जमाना बदला अधिकारी लेते हैं त्योहारी
*लाखों के वेतन भोगी अधिकारियों को अधीनस्थ कर्मियों ने पेश की होली की त्योहारी*
*विकास के पैसे से बनेगी अधिकारियों के घर में गुजिया पापड़ बच्चों को आएगी पिचकारी व सफेद कुर्ता पजामा*
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। देखो बदल गया जमाना बड़े रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकान को छोड़कर अधिकारियों ने छोटे दुकानदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कहीं बड़े दुकानदारों से अधिकारियों को बड़ा फायदा तो नहीं मिलता। बीते दिन ऊंचाहार क्षेत्र में देखा गया कि खाद्य विभाग के अधिकारियों ने गुणवत्ता की जांच करने के लिए छोटे दुकानदारों पर शिकंजा कसते दिखाई दिए लेकिन क्षेत्र में ही खुले तमाम बड़े रेस्टोरेंट पर कभी कोई जांच होती है या नहीं यह भी नहीं सुनाई पड़ता। खैर इसके अतिरिक्त इस समय लोगों की जुबान पर कुछ बड़ी बातें चर्चा का विषय बन रही है जैसे कि पहले गरीब लोग अमीरों के घर से त्योहारी लेते थे।लेकिन अब अमीर लोग गरीबों की त्योहारी पर होली का त्यौहार मना रहे है।बताते चलें कि भारत एक धार्मिक एवं सामाजिक देश के नाम से जाना जाता है।
Read More »
Jansaamna
साइबर ठगी से परेशान पीड़ित की चार महीने बाद लिखी एफआईआर
तीसरी आंख की निगरानी में 24 मार्च को 119 परीक्षा केंद्रो पर होगी बोर्ड परीक्षा
फिरोेजाबाद। मंडलायुक्त अमित गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक नचिकेता झां ने जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियो व थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंडलायुक्त आगरा अमित कुुमार ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में होली एवं शब-ए-बारात के त्यौहारों को संकुशल सम्पन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी गण, समस्त थाना प्रभारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक की। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि होली एवं शब-ए-बारात के त्यौहार को शांितपूर्ण मनाने हेतु जनपद में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों की विधिवत ड्यूटी लगायी गयी है
फिरोजाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं जिला विज्ञान क्लब के संयुक्त संयोजन में किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक नवाचार वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 11 व 12 के विज्ञान वर्ग के लगभग 380 बच्चों ने प्रतिभाग किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के मानवेंद्र यादव ने किसी भी समस्या का शुरू से लेकर उसको अंत तक कैसे वैज्ञानिक तरीके से हल किया जा सकता है इसके सभी चरणों का उन्होंने बच्चों को क्रमवार उल्लेख किया। उन्होंने एक बहुत प्राचीन उदाहरण दिया कि पुराने समय के लोगों ने कैसे तुलसी के पौधे से नवाचार के द्वारा सर्दी, जुकाम, खांसी इत्यादि के उपचार किया।
सादाबाद। स्थानीय तहसील परिसर में होली मिलन समारोह का कार्य क्रम आयोजन किया गया महा होली मिलन कार्यक्रम में दस्तावेज लेखक एवं स्टांप बेंडर एवं अधिवक्ता गण व गणमान्य नागरिक का गुलाल लगाकर तथा गले मिलकर एक दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा ढोल नगाड़े पर होली के गीत गा गा कर लोगों ने डांस किया और खुशी का माहौल उत्पन्न हो गया उक्त मौके पर मिष्ठान वितरित किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय पाटिया अध्यक्ष दस्तावेज लेखक संघ हजारीलाल सक्सेना नरेश कुमार उपाध्याय श्यामसुंदर गिरी सोनू शर्मा दुष्यंत कुमार दीपू शर्मा राहुल जयसवाल वरुण जयसवाल ललित गॉड दिवाकर शर्मा एडवोकेट नारायण पाराशर चौधरी गुणेंद्र सिंह एडवोकेट लटूरी सिंह एडवोकेट राजेंद्र कुमार अग्रवाल सुरेश चंद कुशवाहा तपन जोहर राजकुमार पाराशर विनोद बाबू राजू सिंह शैलेंद्र नगायच हरिदत्त विनय जयसवाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
हाथरस। स्थानीय मैरिज होम, में विगत दिवस हाथरस प्रिन्ट मीडिया ऐजेन्सी, जनपद हाथरस तथा सम्पादक व वरिष्ठ पत्रकार एकता संगठन, हाथरस के तत्वावधान में पहली बार व ऐतिहासिक तथा अभूतपूर्व ‘‘होली मिलन समारोह’’ का भव्य आयोजन किया गया।सम्पादक व वरिष्ठ पत्रकार एकता संगठन, हाथरस द्वारा आयोजित किये गये सबसे प्रथम होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख शिक्षाविद् व राज्य अध्यापक पुरूस्कार प्राप्त विजेता एवं श्री डी.आर.आर.बी इण्टर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य तथा श्री एम.एल.डी.वी. पब्लिक इण्टर कॉलेज के डायरेक्टर श्री स्वतन्त्र कुमार गुप्त रहे।
सिकंदराराऊ। क्षेत्र के गांव मूडा नौजरपुर के नवयुवक ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इंडियन क्लासिक बॉडी बिल्डर चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करके क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उनके घर पहुंचकर शुभकामनाएं दी। गांव मूडा नौजरपुर निवासी दिव्यप्रताप सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह दिल्ली जिम वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इंडियन क्लासिक बॉडी बिल्डर चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया है। आयोजन 15 मार्च को दिल्ली के झंडेवालान में हुआ था। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया था। दिव्य प्रताप सिंह ने प्रतिभाग करते हुए जूनियर कैटिगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।दिव्य प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने योगेश राठौर के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त किया है । दिव्य प्रताप को मिली इस सफलता पर शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। गांव में उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।