Monday, April 27, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 60)

JAN SAAMNA DESK

पुण्यतिथि पर याद किए गए मजदूर संघ से जुड़े स्व. बालादीन

⇒ भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के प्रथम राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी रहे
कानपुर। 60 के दशक में श्रमिक हितों से जुड़ी समस्याओं व कानपुर के रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े मजदूरों की अनेकानेक समस्याओं को मुखर होकर सरकार के समक्ष रखने और समस्याओं के निराकरण के लिए पत्राचार, धरना, प्रदर्शन, आंदोलन के जरिए मजदूरों के काम के घंटों के एवज में उचित वेतनमान, ओवरटाइम भुगतान, लागू करवाने के लिए प्रतिरक्षा संस्थानों में प्रबंधन और मजदूरों में प्रसिद्धि, लोकप्रियता को प्राप्त इसके अलावा भारतीय मजदूर संघ की कानपुर नगर में स्थापित करने वाले स्व बालादीन की पचासवीं पुण्यतिथि पर नगर के दबौली क्षेत्र में रहने वाले वीरेंद्र पाल श्नवतेजश् (नाती) व उनके परिवार के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन के महत्व एवं कार्यों को याद किया।

Read More »

सिंदूर’ बनाम विदेश मंत्रालय: पाकिस्तानी हमलों पर भारत के बयानों में दिलचस्प अंतर

राजीव रंजन नाग, नई दिल्ली। पाकिस्तान पर हाल ही में हुए हमलों के संबंध में भारतीय जनता के समक्ष दो अलग-अलग तरह की कहानियाँ पेश की गई हैं। पहली कहानी, जैसा कि ऑपरेशन के नाम “सिंदूर” से पता चलता है, पहलगाम हत्याकांड की धार्मिक प्रकृति को दोहराने और प्रतिक्रिया में स्पष्ट रूप से लिंग आधारित हिंदू छवि को उभारने के लिए बनाई गई है।
दूसरी कहानी – एक सावधानीपूर्वक तैयार की गई अधिक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्रवादी कहानी – विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग में दिखाई दी। इसका नेतृत्व दो महिला अधिकारियों – एक हिंदू और एक मुस्लिम – ने किया और इसमें विदेश सचिव विक्रम मिस्री का एक बयान भी शामिल था, जिसमें दोहराया गया कि पहलगाम हमले का उद्देश्य राष्ट्र को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करना था, लेकिन भारत सरकार और उसके लोगों ने चुनौती का सामना किया और विभाजित होने से इनकार कर दिया।

Read More »

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अपना ट्वीटर एकाउंट किया बंद

विक्रम मिसरी और उनके परिवार पर गालियों की बौछार
राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने रविवार (11 मार्च) को अपना एक्स अकाउंट लॉक कर दिया, क्योंकि कल भारत और पाकिस्तान के बीच घोषित संघर्ष विराम के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित केंद्र सरकार के किसी भी व्यक्ति ने अभी तक ट्रोलिंग की निंदा नहीं की है या उनके समर्थन में सामने नहीं आया है। पाकिस्तान के साथ चार दिनों तक चले तनावपूर्ण सैन्य गतिरोध के बाद संघर्ष विराम की घोषणा की गई।
मिसरी ने यह कदम तब उठाया जब दक्षिणपंथी एक्स अकाउंट ने उन्हें ‘देशद्रोही’ कहा जाने लगा और पाकिस्तान के साथ भारत के संघर्ष विराम के लिए उन्हें दोषी ठहराया जाने लगा, उनके परिवार के बारे में उनके द्वारा साझा की गई पुरानी पोस्ट निकाली और उनकी बेटी को विदेश में पढ़ाई करने और म्यांमार से रोहिंग्या शरणार्थियों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए निशाना बनाया।

Read More »

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ पर DGMO की प्रेस कॉन्फ्रेंस: भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब, 100 से अधिक आतंकी ढेर

कमल नैन नारंग: नई दिल्ली। “अगर आज रात हमला हुआ तो पाकिस्तान को देंगे करारा जवाब” — यह बड़ा बयान भारतीय सेना ने रविवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया।
सेना ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन की पूरी जानकारी डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, डीजी एयर ऑपरेशंस एके भारती और डीजी नेवी ऑपरेशंस वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने साझा की। सेना ने स्पष्ट किया कि अगर पाकिस्तान ने आज रात सीज़फायर का उल्लंघन किया या हमला किया, तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Read More »

लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल, बाजारों में पसरा सन्नाटा

हाथरस। पिछले सप्ताह हुई बारिश और बादलों की आवाजाही ने कुछ राहत दी थी, जिससे तापमान गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था। लेकिन राहत ज्यादा दिन टिक नहीं सकी। पिछले दो दिनों में एक बार फिर तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक गर्मी से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बीते रविवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि सोमवार को यह बढ़कर अधिकतम 39.0 डिग्री और न्यूनतम 28.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Read More »

मां दिवस पर स्कूल आयाओं का सम्मान, 120 आयाओं को मिले प्रमाण पत्र

फिरोजाबाद। क्लब के मिनी हॉल में भारतीय संस्कृतिक कला मंच द्वारा मां दिवस का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूलों में सेवारत 120 आया अम्माओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मनीष असीजा, डॉ. पूनम अग्रवाल, डॉ. शिखा जैन, डॉ. प्रेरणा जैन और साधना मित्तल ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। स्वर्गीय विमलेश कुमारी मित्तल की स्मृति में जेपी मसाले की ओर से सभी आयाओं को प्रमाण पत्र दिए गए। हेमंत अग्रवाल और बल्लू भाई ने उपहार वितरण किया। विधायक मनीष असीजा ने आयाओं की स्कूलों में बच्चों की देखभाल के लिए सराहना की। डॉ. पूनम अग्रवाल ने गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी।

Read More »

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 25 लोगों ने किया रक्तदान, 80 मरीजों को मिला फिजियोथैरेपी का लाभ

फिरोजाबाद। श्री चन्द्रा प्रभ धर्मार्थ औषधालय ने एक महत्वपूर्ण पहल की। श्री चन्द्रा प्रभ मंदिर में स्वैच्छिक रक्तदान और फिजियोथैरेपी शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. सतीश चंद्र सलावदिया के नेतृत्व में जिला अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल ने शिविर के उद्देश्य को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि जनपद में रक्त की कमी को दूर करना और जरूरतमंदों की जान बचाना इस शिविर का मुख्य लक्ष्य है। डॉ. सतीश चंद्र सलावदिया ने बताया कि पिछले 30 वर्षों से औषधालय असहाय, ब्लड कैंसर, डायलिसिस और एनीमिया के मरीजों की सेवा कर रहा है।

Read More »

प्राथमिक शिक्षक संघ की समीक्षा बैठक में हुई शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष यतेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक संगठन कार्यालय शास्त्रीपुरम, ककरऊ कोठी में हुई।
बैठक में संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान पर विचार-विमर्श किया गया। जनपद में होने वाले ब्लॉक स्तरीय अधिवेशन, शिक्षक संगोष्ठी और निर्वाचन कार्यक्रम की योजना बनाई गई। पदाधिकारियों ने सीमा पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष यतेन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। सभी ब्लॉक में मजबूत कार्यकारिणी बनाई जाएगी। इससे शिक्षकों की समस्याओं का समाधान ब्लॉक स्तर पर ही हो सकेगा।

Read More »

विशेष सफाई अभियान से चमकेगा रायबरेली, ड्रोन से हो रही निगरानी

रायबरेली। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता के बाद अब नगर पालिका क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन सफाई को लेकर कमर कस ली गई है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर नगर पालिका के 34 वार्डों को दो क्लस्टर में बांटते हुए 25-25 सफाई नायकों की टीम गठित की गई है, जिसका नेतृत्व सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रवि शेखर सिंह कर रहे हैं।
अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने जानकारी दी कि नगर पालिका परिषद के स्वास्थ्य अनुभाग द्वारा मैनुअल व मैकेनिकल दोनों तरीकों से नालों की गहरी सफाई (तलीझाड़) का कार्य किया जा रहा है। गल्ला मंडी, देवानंदपुर, अहियारायपुर, धमसीराय का पुरवा, खसपरी, आजाद नगर, हनुमंतपुरम, आनंद नगर, मनिका सिनेमा रोड, घोसियाना, बेलीगंज, मधुवन रोड, राजकीय कालोनी और कुम्हारन टोला जैसे क्षेत्रों में सिल्ट उठान का काम तेजी से हो रहा है।

Read More »

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा

भारत से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने युद्ध विराम की जानकारी साझा की
राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। सबकुछ अचानक और अप्रत्याशित। किसी को कुछ अंदाजा नहीं था। और वो खबर आई, जिस पर सभी ने राहत की एक लंबी सांस ली। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की औपचारिक घोषणा हो गई। शनिवार शाम नाटकीय अंदाज में इसका ऐलान हुआ। भारत और पाक के बीच सीमाओं को लांघ चुकी चार दिन की गर्मागर्मी पर शांति की शीतलहर चढ़ गई। दोनों देश शनिवार शाम पांच बजे से एक दूसरे पर वार-पलटवार न करने पर राजी हो गए। दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रेक की और यह कहते हुए कि अमेरिका ने मध्यस्थता कर इसे करवाया है। लेकिन भारत ने इसे खारिज किया है।

Read More »