Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 378)

एनटीपीसी में परियोजना स्तरीय गुणवत्ता चक्र सम्मेलन संपन्न

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी ऊंचाहार में परियोजना स्तरीय गुणवत्ता चक्र सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक कमलेश सोनी के द्वारा किया गया।गुणवत्ता चक्र के इस सम्मेलन में एनटीपीसी के कर्मचारियों ने काफी रूचि दर्शायी और विभिन्न विभागों की 13 टीमों ने इसमें भाग लिया जो कि विगत वर्ष की अपेक्षा 30 प्रतिशत से अधिक की भागीदारी रही।सभी टीमों ने अपनी-अपनी विषयवस्तु पर विस्तार तथा स्पष्ट तरीके से प्रस्तुतीकरण किया।जिसमें ईंधन प्रबंधन विभाग की टीम एवरग्रीन का सबसे शानदार प्रस्तुतीकरण रहा और उसे पहला स्थान हासिल हुआ।जबकि प्रचालन विभाग की टीम अभ्युदय ने दूसरा और परियोजना चिकित्सालय की टीम मेडी पावर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Read More »

विवाहिता ने ससुरालीजनों पर मारपीट का लगाया आरोप

ऊंचाहार/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के पूरे बसन्त सिंह मजरे कमोली निवासिनी विवाहिता ने पति समेत ससुरालीजनों पर मारपीट कर घर से भगाने का आरोप लगाया है।पीड़िता ने मामले की तहरीर देकर गुहार लगाई है। गांव निवासी पुष्पा का आरोप है कि बुधवार की शाम उसके ससुर ,सास व पति द्वारा लिखित रूप से उस पर दूसरी शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था। जब उसने ये करने से मना कर दिया तो उसे मारपीट कर रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया गया है।पीड़िता ने गुरुवार को मामले की तहरीर देकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।कोतवाल शिवशंकर सिंह का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

एनटीपीसी में 1200 मेगावाट का उत्पादन शुरू

ऊंचाहार/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। बिजली संकट से जूझ रहे उत्तर भारत की स्थितियां धीरे-धीरे सुधर रही है।एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में लगातार बिजली का उत्पादन बढ़ रहा है।जबकि कोयले की आपूर्ति में अभी मामूली सुधार हुआ है । एनटीपीसी ऊंचाहार में विगत चार दिनों से लगातार बिजली उत्पादन में सुधार हो रहा है।मंगलवार की शाम को चालू की गई 500 मेगावाट की यूनिट नंबर छः ने गुरुवार को चार सौ मेगावाट के भार पर चलाया जा रहा था।जबकि अन्य संचालित चार इकाइयों में करीब आठ सौ मेगावाट उत्पादन हो रहा है।इस बीच बंद चल रही 210 मेगावाट की यूनिट नंबर दो में मरम्मत का काम चल रहा है।

Read More »

दो दशक बाद लगने वाले दशहरा मेला के लिए दिशा-निर्देश जारी

ऊंचाहार/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।रामलीला मैदान पर स्वामित्व के विवाद के कारण उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दो दशक से बंद चल रही ऊंचाहार की रामलीला और दशहरा मेला के आयोजन की अनुमति मिलने के बाद प्रशासन ने आयोजन समिति को गाइडलाइन जारी किया है।एसडीएम विनय कुमार मिश्र द्वारा गुरुवार को रामलीला समिति को मेला आयोजन और रामलीला के लिए सशर्त अनुमति देते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन हर हालत में सुनिश्चित कराते हुए मेला स्थल पर शांति व्यवस्था में सहयोग की अपेक्षा की है।

Read More »

निर्माणाधीन पक्के पुल के चैनल से टकराकर गंगा में डूबी नांव

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।बुधवार की दोपहर क्षेत्र के पूरे तीर गंगा घाट के पास बड़ा हादसा हुआ।सवारियों को भरकर फतेहपुर जनपद की ओर जा रही नांव,निर्माणाधीन पक्के पुल के चैनल से टकराकर नदी में पलट गई।किन्तु नांव में सवार सभी चौदह सवारियों और नाविक को सुरक्षित बचा लिया गया है । यह हादसा बुधवार की दोपहर करीब एक बजे हुआ है। ऊंचाहार क्षेत्र के पूरे तीर गंगा घाट से एक छोटी नाव कुल चौदह सवारियों को लेकर फतेहपुर जनपद के नौबस्ता के लिए जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। बताते चलें कि इस गंगा घाट पर पक्के पुल का निर्माण बीते कई वर्षों से चल रहा है।जिसका चैनल काफी लंबा बांधा गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब नांव बीच धारा में पहुंची तो पक्के पुल के निर्माण के लिए लगाए गए चैनल से नांव उलझ गई।जिससे तेजी के साथ नांव पलट कर पुनः स्वतः ही सीधी हो गई।

Read More »

सोशल मीडिया पर उजागर हो रहीं ऊंचाहार सीएचसी की अब्यवस्थाएं

रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता । सुरक्षित प्रसव,सुरक्षित जच्चा-बच्चा का सरकारी संकल्प के लिए ऊंचाहार सीएचसी अपवाद है यहां स्वनमनी है। सीएचसी की महिला सफाई कर्मी प्रसव कराती है और आशा बहू मेडिकल स्टोर से दवाएं दिलवाती है।ये बड़ा सच उस समय सामने आया है जब एक पीड़ित ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया है।

Read More »

पुलिस लाइन में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

एसएसपी ने खिलाड़ियों को प्रशस्त्री पत्र व शील्ड देकर किया सम्मानित
फिरोजाबाद। पुलिस लाइन में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि अशोक कुमार शुक्ल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी जनपदों के खिलाडियों एवं 15 वीं वाहिनीं पीएसी के बैंण्ड द्वारा मार्च पास्ट का शानदार प्रदर्शन करते हुये मुख्य अतिथि को सलामी दी गयी।

Read More »

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा-बीएस गुप्ता

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल की जिला कार्यकारिणी बैठक प्रदेश कार्यालय बापू गली के हॉल में जिलाध्यक्ष विनोद माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्यायो पर चर्चा कारते हुए अग्रिम रणनीति पर मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष विनोद माहेश्वरी ने जनपद की जसराना इकाई के महामंत्री को बिना किसी विधिक कारण के स्थानीय थाना प्रभारी कृपाल सिंह द्वारा अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने एवं जेल भेज देने की चेतावनी देने पर रोष व्यक्त किया।

Read More »

महापौर ने हवन-पूजन कर रखी सड़क निर्माण कार्य की नींव

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य तेजी से कराएं जा रहे है। इसी क्रम में बुधवार को महापौर नूतन राठौर ने कई वार्डो में लगभग 87 लाख रूपए के सड़क निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य 15 वें वित्त आयोग की धनराशि से कराएं जाएंगे।बुधवार को महापौर नूतन राठौर ने क्षेत्रिय पार्षद के संग मौ. हरी नगर की गली नं.1, 2 एवं 3 में नाली व कलर्ड स्ट्रिप के साथ इ0लॉ0 सडक सुधार कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके बाद मौ. श्रीराम कालोनी में आर.सी.सी. नाली एवं कलर्ड स्ट्रिप के साथ इं.लॉ. सडक निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया।

Read More »

सड़क हादसे में युवती की मौत

फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज की नगला राधे के समीप विगत रात एक युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव असबई निवासी 22 वर्षीय मोनिका पुत्र किताब सिंह देर शाम अपने घर से खेत की ओर जा रही थी।

Read More »