Saturday, May 2, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 192)

JAN SAAMNA DESK

चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागी हुए सम्मानित

फिरोजाबाद। जन आधार कल्याण समिति संस्थापक के 49वें जन्म दिवस एवं यातायात माह के अवसर पर मिशन शक्ति व पर्यावरण संरक्षण के तहत प्राथमिक विद्यालय पिपरौली, न्याय पंचायत मोहम्मदी, ब्लॉक नारखी में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 35 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। साथ ही संस्था द्वारा प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डे, नगर शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र सिंह एवं मिशन शक्ति की नोडल एवं एसआरजी जया शर्मा ने पौधरोपण व हरे भरे वृक्ष पर रेड टेप मूवमेंट कर किया। साथ ही बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई। अतिथियों ने बच्चों को ट्रैफिक सिग्नलों व यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाते हुए गुड सेमेरिटन बनने के लिए प्रेरित किया।

Read More »

काव्य लहर का किया भव्य आयोजन

कानपुर। जी एन के इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस में काव्य लहर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश कापरेटिव बैंक के प्रबंधक उमेश सचान ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद सुरेश दुबे ने राधा कृष्ण पर मनमोहन ग़ज़ल प्रस्तुत किया है। भगवत जोशी की ग़ज़ल चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल पर पर आये अतिथियों ने ताली बजाने पर मजबूर किया। मनोज त्रिपाठी ने बेटी की विदाई पर मनमोहन गीत प्रस्तुत कर महिलाओं की आंखें नम हो गई थी। वरिष्ठ शिक्षक दिलीप कुमार मिश्रा ने मुकेश के गीत चल अकेला चल अकेला तेरा मेला पीछे छूटा राही चल अकेला पर ताली बजाने पर मजबूर किया।

Read More »

संदिग्ध अवस्था में लापता हुआ गैस एजेंसी का कर्मचारी, परिजनों ने कोतवाली में दिया शिकायती पत्र

ऊंचाहार, रायबरेली। नगर के जामो गैस सर्विस का एक कर्मचारी विगत दो दिनों से संदिग्ध अवस्था में लापता है। मामले में परिजनों ने गैस सर्विस के एक पूर्व कर्मचारी पर संदेह जताते हुए कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे जीत सिंह मजरे कंदरावा निवासी जितेंद्र बहादुर सिंह का बेटा अजय प्रताप सिंह नगर के जामो गैस सर्विस में लिपिक का काम करता है। परिजनों का कहना है कि गैस सर्विस में गबन के मामले में एक पूर्व कर्मचारी को कुछ दिन पहले निकाल दिया गया था। उसके बाद से वह लगातार अभय प्रताप सिंह के संपर्क में रहा करता था। वह कुछ दिन पहले उनके घर भी आया था।

Read More »

नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हुनर की दी शानदार प्रस्तुति

ऊंचाहार, रायबरेली। बुधवार को नगर के गवर्मेंट पीजी कालेज में नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने शानदार हुनर की प्रस्तुति दी। कई भक्ति गीतों पर छात्राओं के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कालेज परिवार ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया तो उनका जज्बा आसमान छू रहा था। बुधवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो डॉ0 अर्चना की अध्यक्षता में सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने श्यामा आन बसो वृंदावन में, घर मोरे परदेसिया, नगाड़ा ढोल बाजे आदि गीतों पर छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि नृत्य मन को एकाग्रचित करने का बड़ा उपयोगी तरीका है। नृत्य करने से मांसपेशियां मज़बूत होती हैं और सहनशक्ति बढ़ती है।

Read More »

गांधी-नेहरु परिवार के दसवीं सदस्य के तौर पर प्रियंका गांधी का संसद में प्रवेश

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। प्रियंका गांधी जब पद और गोपनीयता की शपथ ले रही थी, तब उनके भाई राहुल और मां सोनिया भी वहां बतौर सांसद मौजूद थे। इस दौरान उनके बेटे और बेटी रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा संसद पहुंचे थे। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी के साथ संसद भवन पहुंची थीं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रियंका गांधी का नाम पुकारा, वो हाथ में संविधान का किताब लेकर पहुंची और शपथ ली। उन्होंने एक पारंपरिक केरल साड़ी “कसावु” पहन रखा था। दक्षिण भारत खास कर केरल में ऐसी साड़ियां किसी शुभ मौके पर पहनने का रिवाज है।

Read More »

एनीमिया अवेयरनेस कैंपेन का किया आयोजन

कानपुर। कानपुर विद्या मंदिर में एक विशेष एनीमिया अवेयरनेस कैंपेन का आयोजन किया गया, जो सामाजिक कल्याण और स्वास्थ्य संवर्धन के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल थी। कार्यक्रम का आयोजन AURA Trust, सोशियोलॉजी विभाग, और विद्यालय के संयुक्त प्रयास से किया गया। इस अभियान के दौरान न केवल एनीमिया के लक्षणों और कारणों पर चर्चा की गई, बल्कि निशुल्क हीमोग्लोबिन परीक्षण और चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में होम्योपैथिक दवाइयां, आयरन सप्लीमेंट्स, और अन्य आवश्यक मेडिसिन निशुल्क वितरित की गईं।

Read More »

एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट: 2030 तक भारत में 5G सब्सक्रिप्शन का मोबाइल सब्सक्रिप्शन का 74 प्रतिशत होने का अनुमान

कमल नैन नारंगः नई दिल्ली। एरिक्सन द्वारा प्रकाशित नवंबर 2024 की मोबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार, 2030 तक भारत में 5G सब्सक्रिप्शन कुल मोबाइल सब्सक्रिप्शन का 74 प्रतिशत होने की संभावना है। वैश्विक मोबाइल नेटवर्क डेटा ट्रैफिक में 2024 से 2030 के अंत तक लगभग 200 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। वैश्विक स्तर पर 2030 तक लगभग 6.3 बिलियन 5G सब्सक्रिप्शन होने का अनुमान है, जिनमें से 60 प्रतिशत 5G स्टैंडअलोन (SA) होंगे। भारत में प्रति स्मार्टफोन औसत मासिक डेटा उपयोग 32 GB है, जो 2030 तक बढ़कर 66 GB तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा, जनरेटिव एआई (GenAI) वीडियो खपत और अपलिंक आवश्यकताओं में वृद्धि कर सकता है, जिससे मोबाइल नेटवर्क ट्रैफिक पर असर पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार, 5G नेटवर्क 2030 तक कुल मोबाइल डेटा ट्रैफिक का लगभग 80 प्रतिशत संभालने की संभावना है, जबकि 2024 के अंत में यह आंकड़ा 34 प्रतिशत था।

Read More »

उच्च शिक्षा निदेशक एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ अमित भारद्वाज, सहायक निदेशक डॉ वीएल शर्मा एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश प्रकाश आगरा के आगमन पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रेनू वर्मा ने बुके देकर अभिवादन किया। इस दौरान विश्वविद्यालयीय परीक्षा एवं नई शिक्षा नीति द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम एवं उससे जुड़े विविध पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्त पोषित शिक्षक समुदाय के विनियमितीकरणके संदर्भ में प्राचार्या ने अपनी बात रखी।

Read More »

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कलैक्ट्रेट पर डीएम ने दिलाई संविधान की शपथ

फिरोजाबाद। संविधान दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण प्रदेश मे विविध कार्यक्रम उत्सव के रूप में आयोजित किए जा रहें है। इसी क्रम में कलैक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता मे अपर जिलाधिकारी विशु राजा, जनप्रतिनिधियों और जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही लखनऊ में शासन स्तर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने डॉ भीमराव आंबेडकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया। साथ ही सभी उपस्थितजनों को संविधान की शपथ दिलाई।

Read More »

भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपाइयों ने मनाया संविधान दिवस

हाथरस। संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के छविचित्र पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सदर विद्यायक अंजुला सिंह माहौर, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने डॉक्टर अम्बेडकर के जीवन चरित्र व संविधान के ऊपर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान नियमों और कानूनों का एक समूह है। जो किसी देश के संचालन और नियंत्रण करने की दिशा विनियमित करता है। संविधान कर्तव्यों के साथ-साथ मौलिक अधिकारों, मार्गदर्शक सिद्धांतों और नागरिक जिम्मेदारियों को भी परिभाषित करता है। भारत सरकार के राजनीतिक सिद्धांत, शक्तियां और अभ्यास संविधान पर आधारित हैं। 26 नवंबर का दिन भारत में लोकतंत्र के इसी ग्रंथ से जुड़ा हुआ है। भारत में हर साल 26 नवंबर के दिन को राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता है।

Read More »