Sunday, February 2, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1286)

मुख्य समाचार

न्याय के लिए 32 साल से न्यायालय की ठोकरे खा रही है 73 वर्षीय वृद्धा,  अभी न्याय की आस

हाथरस। जनपद के गांव की 73 बर्षीय वृद्ध महिला 32 साल से अलग-अलग न्यायालय की ठोकरें खाने को मजबूर है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा। यह वृद्धा किसी और के साथ नहीं अपनी ननद के अधिकारियों को धोखा देकर फैलाए जाल का शिकार बन कर रह गई । इस व्रद्ध महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए अपने पति को खो दिया। लेकिन उसे न्याय नही मिला, वृद्धा की माने तो मरने से पहले बस यह चाहती है कि, उसे न्याय मिले और जालसाजी करने वाली उसकी ननद को गलत करने का पश्चाताप हो।आप को बता दें कि हाथरस की सासनी तहसील के गांव टिकारी निवासी 73 वर्षीय माया देवी, 32 साल से न्याय की तलाश में न्यायालय की ठोकरे खाने को मजबूर है।

Read More »

बालिका स्वास्थ्य पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

सिकंदराराऊ।  महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तत्वाधान में बालिका हेल्थ क्लब द्वारा बालिका स्वास्थ्य पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्या डॉ. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन में किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में कशिश गुप्ता, प्रिया पचौरी,भूमिका शर्मा, आरती, आकांक्षा, दुष्यन्त आदि छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा बालिका स्वास्थ्य का संवर्ध्दन करने और संदेश देने वाली विभिन्न रंगोलियाँ बनाई। रंगोली प्रतियोगिता के निर्णयकर्ता डॉ. हिमांशु राय एवं डॉ. अजब सिंह ने रंगोलियों का गहन पर्यवेक्षण कर प्रथम स्थान कशिश गुप्ता बी.ए.द्वितीय वर्ष , द्वितीय स्थान प्रिया पचौरी कॉमर्स द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान आरती बी.ए. प्रथम वर्ष को दिया ।

Read More »

निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली,जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झण्डी

कानपुर देहात।  विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने अकबरपुर इण्टर कालेज से रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अकबरपुर इण्टर कालेज से शुरू हुई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली अकबरपुर इण्टर कालेज से अकबरपुर कस्बा से होते हुए ओवर ब्रिज के पास से होते हुए पुनः अकबरपुर इण्टर कालेज पर समाप्त हुई। रैली में सभी छात्र-छात्राओं एवं रैली प्रतिभागियों को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि इस रैली के माध्यम से नये मतदाता जागरूक होंगे।

Read More »

ईवीएम की फर्स्ट लेवल जांच का जिलाधिकारी ने लिया जायजा,कहा-किसी प्रकार की लापरवाही न हो

कानपुर देहात। आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में उपयोग हेतु ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग कार्य का जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने ईवीएम वेयर हाउस पहुंच चल रहे ईवीएम के फर्स्ट लेवल चेकिंग का जायजा लिया। इस मौके पर उपस्थित पीडी दिनेश यादव व दूसरे राज्य से आये इंजीनियरों को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये, सही प्रकार से ईवीएम मशीनों का चेकिंग की जाये, कोई गड़बड़ी न होने पाये, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द रहे, सभी लोग परिचय पत्र का अवश्य प्रयोग करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये।

Read More »

निरन्तर घातक होता वायु प्रदूषण का प्रभाव- योगेश कुमार गोयल

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण की बेहद गंभीर स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए दो टूक शब्दों में कहा है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार तुरंत आपात कदम उठाए और जरूरी हो तो दो दिनों के लिए लॉकडाउन पर भी विचार किया जाए या अन्य उपाय किए जाएं। दरअसल दिन के समय कमजोर हवाएं और रात के समय एयरलॉक की स्थिति के कारण दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति विकराल बनी है।

Read More »

ग्राम पंचायतें खरीद सकेंगी पराली निस्तारण के लिए यंत्र- डीएम

पराली को क़त्तई न जलाएं उसका वेस्ट डी कंपोस्ट खाद तैयार करें

चंदौली। जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र में जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पराली जलाने पर पूर्णतः अंकुश लगाने व जनपद के कृषक को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Read More »

कांग्रेस ने शुरू की चुनाव फतेह करने की कवायद

रायबरेली। कांग्रेस ने स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और विधान सभा चुनाव फतेह करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में पूर्व विधायक कुंवर अजय पाल सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को प्रतिज्ञा यात्रा का आगाज हुआ।
कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का संंदेश वर्तमान सरकार की कथित नाकामियों और कांग्रेस की प्रतिज्ञा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। एनएसयूआई के नेता इरफान मेंहदी ने इस बारे में बताया कि गरीब मज़लूमों पर हो रहा अत्याचार व बढ़ती महंगाई, मौजूदा सरकार की नकामियो को जनता तक पहुंचाना व कांग्रेस पार्टी द्वारा ली गई प्रतिज्ञा लड़कियों को 40% आरक्षण व मोबाइल फोन, व स्कूटी, बिजली की दर हाफ किसानों का कर्जा माफ, जन जन तक पहुंचाने का संकल्प इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।

Read More »

CHC स्टॉफ की लापरवाही से मरीजों को समय पर नहीं मिल रहा इलाज

रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार के डॉक्टर सीएमओ की कार्यवाही के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति के भाई ने सीएचसी के डॉक्टरों पर समय से इलाज न करने का आरोप लगाया है।
होरैसा गांव निवासी उदय राज का आरोप है कि रविवार की सुबह उसका भाई सोहन लाल साइकिल से मजदूरी करने मतीनगंज जा रहा था। मोटरसाइकिल की चपेट में आने से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Read More »

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी भाजपा – अभिलाष कौशल

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़े संगठन के रूप में स्थापित हो चुकी है। अब पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति को आत्मसात करके उन्हें आगे बढ़ा रही है। इसलिए हर गरीब, किसान, मजदूर तक हम लोग पहुंचकर उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से जोड़ रहे है। यह विचार मंगलवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने सदस्यता अभियान के तहत व्यक्त किए।
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के अंतर्गत ऊंचाहार विधानसभा में ऊंचाहार एवं रोहनिया मंडल में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी के प्रबल दावेदार अभिलाष चंद कौशल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान किया गया।

Read More »

जिलाधिकारी ने पराली दान करने वाले कृषकों को किया सम्मानित

कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में पराली दान करने वाले कृषकों को शाल भेट कर सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में ट्रैक्टर ट्राली पर 50 कुंतल पराली, गौशालाओं में दान करने हेतु पहुचे कृषक राजन उर्फ शिवओम निवासी ताहरपुर महदू, विकासखण्ड अकबरपुर, ब्रजेश कुमार पुत्र छोटेलाल ज्योतिस पालनगर, अकबरपुर, हिमांशु पुत्र वीजेन्द्र सोनकर निवासी सरवनखेडा विकासखण्ड सरवनखेडा, अकबरपुर एवं संध्या अग्निहोत्री पत्नी प्रेमप्रकाश निवासिनी दुर्गापुर, अकबरपुर, कानपुर देहात को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित करते हुए, अन्य कृषको से भी इनका अनुसरण करने की अपेक्षा की गयी।

Read More »