देश की बुनियादी नीव अमन चैन, सौहार्दपूर्ण वातावरण, भाईचारा तात्कालिक बनाए रखना वर्तमान समय की मांग
भारत की विविधता में एकता, सामाजिक उदारवाद, धर्मनिरपेक्षता बुनियादी नीव और वैश्विक प्रतिष्ठा की प्रतीक है, जिसे बनाए रखना हम सबका कर्तव्य – एड किशन भावनानी
गोंदिया – भारत अपनी बुनियादी नीव, एकता अखंडता सामाजिक उदारवाद, अलौकिक प्राकृतिक संसाधनों, धर्मनिरपेक्षता, अनेकता में एकता, सौहार्दपूर्ण वातावरण और शांतिप्रिय संस्कृति के लिए विश्व प्रसिद्ध है। वैश्विक स्तर पर इन सभी खूबियों की चर्चा कर तारीफ़ और उदाहरण पेश किया जाता है जो प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से हम सुनते हुए देखते हैं, तो हम गर्व महसूस करते हैं कि हम ऐसे देश के नागरिक हैं जहां सभी जाति, धर्म, उपजाति, भाषाओं, उप भाषाओं के नागरिक खूबसूरती से एक साथ मिलजुल कर रह रहे हैं और देश के विकास में अपने अपने स्तर पर भरपूर योगदान दे रहे हैं। युवा राष्ट्र होने के नाते भारत अपने युवाओं, मूल्यवान संपत्तियों, संसाधनों, जग प्रसिद्ध बौद्धिक क्षमता का भरपूर उपयोग कर विश्व नेता बनने के सपने संजोए हुए हैं जिसके लिए विज़न 2047, 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था सहित अनेक विज़न पर कार्य शुरू है।
Read More »
Jansaamna
पीड़ित व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर करें निस्तारण : सीडीओ
डलमऊ/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। तहसील क्षेत्र के चकमिल गांव के रहने वाले दिनेश की पत्नी शर्मीली जिनको बीते दिन शनिवार की प्रातः काल प्रसव पीड़ा होने के बाद एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी लाया जा रहा था। रास्ते में नगर के निकट ही उसे अत्याधिक प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके बाद चालक संजय व ईएमटी गजेन्द्र सिंह ने कुशलता पूर्वक एम्बुलेंस में प्रसव कराया और जच्चा बच्चा को स्वस्थ हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।बता दें कि प्रसव पीड़िता की देवरानी द्वारा शनिवार को 108 एंबुलेंस पर फोन किया गया था और चकमिल गांव की रहने वाली शर्मीली को प्रसव हेतु सीएचसी ले जाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया।
जयपुर/कोरापुतः उड़ीसा। एसोसियेशन ऑफ स्मॉल एण्ड मीडियम न्यूज पेपर्स ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश के लघु और मध्यम समाचार पत्रों के अनेक प्रकाशक/स्वामी सम्मिलित हुए और अपने अपने विचार व्यक्त किये। सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव दत्त चन्दोला ने वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया और समाचार पत्रों की समस्याओं का निस्तारण कराने बल बल दिया। राष्ट्रीय सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ0 अनन्त शर्मा ने प्रिंट मीडिया के सामने उपस्थित चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया व नई टेक्नोलॉजी के जरिए कैसे इस से मुकाबला किया जा सकता है इस पर अपने विचार प्रकट किए। साथ ही उपभोक्ता जागरूकता में मीडिया की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
⇒हफ्तों से सड़क पर बह रहा नाली का पानी और लगा है कचरे का ढेर