Sunday, May 3, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 422)

JAN SAAMNA DESK

योग्यता, क्षमता और दक्षता वाले युवाओं को मिलेगी नौकरीः जयवीर

शिकोहाबाद। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी परीक्षाएं नकलविहीन और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएगी। जो युवा अपनी योग्यता, क्षमता और दक्षता के साथ परीक्षाओं में बैठेगा उसको पारदर्शिता के साथ नौकरी मिलेगी। अगर कोई युवा बैक डोर से परीक्षा में बैठने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। किसान आंदोलन पर कहा कि सरकार के तीन मंत्री किसान नेताओं से वार्ता कर रहे हैं, जल्द ही सकारात्मक हल निकल जायेगा। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह मैनपुरी रोड स्थित गोल्डन हीरो के शोरूम पर एक बाइक की लॉंचिक करने आए थे। यहां पर उन्होंने बाइक की लॉंचिंग की और फिर मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का बेवाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 17 और 18 को पुलिस भर्ती परीक्षा है।

Read More »

सेठ एमआर जयपुरिया में मनाई गई बसंत पंचमी

शिकोहाबाद। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती का पूजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्..तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या एकता शर्मा ने बताया कि बसंत पंचमी का त्योहार ज्ञान की देवी सरस्वती को समर्पित है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार सरस्वती देवी कला, बुद्धि और ज्ञान के निरंतर प्रवाह का प्रतीक है। इस पर्व को बच्चे ही नहीं, बल्कि स्कूलों, दफ्तरों, संगीत और साहित्य की साधना करने वाले साधक भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। माना जाता है इस दिन वीणावादिनी हंस पर विराजमान माता सरस्वती मनुष्य के जीवन में छाई अज्ञानता को मिटाकर उन्हें ज्ञान और बुद्धि का उपहार देकर उनका कल्याण करती है। इस मौके पर शिक्षकों समेत सभी बच्चों ने मां सरस्वती के सामने पुष्प अर्पित कर उनकी वंदना की।

Read More »

महापौर ने एक करोड़ 64 लाख के निर्माण कार्यो का किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में एन कैंप योजना के अंतर्गत विकास कार्य कराएं जा रहे है। इसी क्रम में गुरूवार को महापौर ने नगर विधायक संग लगभग एक करोड़ 64 लाख रू. के निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। महापौर कामिनी राठौर ने वार्ड नं. 21 एवं 22 की नालियों की जल निकासी के निस्तारण हेतु सदर विधायक मनीष असीजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के साथ संयुक्त प्रयासों से आसफाबाद बिजलीघर के पास सर्विस रोड के जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान हेतु 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत सम्बेल निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य लगभग 53 लाख रू. की धनराशि से कराया जायेगा। इसके बाद एन-कैप योजना के अंतर्गत लगभग 111.19 लाख रु. की धनराशि से वार्ड नं. 17 मायापुरी में आरसीसी नाली, हॉटमिक्स से सड़क निर्माण व्हाइट पट्टी एवं ट्री गार्ड के साथ वृक्षारोपण व सत्य नगर की पुलिया से दखल की पुलिया तक दोनों और पैरावॉल का निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री की प्रेरणा से शहर की समस्त कच्ची गलियों एवं रास्तों का निर्माण कर आवागमन की सुविधा को सुगम बनाना मेरी प्राथमिकता है।

Read More »

जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तन पर करे संवादः ब्रज बहादुर

फिरोजाबाद। भाजपा कार्यालय पर लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रज बहादुर ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भेंट कर उनके जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तन पर संवाद करें। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करें और लाभार्थियों से सम्पर्क कर जनसमर्थन के लिए आग्रह करें। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने लाभार्थी सम्पर्क अभियान के उद्देश्यों को लेकर कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से हम और हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा।

Read More »

एस.एच.जे. मॉडर्न स्कूल में मनाई गई बसंत पंचमी

फिरोजाबाद। एस.एच.जे. मॉडर्न स्कूल में बसंत पंचमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के डायरेक्टर ओमप्रकाश शर्मा ने मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्या की देवी की आराधना करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि माँ सरस्वती की पूजा करने से विज्ञान, कला, विद्या, वाणी, बुद्धि, संगीत की प्राप्ति होती है। माँ सरस्वती के प्राकट्य दिवस पर बच्चों ने माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सीनियर वर्ग की छात्राओं ने माँ शारदे सरस्वती वंदना पर नृत्य कर कार्यक्रम का आगाज किया। प्राइमरी के विद्यार्थियों द्वारा बसंत पंचमी के महत्व एंव माँ सरस्वती की वीणा, कमल इत्यादि को शो एंड टेल द्वारा दर्शाया गया।

Read More »

फिरोजाबाद आफ नर्सिंग स्कूल में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। बसंत पंचमी के अवसर पर फिरोजाबाद स्कूल आफ नर्सिंग मे रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सिंग स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ फिरोजाबाद स्कूल आफ नर्सिंग के प्रबंधक डॉ. सुरेश चंद्र दक्ष व डायरेक्टर डॉ. यशवर्धन दक्ष ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद स्कूल प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सिग स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम मां सरस्वती की कलाकृति बनाकर बंसोत्सव मनाया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मां सरस्वती की कलाकृति को बनाकर जी.एन.एम द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार पुलवामा हमले की कला..ति को बनाकर बी.एस.सी. चतुर्थ सेमेस्टर ने प्राप्त किया। तृतीय पुरस्कार मां सरस्वती के यंत्र वीणा को बनाकर ए.एन.एम. प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।

Read More »

क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन

ऊंचाहार, रायबरेली। स्वच्छ भावना के साथ होने वाले आयोजन हमारी एकता को मजबूती देते हैं और भेदभाव मिटाने में भी सहायक है। यह विचार भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने क्षेत्र के नन्दौरा गांव में आयोजित क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन पर बोल रहे थे। भाजपा नेता ने कहा कि गांवों में ऐसी खेल स्पर्धा हमारी संस्कृति का हिस्सा रहे है। आधुनिकता के दौर में खेलों की विधा बदली है, किंतु खेलों के ऐसे आयोजन आज भी हमारी एकता का कारक बने हुए हैं। उद्घाटन मैच गदागंज और भुवालपुर के मध्य हुआ। जिसमें भुवालपुर ने 67 रनों से जीत दर्ज की। पहले बैटिंग करते हुए भुवालपुर की टीम ने 12 ओवरों में 156 रन बनाए। जवाब में उतरी गदागंज की टीम 89 रन पर आल आउट हो गई। भावालपुर की ओर से राजा ने सर्वाधिक 37 रन और कपिल ने 33 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। कपिल ने तीन विकेट भी लिए।

Read More »

पूर्व शिक्षा मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक का हुआ निधन

बिंदकी/फतेहपुर: जन सामना संवाददाता। चार पहिया वाहन में आल्हा बजाकर निकलने वाले पूर्व विधायक तथा पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक का आल्हा उनके चिर-परिचित अंदाज में अब क्षेत्र में नहीं सुनाई देगा। लंबी बीमारी के चलते सुबह 6 बजे लखनऊ के पीजीआई में उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद समूचे जनपद में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
आपको बता दें कि बिंदकी क्षेत्र के पूर्व विधायक तथा पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक का क्षेत्र में भ्रमण करने का एक अपना अलग ही अंदाज था। वह अपने चार पहिया वाहन में हमेशा आल्हा बजाते हुए जब भी निकलते थे तो लोगों को आभास हो जाता था कि मंत्री जी अर्थात जनसेवक जी आ रहे हैं। वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार की सुबह लगभग 6 बजे लखनऊ के उक्त अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद पूरे क्षेत्र और जनपद में शोक का माहौल छा गया। परिजनों ने बताया कि उनका मूल गांव आदमपुर कोरसम गांव है। हालांकि वह कानपुर शहर के पांडव नगर स्थित अपने आवास में रहते थे।

Read More »

मुख्य सचिव ने साइकिल चलाकर आम नागरिकों को किया जागरूक

लखनऊः जन सामना डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय बाल्यावस्था कैंसर दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान एवं कैन किड्स किड्स कैन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मेगा साइकिल रैली में प्रतिभाग किया। उन्होंने लोहिया संस्थान से 1090 चौराहे तक साइकिल चलाकर आम नागरिकों को जागरुक किया।
1090 चौराहे पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुये मुख्य सचिव ने कहा कि बाल्यावस्था के कैंसर का इलाज संभव है, इसलिये बच्चों को कैंसर से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कैंसर रोगियों और बच्चों के मन और दिल से बीमारी के भय को दूर करना होगा। बच्चों में जैसे ही कैंसर का लक्षण पता चले घबराये नहीं सबसे पहले अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श लें। इस तरह बच्चा कैंसर पर जीत हासिल कर सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में हर प्रकार के साधन उपलब्ध है। उन्होंने डॉक्टर योगदानंद की आत्मकथा से लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि मन की शक्ति से बीमारी को दूर किया जा सकता है। चिकित्सा और मनोविज्ञान के माध्यम से कैंसर से मुक्ति दिलाई जा सकती है।

Read More »

हमारी संस्कृति, हमारी धरोहर: श्याम कोलारे

चौरई: छिंदवाड़ा: जन सामना डेस्क। हमारी संस्कृति एवं परंपरा हर व्यक्ति के लिए एक धरोहर होती है, इसे संयोजकर रखना हम सब की जिम्मेदारी है। 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जाना हम सब के लिए बड़ा गौरव का विषय है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस दिवस को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने हेतु घोषणा भी कर दी है, संस्कार और संस्कृति के बिना हम अच्छे नागरिक नहीं बन सकते और उसके बिना अच्छे राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता है। बच्चों में संस्कारों के बीजारोपण के लिए 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जाने एक सराहनीय पहल है। कपड़ा बैंक, सेवा सहयोग संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा 14 फरवरी मातृ-पितृ दिवस के रूप मे मनाया गया।
प्राथमिक शाला खुट-पिपरिया चौरई में सनातन संस्कृति गुरुकुल की परम्परा बच्चों को माता-पिता गुरुजनों के आदर्शों पर चलने की परम्परा को कपड़ा बैंक के संथापक राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता महेश भावरकर के मार्गदर्शन में एवं शाला परिवार ने मिलकर बच्चों के मन मे संस्कार के बीज अंकुरित करने का प्रयास किया।

Read More »