Tuesday, November 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी ने जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

जिलाधिकारी ने जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद। दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 34 वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिलाधिकारी ने खेल मशाल प्रज्ज्वलित कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। प्राथमिक एवं जूनियर स्तर पर बालक-बालिका वर्ग की खो-खो, कबड्डी तथा 50, 100, 200, 400 और 600 मीटर दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने बच्चों से हार-जीत की चिंता किए बिना खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। सीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने भी खेलों को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बताते हुए प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता बच्चों की खेल प्रतिभाओं को पहचानने और निखारने का सशक्त मंच है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने स्व-गणना एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरूक करते हुए पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की। प्रतियोगिता में विभिन्न विकास खंडों से आए बच्चों और शिक्षकों मौजूद रहे।