
समाज में व्याप्त अन्धविश्वास, पांखडों को दूर कर दलितों, पिछड़ों व महिलाओं को आगे बढ़ाकर बाबा साहब अम्बेडकर के सपनों के अनुरूप आधुनिक भारत का कर सकते है निर्माण: कंचन मिश्रा
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। भीमराव अम्बेडकर की स्मृति में भीमराव अम्बेडकर नाॅबेल (बाना/स्मृति चिन्ह) से जनपद की समाजसेविका कंचन मिश्रा को मुम्बई में एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कंचन मिश्रा ने बाबा साहब डा. अम्बेडकर नाॅबेल अवार्ड पाकर जनपद का गौरव बढ़ाया है अब उनकी और जिम्मेदारी बढ़ गयी है कि वे संविधान शिल्पी भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर के सपनांे को साकार कर आधुनिक भारत के नवनिर्माण व दलितों, पिछड़ों व महिलाओं के सम्मान में आगे बढ़कर अपनी अहम भूमिका का रोल अदा करें तथा जनपद, प्रदेश व देश का गौरव बढ़ायें।
Jansaamna
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। 76 वर्षीय धावक, समाजसेवी एवं व्यवस्थापक देव समाज संस्थान अकबरपुर ने रिटायरमेंट के बाद कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण कर इतिहास व दर्शनशास्त्र से डबल एमए की परीक्षा सैकेंड डिवीजन से उत्तीर्ण कर अब ट्रिपल एमए हिन्दी की परीक्षा अकबरपुर डिग्री कालेज अकबरपुर से दे रहे है। प्रतिदिन 10 किमी. रेसवाक करने तथा 18 घंटे समाजसेवा में रत रहने वाले किशन सिंह चैहान युवाओं से अधिक जोश व वलवले राजनीति से दूर रहकर अपना सारा जीवन परोपकार एवं संस्थापक देवसमाज की विज्ञानमूल शिक्षा के प्रचार प्रसार में लगा है।
14 अप्रैल को विकास भवन के सभाकक्ष में अम्बेडकर जयन्ती व डिजिटल धन मेला लगेगा
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर (दक्षिण) की जिला इकाई अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने बताया कि कल 14 अप्रैल 2017 को बाबा भीमराव अम्बेडकर के जयंती के अवसर पर जिले के सभी 9 मंडलों में उपलब्ध दलित बस्तियों में सुबह 8 बजे प्रभात फेरी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इकटठे होकर करेंगे। उसके उपरान्त अम्बेडकर जी की प्रतिमाओं पर साफ-सफाई करके माल्यार्पण कार्यक्रम किये जायेंगे। इन्हीं बस्तियों में विभिन्न स्थानों पर समरसता भोज कार्यक्रम करने की व्यवस्थाये मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा की गयी है। बस्तियों में रहने वाली जनता के साथ बैठकर भोजन किया जायेगा। भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन से सम्बन्धित जो कार्य भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर अम्बेडकर जी के मूल निवास स्थल महू (म.प्र.) का विकास करके संग्रहालय का रूप दिया गया हैं
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। भीषण गर्मी के बीच आग ने आज भी अपना कहर क्षेत्र में बरपाया, जिससे प्रभावित किसानो के यहाॅ मातम छा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पतारा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पड़रीलालपुर निवासी भगवानदीन के पुत्र गुलाब सिंह के खेतों में आज दोपहर विद्युत चिंगारी गिरने से करीब डेढ़ बीघा फसल जलकर बर्बाद हो गई। ग्राम पतारा निवासी गंगा देई पत्नी ननकू के खेत में आग लगने से करीब दो बीघा गेहूं की फसल जल कर भषम हो गई ग्राम मखौली निवासी परम प्रकाश के पुत्र भानू कुमार के खेतों में लगी आग से करीब ढाई बीघा फसल जल कर नष्ट हो गई। तहसीलदार संजीव कुमार के निर्देश पर पहुॅचे स्थानीय लेखपाल ने आग से बर्बाद फसलो का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से मिलने वाली सहायता की कार्यवाही शुरू कर दी।
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। स्थानीय कोतवाली में करीब छः माह पूर्व नोएडा से ट्रांसफर होकर आए कोतवाल अनिल कुमार को कोतवाली में विदाई समारोह आयोजित कर सह कर्मियों व स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने फूल माला एवं प्रतीक चिन्ह व उपहार देकर विदाई दी। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को सराहते हुए कहा कि उन्होंने इतने कम समय में कानून और समाज की जो सेवा की है वह सराहनीय है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उच्च पदों पर पहुॅने की दुआएं दी। सबसे गले मिलने के बाद कोतवाल अनिल कुमार आज दोपहर को नये तैनाती स्थल बिल्हौर (कानपुर )के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर गुड्डू पंडित, शाबू कुरैशी, अजमेरी कुरैशी सभासद लखन लाल शिवहरे, अंजनी शर्मा, अंकुर, सूफियान, मैनुद्दीन मंसूरी आदि नागरिक एवं पुलिस स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। आज दोपहर कानपुर शहर के नौबस्ता थाने से स्थानान्तरित होकर आये इंस्पेक्टर संजय कुमार त्यागी ने स्थानीय कोतवाली का चार्ज ग्रहण करने के बाद मातहत पुलिस कर्मियों व उपनिरीक्षकों के साथ बैठक कर उनका परिचय प्राप्त किया और उन्हें अपनी कार्य शैली से परिचित कराया उन्होने पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाना क्षेेत्र में गस्त बढ़ाये अपराधियों को सीखचों के अन्दर करें और सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुॅच कर पीड़ित पक्ष की मदद करें और आरोपी को हवालात में पहुॅचायें लापरवाह पुलिस कर्मियों को अपनी कार्यशैली बदलने की चेतावनी भी दी। होमगार्डो व चैकीदारों के साथ बैठक कर उनकी समस्यांए पूंछी और अपनी ड्यूटी में मुस्तैद रहने की नसीहत भी दी।