Wednesday, May 6, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 740)

JAN SAAMNA DESK

श्रद्धालुओं की अनियंत्रित कार फ्लाईओवर की दीवार से टकराई

♦ दो की मौत-दिल्ली से वृंदावन दर्शन करने के लिए कार से आ रहे थे श्रद्धालु
मथुरा। मंगलवार की सुबह दिल्ली की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गलत दिशा में फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई। कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के दौरान दो लोगों की मृत्यु हो गई। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। यह सभी लोग दिल्ली से वृंदावन दर्शन करने के लिए आए थे। सुबह लगभग नौ बजे दिल्ली की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी तभी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।

Read More »

शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए महापौर व नगर विधायक ने कवायद की शुरू

-20 से 40 वर्ष पूर्व बनी शहर की नालों की पुलियाओं को किया निरीक्षण, अधिकारियों संग किया मंथन
फिरोजाबाद। शहर में बरसात के कारण हो रहे जलभराव को देखते हुए महापौर व नगर विधायक ने निगम अधिकारियों के संग 20 से 40 वर्ष पूर्व बनी नाले की पुलियाओं को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नीची हुई पुलियाओं को शीघ्र ही ऊॅचा कराने के लिए मंथन किया गया।
मंगलवार को महापौर कामिनी राठौर व नगर विधायक मनीष असीजा ने नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के साथ ककरऊ कोठी पुलिया, महादेव नगर, अशाबाद पुलिया, सर्कुलर रोड, कैंची वाली पुलिया, नालबंद पुलिया, कस्साबान, पैमेश्वर गेट, राजपूताना, मालवीय नगर आदि पुलियाओं का लगभग स्थलीय निरीक्षण किया।

Read More »

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विश्व जनसंख्या दिवस जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का शुभारंभ

सासनी, हाथरस। दुनियाभर में प्रतिवर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। लोगों को पूरे विश्व में बढ़ती जनसंख्या को लेकर जागरूक करने करने के लिए इस दिन को प्रतिवर्ष सेलिब्रेट किया जाता है। इसके साथ ही लोगों में जनसंख्या मुद्दों के समाधान और आगे इससे कैसे लड़ा जाये इसके महत्व पर लोगों को जानकारी प्रदान करते हैं। यूनाइटेड नेशंस ऑर्गेनाइजेशन की ओर से सन 11 जुलाई 1989 में वर्ल्ड पॉपुलेशन डे घोषित किया गया था। उसके बाद से प्रतिवर्ष यह दिन इसी दिन सेलिब्रेट किया जाता है।
यह बातें मंगलवार को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए उपजिलाधिकारी नवगीत कौर एवं चिकित्सा अधीक्षक डा. दलवीर सिंह रावत द्वारा संयुक्त रूप से बताईं। कार्रक्रम का शुभारंभ एसडीएम एवं चिकित्सा प्रभारी द्वारा फीता काटकर किया गया। एसडीएम ने कहा कि 11 से 24 जुलाई के बीच विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा इस पखवाड़े में प्री रजिस्ट्रेशन कर दंपत्ति को विभाग की ओर से परिवार नियोजन की सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

Read More »

शिक्षक संघ का जिला सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी हुई सम्पन्न

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला सम्मेलन एवं शिक्षक विचार गोष्ठी का आयोजन महात्मा गांधी बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में किया गया। जिसमें वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघर्ष करने की बात कही।
कार्यक्रम का शुभारम्भर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, आगरा शिक्षक खंड के पूर्व शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन, पूर्व मंत्री इंद्रासन सिंह, महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, देवेंद्र सिंह यादव, आलोक कुमार दुबे, मुकेश कुमार शर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम में जनपद के विगत दो वर्षो के नवागत शिक्षकों एवं रिटायर्ड शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हमें पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कितना भी संघर्ष करना पड़े, हम लोग करते रहेंगे। सरकार कह रही है नई पेंशन सही है, तो सांसदों व विधायकों को नई पेंशन क्यों नहीं दी रही है।

Read More »

राशन कार्ड की प्रत्येक यूनिट का सत्यापन करेगा विभाग

सादाबाद, हाथरस। फर्जी तरीके से राशन लेने, खाद्यान की गड़बड़ी को रोकने के लिए आपूर्ति विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शासन के निर्देश पर अब राशन कार्ड के प्रत्येक यूनिट का अंगूठा लगाकर सत्यापन किया जाएगा। पूर्ति निरीक्षक द्वारा इसके संबंध में प्रत्येक राशन डीलर को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
राशन कार्ड में प्रत्येक यूनिट का सत्यापन करने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की वेबसाइट को अपडेट किया गया है अब प्रत्येक लाभार्थी को राशन डीलर के यहां पहुंचकर की पोस मशीन में अंगूठा लगाकर सत्यापन कराना हुआ इसके लिए दो बार अवसर दिया जाएगा दो बार में अगर अंगूठा लगाकर सत्यापन नहीं किया गया तो यूनिट को बंद कर दिया जाएगा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित दुकानों को इसके संबंध में निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Read More »

महिला शक्ति ने चार बेटियों को उपलब्ध कराई पाठ्य सामग्री एवं यूनिफार्म

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति हमेशा सेवा कार्य में हमेशा अपनी अग्रणी भूमिका निभाती रहती है। इसी क्रम महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने चार बेटियों को पाठ्य सामग्री एवं यूनिफार्म उपलब्ध कराई है। संस्था की अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि संस्था के सदस्यों के सहयोग से कैंसर पीड़ित परिवार की चार बेटियों को स्कूल यूनिफार्म, पाठ्य पुस्तकें प्रदान की गई। प्रसाशनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल ने बताया कि इससे पहले महिला शक्ति के द्वारा चारों बेटियों को फीस भी दी गई है।

Read More »

जीवन के कल्याण एवं सच्चे सुख का मार्ग ही धर्म है-अमित सागर

फिरोजाबाद। श्री रत्नत्रय दिगंबर जैन मंदिर नसिया में चतुर्मास कर रहे मुनि अमित सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में नित्य प्रतिदिन धर्म की अपार वर्षा हो रही है जिसमे सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ ले रहे हैं।
मंगलवार को नसिया मंदिर में प्रात सर्वप्रथम अनेकों पुजारियों द्वारा पंचामृत से पूरे भक्तिभाव के साथ श्रीजी का अभिषेक किया गया। तत्पश्चात शांतिधारा के पवित्र मंत्रों से पूरा मंदिर गुंजायमान हो उठा। मुनि अमित सागर महाराज ने विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा की मनुष्य को अपने कर्म सिद्धांत पर विश्वास करना चाहिए तथा जीवन में दुख आने पर कभी ज्यादा परेशान नहीं होना चाहिए। मृत्यु दंड, देश निकाला एवं अपवाद से नहीं डरना चाहिए। आगे कहा कि यदि हमे खाने का विवेक हो तो हम कभी बीमार नहीं होंगे और बोलने का विवेक हो तो कभी झगड़े नहीं होंगे।

Read More »

राजापुर के नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा का मुकुट पहनाकर स्वागत

किशनपुर/फतेहपुर। किशनपुर कस्बे में राजापुर के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा का मुकुट पहना का स्वागत व सम्मान किया गया।
आपको बताते चलें कि पीछे कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव संपन्न हुए थे जिसमें राजापुर नगर पंचायत से किशनपुर कस्बे के रहने वाले रामबाबू उर्फ गुड्डन जायसवाल के बाल सखा हैं। इन्होंने आज किशनपुर कस्बे में बुलाकर सम्मान समारोह किया। सबसे पहले किशनपुर कस्बे के श्री फाल्गुन गिरी बाबा के मंदिर मे जो जीतने के बाद चढ़ाने के लिए मिठाई मानी गई थी । दर्शन के बाद उस मिठाई को चढ़ाया इसके बाद नगर भ्रमण कर लोगों से परिचय हुआ तत्पश्चात कस्बे स्थित श्री लक्ष्मी कुबेर मंदिर में जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष शेलेन्द्र सिंपल भाजपा जिला सदस्य रमेश चंद्र अग्रवाल अनिल सिंह पूर्व सभासद भीम पवन अग्रवाल आशीष अग्रवाल वीरेंद्र शुक्ला टिंकू जयसवाल दिल्लू अग्रवाल राजापुर से महेंद्र मिश्रा, नारायण शुक्ला, संतोष गुप्ता, मनोज जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, शोभित रजत जायसवाल सहित सैकड़ा से अधिक लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Read More »

मुकेश कुमार टीटू बने बसपा के जिलाध्यक्ष

फिरोजाबाद। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मुकेश कुमार टीटू प्रधान पर भरोसा जताते हुए दूसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। मुकेश कुमार टीटू के जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में मंडल जाने इंचार्ज डॉ ज्ञान सिंह, लोकेश कुमार पिप्पल, जितेन्द्र कुमार निमेष, अनिल कुमार, बृजेश कुमार बिट्टू, अनिल भाटिया, बृजनंदन, चौ. सालिग सिंह, दिनेश चंद्र, राकी जाटव आदि रहे।

Read More »

बेकाबू ट्रक ने ले ली मासूम की ली जान

सरवनखेड़ा, कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के गजनेर नबीपुर मार्ग पर स्थित चंदनगर गांव के सामने बकरियाँ चराने जा रही 6 वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया जिससे बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी सूचना पर पहुंची गजनेर पुलिस ने गजनेर सीएचसी मे भर्ती कराया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जब कि पुलिस ने ट्रक व चालक को हिरासत में लिया है। और शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गजनेर थाना क्षेत्र के चंद नगर गांव निवासी कल्लू दीन की पुत्री पायल उर्फ पल्लू 6 वर्ष जो कि कक्षा एक की छात्रा स्कूल से छुट्टी होने के बाद खाना आदि खा कर घर से बकरियाँ चराने जा रही थी तभी गजनेर नबीपुर मार्ग पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक गजनेर से नबीपुर की ओर जा रहा था। जोरदार टक्कर मार दी जिससे पायल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी।

Read More »