Friday, May 1, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 32)

JAN SAAMNA DESK

कांग्रेस ने राया के सियरा गाँव में चौपाल लगाकर किया जनसंवाद

मथुरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा ने बलदेव विधानसभा के राया के सियरा गांव में चौपाल लगाकर जनसंवाद किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने की। संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित इस जनसंवाद में मथुरा जनपद के कोऑर्डिनेटर गिरवर शर्मा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कोऑर्डिनेटर गिरवर शर्मा ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत यह बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर विस्तृत और गहन चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि ग्राम पंचायत के किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। किसानों ने अपनी समस्याओं में गांव में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट होने, नालियों और खड़ंजों के उखड़े रहने, बिजली व्यवस्था के चरमराने और केवल 24 घंटे में 4 से 5 घंटे बिजली मिलने की बात कही। इसके साथ ही आवारा जानवरों से किसानों को काफी परेशानी हो रही है।

Read More »

मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

कानपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश, जनपद कानपुर नगर द्वारा वर्ष 2025 में विभिन्न बोर्डों से हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु राज्य स्तरीय मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन लोक भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान, मुख्य अतिथि सांसद, लोकसभा क्षेत्र, कानपुर नगर की उपस्थिति में 18 छात्र/छात्राओं को 21,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि, टैबलेट एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10 के मेधावी छात्र-छात्राओं आदर्श कुमार (96.17प्रतिशत), गगन प्रजापति (96 प्रतिशत), आदर्श कुमार (95.83प्रतिशत), आदर्श यादव (95.83प्रतिशत) (पुत्र सुशील यादव ), अंशुल (95.83प्रतिशत), अर्नव तिवारी (95.83प्रतिशत), आयुष (95.83प्रतिशत), सोनिका यादव (95.83प्रतिशत) और आदर्श यादव (95.83प्रतिशत) (पुत्र बृजेन्द्र सिंह ) वहीं, कक्षा 12 के शगुन गुप्ता (94.40प्रतिशत), रोहित पाल (93.60प्रतिशत), हर्षित पाल (93.40प्रतिशत), सत्येंद्र कुमार (93.20प्रतिशत), इशिका श्रीवास्तव (93.00प्रतिशत), शौर्य अवस्थी (92.80 प्रतिशत), शिव प्रताप (92.60प्रतिशत), सौरभ पाल (92.40प्रतिशत), नैतिक साहू (92.40प्रतिशत) इत्यादि मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात सांसदरमेश अवस्थी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पहले की सरकारों में नकल माफिया सक्रिय थे, तब बच्चे पास तो हो जाते थे लेकिन जब प्रदेश के बाहर नौकरी के लिए जाते थे तो उनके सिलेक्शन में समस्याएं होती थी।

Read More »

रिक्रूट आरक्षियों की ट्रेनिंग से पहले अपर पुलिस महानिदेशक ने व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

हाथरस। अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय मुरादाबाद अमित चंद्रा ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण से पूर्व की जा रही तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ मिलकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ने ट्रेनिंग की गुणवत्ता, आवासीय सुविधाएं, शारीरिक प्रशिक्षण, पाठ्यक्रम व्यवस्था और अनुशासन संबंधी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि प्रशिक्षण आरंभ होने से पूर्व सभी मूलभूत आवश्यकताएं पूरी हों ताकि रिक्रूट आरक्षियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Read More »

बीबीएयू में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शुरू होंगे नए कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया जारी

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत नए स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, प्रमाणपत्र एवं डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जाएंगे। साथ ही मौजूदा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस संबंध में 11 जून को विश्वविद्यालय में प्रेस मीट का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. विक्रम सिंह यादव, एडमिशन सेल कमेटी के चेयरपर्सन प्रो. अमित कुमार सिंह और सहायक जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

Read More »

बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में सशक्त बन रहीं बेटियां

फिरोजाबाद। राष्ट्र सेविका समिति ब्रज प्रदेश द्वारा फिरोजाबाद स्थित बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में बेटियों को आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) का प्रशिक्षण देने हेतु विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाना है, बल्कि उन्हें संस्कारों और राष्ट्रभक्ति से भी ओतप्रोत करना है। इस प्रशिक्षण वर्ग में उत्तर प्रदेश के 22 जिलों से बहनें शामिल हो रही हैं। प्रचारिका शरद ऋतु ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण अप्रैल से शुरू हुआ है और जून-जुलाई तक चलेगा। प्रतिभागी बहनें सुबह 4:15 बजे से लेकर रात 10 बजे तक विभिन्न प्रकार के मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक अभ्यासों में भाग ले रही हैं।

Read More »

जनता की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस: रामनिवास यादव

फिरोजाबाद। जनता की बढ़ती समस्याओं और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने मौढ़ा स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी कांग्रेसजन घरों से निकलकर सड़कों पर आएं और जनता की आवाज़ को बुलंद करें। रामनिवास यादव ने कहा कि आज देश और प्रदेश की सरकारें जनता की वास्तविक समस्याओं की अनदेखी कर रही हैं और समाज में नफरत फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही हैं। सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के हित साधने में लगी है। उन्होंने दावा किया कि आज जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर महेंद्र पाल सिंह राजपूत और हेमंत चाहर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गाँव-गाँव, गली-गली जाकर पार्टी के इतिहास, बलिदान और जनसेवा को लोगों तक पहुंचाएं।

Read More »

आरेडिका को अखिल भारतीय रेल हिंदी नाट्य उत्सव में सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट लेखन पुरस्कार

रायबरेली। राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से रेल मंत्रालय द्वारा आयोजित अखिल भारतीय रेल स्तर पर हिंदी नाट्य उत्सव-2025 में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), रायबरेली ने सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट लेखन का पुरस्कार प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह नाट्य उत्सव मध्य रेलवे के तत्वावधान में 2 जून से 6 जून 2025 तक भुसावल स्थित क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ। आरेडिका की ओर से 12 सदस्यीय दल ने इसमें प्रतिभाग किया, जिसका नेतृत्व वरिष्ठ अनुभाग अभियंता अमिय श्रीवास्तव ने किया। इस टीम ने “मौलिक अधिकार” नामक नाटक का मंचन किया, जिसे तकनीशियन श्री विश्वेश्वर प्रसाद ने निर्देशित किया।

Read More »

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत

रायबरेली। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ऊंचाहार विधानसभा के रामरती शिक्षा सदन इंटर कॉलेज बाबूगंज में संविधान बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पर संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने के गंभीर आरोप लगाए। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार संविधान पर हमले कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है। तिवारी ने कहा कि ऐसे समय में राहुल गांधी चट्टान की तरह खड़े हैं और उनके नेतृत्व में सरकार अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पा रही है। विधानसभा ऊंचाहार के कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने कहा कि आज जब देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है, तब संविधान बचाओ अभियान की जरूरत और भी अधिक हो गई है।

Read More »

कबीर जयंती मनाई गई

प्रतापगढ़। 11 जून 2025 को कबीर जयंती के पावन अवसर पर असोगी, संग्रामगढ़ स्थित गुरु सुखराम जी के आवास पर विशेष साधना (विपश्यना) का आयोजन किया गया। साधना सत्र के बाद सदगुरु कबीर साहेब की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कबीर साहेब के चित्र पर माल्यार्पण और मोमबत्ती जलाकर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. आर. पी. मौर्य, पूर्व चिकित्साधिकारी, ऊंचाहार, रायबरेली रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कबीर साहेब के आदर्शों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। विभिन्न वक्ताओं ने कबीर साहेब के जीवन, उनके विचारों और समाज में उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

Read More »

बेदर्द बन रही पुलिस: कस्टडी में युवक पर थर्ड डिग्री का आरोप, एम्स में भर्ती

» सदमे में पिता की मौत

पवन कुमार गुप्ता, रायबरेली। सलोन कस्बे के पैगम्बरपुर पश्चिमी निवासी युवक अनिकेत पासी के साथ पुलिस की कथित बर्बरता के आरोपों ने एक बार फिर थानों में होने वाली थर्ड डिग्री और अमानवीय व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। 28 मई को चोरी के एक मामले में हिरासत में लिए गए अनिकेत को पुलिस द्वारा थर्ड डिग्री यातनाएं देने का आरोप है। हालत बिगड़ने पर उसे एम्स रायबरेली में भर्ती कराया गया है, वहीं बेटे की नाजुक स्थिति से सदमे में आए पिता रामेश्वर पासी की मंगलवार रात मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, 26 मई को सलोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैगम्बरपुर निवासी अनिकेत उर्फ अंकित, मन्तोष, शिवम उर्फ देवा और आनंद शर्मा को पुलिस ने चोरी की घटनाओं में संलिप्तता के आरोप में उठाया था। आरोप है कि पूछताछ के नाम पर सभी को थाने में बेरहमी से पीटा गया और अनिकेत को थर्ड डिग्री देकर अमानवीय यातनाएं दी गईं। बाद में पुलिस ने चारों को चोरी के औजारों और ₹45,000 नगदी के साथ पकड़े जाने की बात कहते हुए 28 मई को जेल भेज दिया।

Read More »