोजित यूरोपियन सोसायटी फाॅर क्वालिटी रिसर्च पुरस्कार आदि मुख्य हैं।

Read More »

पत्रकारिता कोश के प्रकाशन हेतु नामों का संकलन शुरू

2017.03.06.2 ssp mumbaiमुंबई, जन सामना ब्यूरो। लिम्का बुक आॅफ रिकाॅर्ड्स में दर्ज भारत की प्रथम मीडिया डायरेक्टरी ‘पत्रकारिता कोश’ के 17वें अंक का प्रकाशन अप्रैल, 2017 में होगा। लगभग 700 पृष्ठों पर आधारित इस बहुपयोगी पत्रिका के प्रकाशन के लिए मुंबई सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रकाशित होने वाले विविध भाषाओं के समाचारपत्र – पत्रिकाओं / समाचार चैनलों, आदि के साथ – साथ उनमें कार्यरत लेखकों, पत्रकारों, कवियों, साहित्यकारों, स्वतंत्र पत्रकारों, प्रेस फोटोग्राफरों, प्रेस संगठनों, फीचर एजेंसियों, पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थानों आदि के नाम व पते संकलित किए जाने का कार्य तेज गति से चल रहा है।
उपरोक्त से सम्बन्धित व्यक्तियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना व अपने समाचारपत्र-पत्रिकाओं, चैनलों, वेबसाइटों, आदि का संपूर्ण विवरण संपादक, पत्रकारिता कोश, भारत पब्लिकेशन, प्लाॅट नं. 6-एफ-1, पहला माला, हिंदुस्थान को-आॅप. बैंक लि. के सामने, शिवाजी नगर, गोवंडी, मुंबई- 400 043 महाराष्ट्र के पते पर 31 मार्च, 2017 तक निश्चित रुप से भेज दें ताकि उसे ‘पत्रकारिता कोश’ के नए संस्करण में शामिल किया जा सके।

Read More »

चिप डाउनलोडिंग संचालकों को लाइसेंस शुल्क जमा करने का निर्देश

JAN SAAMNA PORTAL HEADकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद के समस्त चिप डाउनलोडिंग संचालक बिना लाइसेंस शुल्क राजकोष जमा किये डाउलोडिंग का कार्य न करें। जिला मनोरंजन कर अधिकारी विभाग द्वारा निरंतर चेकिंग अभियान किया जा रहा जिससे जो बिना लाइसेंस शुल्क राजकोष में जमा किये जो संचालक चिप डाउनलोडिंग का कार्य कर रहे है जांच के दौरान पकड़े जाने उनको नोटिस, सक्षम न्यायालय में मुकदमा दायर करने आदि जारी कर कार्यवाही की जा रही है। अतः जिन चिप डाउनलोडिंग संचालकों ने अभी तक निर्धारित लाइसेंस शुल्क जमा नही किया वह तीन दिन के अन्दर निर्धारित लाइसेंस शुल्क राजकोष में जमाकर चालान की छायाप्रति जिला मनोरंजनकर अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें। अन्यथा की दशा में सक्षम न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया जायेगा।  दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। जिसके लिए संचालक स्वयं उत्तर दायी होगे।

Read More »

हास्य-व्यंग्य : हमें गर्व है कि हम गधे हैं……..

2017.03.06.1 ssp adeep shukal23 फरवरी के बाद से जंगल के राजा की नीद उड़ी हुई थी। अपने प्रकृति निर्मित आवास के शयनकक्ष में आज सुबह से ही इधर से उधर चक्कर पे चक्कर मारे जा रहे थे। दो, तीन बार बाहर भी झाँक आये थे। ऐसा लग रहा था जैसे किसी की प्रतीक्षा कर रहे हों। बच्चों के साथ छू-छू खेल रही महारानी तिरछी निगाहों से बड़ी देर से उन्हें निहार रही थीं। आखिर उन्होंने पूंछ ही लिया “क्या बात है प्राणनाथ, बड़े परेशान दिखायी दे रहे हो? क्या किसी ने आपकी गैरत को ललकारा है जो इतने व्यग्र हो रहे हो, मुझे आदेश दीजिये प्राणेश्वर, कौन है गुस्ताख, मै एक ही पंजे से उसके प्राण पखेरू कर दूंगी”। चेहरे पर परेशानी का भाव लिये महाराज ने महारानी की ओर देखा और बोले “नहीं ऐसा कुछ भी नहीं करना है महारानी, कोई विशेष बात नहीं है। गजराज को बुलाया है, उनके आने के बाद ही कुछ सोचूंगा“ , “ऐसा क्या है जो आप मुझे नहीं बताना चाहते हैं ?” महारानी के इतना पूंछते ही दरबान लकड़बग्घा आ गया और सर झुकाकर बोला “महाराज की जय हो, महामन्त्री गजराज पधारे हैं, आपका दर्शन चाहते हैं, सेवक के लिए क्या आदेश है महाराज” , “ठीक है उन्हें अन्दर भेज दो“, “जो आज्ञा महाराज“ कहते हुए लकड़बग्घा चला गया। थोड़ी देर में गजराज आ गये उन्होंने महाराज का अभिवादन किया “आओ गजराज आओ, बड़ी देर कर दी आने में“, “कुछ नहीं महाराज, दरअसल हमारे पड़ोस में बनबिलार और बन्दर में सुबह-सुबह विवाद हो गया था, बस उन्हीं को शान्त कराने के चक्कर में थोड़ी देर हो गई” , “अच्छा-अच्छा, निपट गया, क्यों लड़ गये थे दोनों ?”, “कुछ नहीं महाराज, बस यूँ ही गधे के चक्कर में…….”, “ग..ग..ग..गधे के चक्कर में“ कहते हुए महराज को जैसे चक्कर आ गया हो।

Read More »

बच्चों की प्रस्तुति पर खुशी से झूम उठे अभिभावक

2017.03.05.1 ssp arpanकानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा क्षेत्र में स्थित सूर्यांश पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पारस गार्डेन में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर छोटे-छोटे बच्चों के कार्यक्रम देखने वालों के चहरे खिल उठे वहीं बच्चों के परिजनों ने भी ताली बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। स्कूल की प्रबंधक व कार्यक्रम आयोजक मन्जू मिश्रा ने बताया कि दो साल से दस साल के बच्चों का ये वार्षिक कार्यक्रम है व पहली बार बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिये किया गया। ऐसा ही कार्यक्रम हर साल करने के लिये प्रयासरत रहेंगे
वहीं छोटी-छोटी बच्चियों ने जब पापा मेरे पापा…. पर परफ्रारमेन्स किया तो सभी बच्चियों के अभिभावक खुशी से झूम उठे।

Read More »

खाद बीज की दुकानों पर छापेमारी से मची खलबली

2017.03.04.3 ssp niraj chakrapaniसासनी, हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कस्बा में बीज और खाद की दुकानों पर कृषि विभाग अधिकारियों द्वारा की गई छापेमारी को लेकर दुकानदारों में खलबली मच गई। कई दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर भाग गये तो कुछ दुकानों को खुली छोडकर भाग गये। जिन दुकानों पर दुकानदार मौजूद मिले उनके विभागीय अधिकारियों ने खाद और कम्पोस्ट आदि के नमूने लेकर जांच को भेजे।
शनिवार को हुई छापेमारी में जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि खाद बीज की दुकानों पर छापेमारी का मुख्य उद्देश्य आज के दौर में बिना लायसेंस धारी बीज और खाद बिके्रताओं के कारण किसानों को भारी परेशानी हो रही हैं। जिससे किसानों की फसल खराब हो जाती है। और किसान की पैदावार ठीक न होने के कारण वह बैंक सहित साहूकारों का भी कर्जदार हो जाता है। जिससे उसके सामने अपने परिवार को भी पालने के लाले पड जाते है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान गांव रूहेरी में स्थित श्रोती बीज भंडार की दुकान से खाद के नमूने लिए, तथा सासनी में कृभको के यहां से डीएपी कंपोस्ट, आदि के नमूने लिए इसके साथ ही पाठक बीज भंडार, गुप्ता बीज भंडार, आदि की दुकानों से भी बीज एवं खाद के नमूने लिए।

Read More »

बाबा लालदास जी का 5 को निकलेगा डोला

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। करूणामयी सरकार श्री बाबा लालदास जी महाराज का डोला संगीतमयी संकीर्तन के साथ कल 5 मार्च को दोपहर 1 बजे से बर्फखाने से शहर भर में निकाला जायेगा। बाबा लालदास जी महाराज कल अपने पूरे परिवार के साथ शेरपुर धाम से हाथरस अपने नाती नातनियों पर अपनी कृपा बरसाने आयेंगे।

Read More »

स्कूली बच्चों के आवागमन सम्बन्धी बैठक कर दिए निर्देश

2017.03.04.2 ssp dio knpdकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने एआरटीओ, डीआईओएस सभी स्कूल के प्रधानाचार्यो, प्रबन्धकों व वाहन मालिकों को निर्देश दिये है कि वह स्कूली छात्र-छात्राओं को उनके गंतव्य तक सुरक्षित परिवहन की सुविधा देने में किसी भी प्रकार की कोताही न बरते। इस दिशा में स्कूल प्रशासन, भूमिका व दायित्व अभिभावकों की भूमिका तथा दायित्व तथा वाहन चालक व मालिक का भूमिका व दायित्व महत्वपूर्ण है। छात्र छात्राओं अभिभावकों, वाहन चालक मालिको तथा अन्य सामान्य नागरिकों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने के साथ ही बच्चों को घर ले जाने व आने के संबंध में परिवहन आयुक्त द्वारा दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
इसीक्रम में कलेक्ट्रट सभाकक्ष में आयोजित स्कूल के प्रधानाचार्यो, प्रबन्धकों तथा वाहन मालिकों के साथ एक आयोजित बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेम प्रकाश मौर्य ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में बच्चों को लाने व ले जाने हेतु जो वाहन संचालित हो रहे है वह उच्चतम न्यायालय के निर्धारित मानक के अन्तर्गत हो। यदि अभिभावक के व्यक्तिगत वाहन है तो वाहन स्वामी का आधार कार्ड व बच्चें से उनके संबंध में एक शपथ पत्र भी वाहन में रखना होगा तथा जिसकी समय समय पर जांच हेतु भी उपलब्ध कराना होगा।

Read More »

छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

JAN SAAMNA PORTAL HEADहाथरस, जन सामना ब्यूरो। सरस्वती महाविद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर गांव गिजरौली टाप पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जगदीश रहे और शिविर का उद्घाटन किया।
प्राचार्य ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व ग्रामवासियों को राष्ट्रहित, शिक्षित समाज, अच्छे राष्ट्र का निर्माण कैसे हो सकता है के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश प्रसाद शर्मा प्राचार्य आदर्श विद्या निकेतन इण्टर कालेज ने की। उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया तथा बताया कि हमारे समाज के ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों को शिक्षित किया जाये। समाज में एकता तथा समानता का व्यवहार बना रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. आर बी शर्मा द्वारा किया गया।

Read More »

2 लाख की रकम को ले गये चोर

JAN SAAMNA PORTAL HEADहाथरस, जन सामना ब्यूरो। आॅटो खरीदने के लिये जमा किये 2 लाख रूपयों की रकम को बीती रात्रि को अज्ञात चोर ताला तोडकर चोरी कर ले गये। घटना से भारी खलबली मच गई है।
कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित कांशीराम कालौनी निवासी पप्पू पुत्र गोपाल नया आॅटो खरीदने के लिये रूपये जमा कर रहा था और उसने आॅटो के लिये करीब 2 लाख रूपये की रकम अपने पास इकट्ठा कर घर पर बक्से में रख दी तथा बीती रात्रि को वह अपने दूसरे घर पर चला गया था और वहां घर पर ताला लगा था जिसका अज्ञात चोरों ने फायदा उठाते हुए घर व बक्से के ताले चटकाकर 2 लाख रूपयों को चोरी कर ले गये।

Read More »