Thursday, April 23, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस ने राया के सियरा गाँव में चौपाल लगाकर किया जनसंवाद

कांग्रेस ने राया के सियरा गाँव में चौपाल लगाकर किया जनसंवाद

मथुरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा ने बलदेव विधानसभा के राया के सियरा गांव में चौपाल लगाकर जनसंवाद किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने की। संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित इस जनसंवाद में मथुरा जनपद के कोऑर्डिनेटर गिरवर शर्मा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कोऑर्डिनेटर गिरवर शर्मा ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत यह बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर विस्तृत और गहन चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि ग्राम पंचायत के किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। किसानों ने अपनी समस्याओं में गांव में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट होने, नालियों और खड़ंजों के उखड़े रहने, बिजली व्यवस्था के चरमराने और केवल 24 घंटे में 4 से 5 घंटे बिजली मिलने की बात कही। इसके साथ ही आवारा जानवरों से किसानों को काफी परेशानी हो रही है। मुकेश धनगर ने किसानों की इन समस्याओं को गंभीरता से लिया और आश्वासन दिया कि कांग्रेस जल्द ही एक रूपरेखा बनाकर इन लड़ाइयों को पूरी शिद्दत से लड़ेगी। कार्यक्रम का संचालन राया ब्लॉक के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने किया। जनसंवाद चौपाल में प्रदीप सागर, ओमवीर शर्मा, निहाल सिंह, पप्पू चौधरी, पोहप सिंह, माखनलाल, जयप्रकाश शर्मा, चिरंजी भगत, भीकचंद्र राठौर, डॉक्टर वेदांत शर्मा, रामपाल भगत, भानु प्रकाश, असगर अली, राजवीर सिंह, गीतम सिंह, पवन सिंह, सतीश सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।