Tuesday, November 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लखनऊ में निकलेगा संविधान रक्षा मार्च, जनपद से कांग्रेसजन होंगे शामिल

लखनऊ में निकलेगा संविधान रक्षा मार्च, जनपद से कांग्रेसजन होंगे शामिल

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजधानी लखनऊ में विशाल संविधान रक्षा मार्च का आयोजन किया जाएगा। मार्च में फिरोजाबाद जनपद से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से लखनऊ पहुंचने की अपील की है।
प्रदेश सचिव डॉ. प्रकाशनिधि गर्ग एवं महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने कहा कि संविधान रक्षा मार्च का उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान तथा देश के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प को मजबूत करना है। इसके लिए पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों, पार्षदों, वार्ड अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
इस दौरान हाजी नसीर अहमद, चॉद कुरैशी, नुरुलहुदा लाल लाइन गांधी, गुलाम जिलानी, बकार खालिद, अजय शर्मा एवं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शिप्रा उपाध्याय सहित अन्य कांग्रेसजनों ने 26 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर संविधान रक्षा मार्च को सफल बनाने की अपील की।