Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला शक्ति ने चार बेटियों को उपलब्ध कराई पाठ्य सामग्री एवं यूनिफार्म

महिला शक्ति ने चार बेटियों को उपलब्ध कराई पाठ्य सामग्री एवं यूनिफार्म

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति हमेशा सेवा कार्य में हमेशा अपनी अग्रणी भूमिका निभाती रहती है। इसी क्रम महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने चार बेटियों को पाठ्य सामग्री एवं यूनिफार्म उपलब्ध कराई है। संस्था की अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि संस्था के सदस्यों के सहयोग से कैंसर पीड़ित परिवार की चार बेटियों को स्कूल यूनिफार्म, पाठ्य पुस्तकें प्रदान की गई। प्रसाशनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल ने बताया कि इससे पहले महिला शक्ति के द्वारा चारों बेटियों को फीस भी दी गई है। वित्त निर्देशिका राखी बंसल ने रीना गर्ग, रेखा यादव, अलका जैन, सीमा अग्रवाल, सुषमा जैन, मधु गर्ग आदि का बिशेष सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।