(डीएम ने मापांकन पुस्तिका पर तिथि अंकित न होने पर अवर अभियन्ता को लगाई फटकार)
रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने महराजगंज में तहसील दिवस के सम्पन्न होने के उपरान्त विकास खण्ड अमावां की ग्राम पंचायत पहरेमऊ में निर्माणाधीन अमृत सरोवर तथा ग्राम पंचायत बघेल में निर्माणाधीन मनरेगा पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया है। अमृत सरोवर पहरेमऊ में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपायुक्त (श्रम रोजगार) से अमृत सरोवर की जानकारी ली। अधिकारी द्वारा बताया कि इस कार्य की प्राक्कलित लागत रुपए 18.37 लाख है। अमृत सरोवर के तहत तालाब के अन्दर अधूरी खुदाई के लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि खुदाई का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करा लिया जाये। जिलाधिकारी ने तालाब के भीटे पर निर्माणाधीन पाथवे तथा फेन्सिंग का कार्य देखा गया। पाथवे के किनारे जुड़ाई की गयी ईटों तथा मसाले की जाँच की गयी एवं मसाला गुणवत्तापूर्ण न पाये जाने पर अवर अभियन्ता तथा तकनीकी सहायक को कठोर चेतावनी दी गयी। मौके पर कार्य की पत्रावली व मस्टरोल तथा मापांकन पुस्तिका को मंगा कर देखा गया। मापांकन पुस्तिका पर तिथि अंकित न होने पर अवर अभियन्ता को फटकार लगायी। अन्त में जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी अमावां को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय से अमृत सरोवर को गुणवत्ता परक ढंग से पूर्ण कराया जाये।
इसी दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत बघेल में निर्माणाधीन मनरेगा पार्क का जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस कार्य की प्राक्कलित लागत रूपए 16.34 लाख हैं। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि गुणवत्तापरक ढंग से पाथवे का निर्माण कराया जाये। पार्क निर्माण के लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि गुणवत्ता परक एवं बड़े प्रजाति के शोभाकार पौधे सुनियोजित ढंग से लगाये जाये तथा बागवानी विशेषज्ञों से पौध रोपण हेतु दिशा निर्देश दिये गये तथा शोभाकार पौधे लगाये जाये एवं रात्रि में प्रकाश हेतु सोलर लाइट लगवाई जाये। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार उपायुक्त (श्रम रोजगार) जीपी कुशवाहा, उप जिलाधिकारी महराजगंज, खण्ड विकास अधिकारी अमावां तथा कार्यों से सम्बन्धित समस्त विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी / कर्मचारी निरीक्षण स्थल पर उपस्थित रहे।
Read More »
Jansaamna
-लघु एवं मझोले वर्ग के समाचारपत्रों की समस्याओं पर हुई चर्चा
राजीव रंजन नाग,नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने रविवार को राज्य के लिए पार्टी की संचालन समिति की अध्यक्षता से इस्तीफा देकर कांग्रेस की परेशानी बढ़ा दी है।केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि 26 अप्रैल को हिमाचल कांग्रेस के स्टीयरिंग कमिटी का प्रमुख बनाने के बावजूद आज तक उनकी भूमिका साफ नहीं की गई। उन्होंने लिखा कि बीते दिनों दिल्ली और शिमला में हिमाचल चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठकों में भी उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया।आनंद शर्मा के इस्तीफे के लिए पार्टी की अंदरूनी राजनीति और भितरघात को वजह बताया जा रहा है… आनंद शर्मा की शिकायत ये है कि वो स्टीयरिंग कमेटी के चीफ तो थे.,लेकिन परामर्श प्रक्रिया में उनकी अनदेखी की जा रही थी। इसी वजह से उन्होंने उन्होंने संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। इस्तीफे वाली चिट्ठी सीधे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दी। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया कि वो पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना जारी रखेंगे.।
कानपुर।महाराजपुर विधानसभा के वार्ड 41 क्षेत्र के राजीव विहार में सड़कों पर भीषण जलभराव के चलते क्षेत्रीय निवासियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय राकेश दीक्षित के मुताबिक महाराजपुर विधानसभा के राजीव विहार सुभाष चिड्रेन्स होम सड़क का हाल आलाधिकारियों की उदासीनता एवं अनदेखी का शिकार है। आलम यह है कि जलभराव के कारण बच्चे विद्यालय नही जा पा रहे है। गन्दगी के कारण कई बीमारियां उत्पन्न हो गई हैं। क्षेत्रीय पार्षद राजकुमार राजपूत से जलभराव एवं गन्दगी की कई बार शिकायत की किन्तु क्षेत्र में स्थिति जस की तस बनी हुई है। धर्मराज विश्वकर्मा ने पार्षद पर आरोप लगाते हुए बताया कि मुहल्ले में पार्षद एक बार भी समस्यायों को देखने नही आए। नारेबाजी करते हुए क्षेत्रीय आम जनमानस ने नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए क्षेत्रीय विधायक सतीश महाना से राजीव विहार क्षेत्र की समस्याओं के निवारण कराने की बात कही।