फिरोजाबाद। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और दर्जनों कार्यकर्ताओं पर बनारस के सिंगरा थाने में झूठा मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामनिवास यादव और जिला कोऑडिनेटर महेंद्र पाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में सदर तहसील पर में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कांग्रेस नेताओं के साथ प्रदेश सरकार की झूठी ओर कोरी वाहवाही के तहत मार्च निकाल रहे थे। उसी दौरान प्रदेश सरकार के इशारे पर सिंगरा थाने में झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। कांग्रेसजन इसे फर्जी तरीके से लगाए मुकदमों को तुरंत वापस लेने की मांग करती है, यदि मुकदमे वापस नहीं लिए तो कांग्रेसजन सड़कों पर उतरेंगे।
मुख्य समाचार
रष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी में आगरा मंडल से दो शिक्षकों को मिला स्थान
फिरोजाबाद। लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश आम सभा की बैठक में आगरा मंडल से दो शिक्षकों को पदाधिकारी चुना गया है। मथुरा जिले से डॉ कमल कौशिक वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सोनल शर्मा प्रदेश संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुई है। आगरा मंडल से प्रदेश कार्यकारिणी में दो पदाधिकारी बनाए जाने पर संगठन से जुड़े शिक्षकों एवं परिचितों ने दोनों पदाधिकारियो को बधाई दी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की लखनऊ में प्रदेश कार्यालय पर रविवार को बैठक संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मला यादव एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई चुनावी प्रक्रिया के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के पद पर लखनऊ के प्रोफेसर डॉ संजय मेधावी एवं महामंत्री के पद पर मुरादाबाद के जोगेंद्र पाल सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष डॉ उदयन मिश्रा निर्वाचित हुए।
पालकी पर सवार होकर निकले राजाधिराज बाबा महाकाल
फिरोजाबाद। नगर में राजाधिराज बाबा महाकाल की पालकी गाजे बाजें के साथ निकाली गई। पालकी में सवार बाबा महाकाल निकले दर्शन देने। भक्तजन बाबा की पालकी को अपने कंधे पर रखकर चल रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उज्जैन से आए बाबा महाकाल की आरती उतारी गई। पालकी यात्रा मार्ग रंग बिरंगी लाइटों से सजा गया था, जो कि अलग ही छटा बिखेर रहा था।
बाबा महाकाल मित्र मंडल समिति के तत्वाधान में सातवीं पालकी यात्रा सावन मास के प्रथम सोमवार को राजाधिराज बाबा महाकाल की पालकी यात्रा सदर बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से शुरू हुई। बाबा महाकाल की पालकी का शुभारंभ महापौर कामिनी राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया। पालकी यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो कि घंटाघर चैराहा, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, गंज चैराहा, मोहल्ला गंज चैराहा होती हुई डाक खाना चैराहा स्थित सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर पहुंची।
श्री रेवती मईया मेले को लेकर समिति ने पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
हाथरस। आगामी 27 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक श्री दाऊजी महाराज मंदिर, किला हाथरस परिसर में आयोजित होने वाले पारंपरिक श्री रेवती मईया मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को समिति प्रतिनिधियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। श्री रेवती मईया मेला समिति के संस्थापक एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आँधीवाल एडवोकेट और समिति के कोषाध्यक्ष बांके बिहारी अपनावाले ने पालिकाध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी से मुलाकात कर उन्हें मेले की तैयारियों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि यह मेला धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। मेले के दौरान आठ दिनों तक विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति ने मांग की कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मेला स्थल पर समय रहते जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
नगर के विकास में सहयोग नहीं कर रही एनटीपीसी, सांसद राहुल गांधी से मिलेंगी चेयरपर्सन
ऊंचाहार, रायबरेली। नगर पंचायत ऊंचाहार की चेयरपर्सन ममता जायसवाल और अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल ने एनटीपीसी ऊंचाहार पर नगर के विकास को लेकर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि परियोजना से प्रभावित होने के बावजूद एनटीपीसी द्वारा ऊंचाहार नगर की विकास योजनाओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते तीन वर्षों से नगर पंचायत द्वारा कई बार एनटीपीसी प्रबंधन से नगर के अधूरे विकास कार्यों को पूर्ण कराने की मांग की गई, पत्राचार किया गया, लेकिन कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने बताया कि बीते माह एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी से भी इस संबंध में चर्चा की गई थी, परन्तु इसके बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
ऊंचाहार में अंडर पास निर्माण को लेकर भाजपा नेता ने विधायक का जताया आभार
ऊंचाहार, रायबरेली। नगर की बंद पड़ी रेलवे क्रॉसिंग से हो रही परेशानियों के बीच क्षेत्रवासियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने जा रही है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. मनोज पांडेय के प्रयासों से ऊंचाहार में अंडर पास का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने वाला है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने इस पहल के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया है। भाजपा नेता ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के बंद होने के बाद स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार रेलवे अधिकारियों और जिला प्रशासन के माध्यम से समाधान खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकल सका। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अजय अग्रवाल के प्रयास भी सफल नहीं हो पाए। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो गया था, और स्कूल-कॉलेज के छात्र जान जोखिम में डालकर पटरियां पार करने को मजबूर थे।
थाना दिवस पर सलोन में डीएम-एसपी ने सुनी लोगों की शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण का दिया निर्देश
रायबरेली। सलोन में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्हें भूमि पर अवैध कब्जा, मारपीट, ग्रामीण चक मार्ग विवाद, आपसी रंजिश और महिला उत्पीड़न जैसी कई शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
आरेडिका में स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का आयोजन
रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारख़ाना (आरेडिका), रायबरेली के चिकित्सालय में 11 जुलाई, शुक्रवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आरेडिका चिकित्सालय के चिकित्साधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें मैक्स अस्पताल लखनऊ से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ. विशाल श्रीवास्तव (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. फराह अरशद (एंडोक्राइन एवं ब्रेस्ट सर्जन), डॉ. संतोष कुमार (मूत्र रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. सतेंद्र (फिजिशियन) ने कुल 118 मरीजों की जांच की। इनमें से 40 महिला मरीजों का विशेष रूप से एंडोक्राइन विशेषज्ञ द्वारा ब्रेस्ट और अन्य शारीरिक परीक्षण किया गया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा जैन ने विशिष्ट अतिथि चिकित्सकों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। शिविर के साथ-साथ प्रातः 11 बजे आरेडिका चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन में मैक्स अस्पताल की डॉ. फराह अरशद ने ब्रेस्ट कैंसर पर जागरूकता सत्र लिया। उन्होंने बताया कि यदि प्रारंभिक अवस्था में कैंसर का पता चल जाए तो उसका इलाज संभव है।
कानपुर में शिक्षणेत्तर संघ ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ, जनपद कानपुर नगर के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) को अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बालिका विद्यालयों के कर्मचारियों की पदोन्नति, एन.पी.एस. (न्यू पेंशन स्कीम) और वेतन संबंधी शासनादेशों के निस्तारण सहित प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा कर्मचारियों के उत्पीड़न जैसी समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई। संघ की ओर से कहा गया कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन उनका समयबद्ध समाधान नहीं हो पा रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि इन मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही की जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द ही उचित कार्यवाही की जाएगी। ज्ञापन देने के दौरान संघ के मार्गदर्शक हरिश्चंद्र दीक्षित (बाबा), प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, एवं जिला अध्यक्ष रितेश कुमार सचान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल उपस्थित रहा।
मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक घायल
शिकोहाबाद। थाना पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक लुटेरा मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद भेजा है। उनके कब्जे से पांच मोबाइल, एक तमंचा और एक अपाचे मोटर साइकिल बरामद की है।
नगर क्षेत्र में बढ़ती मोबाइल लूट की घटनाओं पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गंभर रुख अपनाते हुए थाना पुलिस और एसओजी को लुटेरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये। इसी क्रम में थाना पुलिस चेकिंग के दौरान डाहिनी पुलिया पर बाइक सवार दो युवकों को रोका तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जवाबी कार्यवाही में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
Jansaamna