Saturday, July 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1339)

मुख्य समाचार

तृतीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता हुए सम्मानित

फिरोजाबाद। जिला बैडमिण्टन संघ फिरोजाबाद के तत्वावधान में इम्पीरियल ग्रुप द्वारा दाऊदयाल स्पोर्टस स्टेडियम पर स्व. सूरजभान गुप्ता एवं स्व. किरन देवी गुप्ता की स्मृति में तृतीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विजेता टीम को 1100 रूपए एवं उपविजेता टीम को 500 रूपए का नगद पुरस्कार पर ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।बैटरन्स टबल्स का मैच प्रदीप गुप्ता एंड पवन बंसल व डीसी गुप्ता एंड अनिल रानीवाला के मध्य खेला गया। जिसमें डीसी गुप्ता अनिल रानी वाला विजेता रही। वैटरन्स सिंग्लस का मैच अनिल रानीवाला व मनोज बंसल के बीच खेला गया। जिसमें अनिल रानीवाला विजेता रही। औपन मैंस सिग्लस का मैच दीपक गुप्ता व सागर मित्तल के मध्य खेला गया।

Read More »

अलग-अलग थाना पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना पुलिस ने चार अभियुक्तों को देशी तमंचा व अवैध शराब सहित दबोच लिया। जिनके खिलाफ संबंधित धारा में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की गयी हैं। थाना उत्तर पुलिस प्रभारी निरीक्षक संजीब कुमार दुवे ने बताया कि विगत रात्रि चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्र से नई आबादी रैहना निवासी विष्णु उर्फ अंशुल पुत्र धीरेन्द्र कुमार थाना दक्षिण क्षेत्र करबला निवासी दिनेश कुशवाह पुत्र रामबहादुर पुजारी को अवैध शराब सहित दबोच लिया।

Read More »

अवैध तमंचा सहित दो लोग गिरफ्तार

फिरोजाबाद। लाइनपार पुलिस ने अवैध तमंचा सहित दो लोगों को दबोच लिया। जिसके खिलाफ अभियोग दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की है। लाइनपार पुलिस ने विगत रात्रि में चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्र संत नगर चौराहा से श्यामनगर निवासी शिवम पुत्र विजय कुमार, रामनगर चौकी के पीछे निवासी अतुल गुप्ता पुत्र किशन प्रकाश को अवैध तमंचा सहित दबोच लिया गया।

Read More »

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

फिरोजाबाद। नसीरपुर क्षेत्र लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे खम्बा नम्बर 50 के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहंुची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बताते चले कि विगत रात्रि में थाना नसीरपुर क्षेत्र लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे खम्बा नम्बर 50 के समीप लगभग 45 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगों को पड़ा दिखायी दिया। जिसकी जानकारी इलाका पुलिस को दी गयी।

Read More »

सभी लोग 20 फरवरी को मतदान अवश्य करें-कल्पना राजौरिया

फिरोजाबाद। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशानुसार भगवती देवी विद्यालय चौकी गेट के मतदान केंद्र पर मतदाता जागरूकता हेतु जनवार्ता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में स्वीप की जिला ब्रांड एंबेसडर कल्पना राजौरिया ने कहा कि इस बार आगामी चुनाव में 20 फरवरी को आप सभी शत-प्रतिशत मतदान करना और कराना सुनिश्चित करें। राष्ट्र सेवा करते हुए आप अपने पास पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। क्योंकि मतदान हमारा कर्तव्य भी है और अधिकार भी। स्थानीय पार्षद मोहित शर्मा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप किसी भी पार्टी, धर्म, जाति, संप्रदाय भाषा को ना देखते हुए जो प्रत्याशी आपको अच्छा लगे, उसे वोट डालने अवश्य जाएं। और यदि आपको कोई भी प्रत्याशी अच्छा नहीं लगता है तो आप नोटा का बटन दबाएं।

Read More »

वैक्सीन की बूस्टर डोज पूर्णतः सुरक्षित-अश्वनी जैन

फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने महात्मा गाँधी बालिका विद्यालय में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के प्रशिक्षण में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग की टीम से कोविड से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगवाई। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि वर्तमान में कोविड महामारी की तृतीय लहर चल रही है। जिससे बचाव हेतु वैक्सीनेशन का कार्य सम्पूर्ण देश में तीव्रता से हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस समय जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु सभी कार्मिकों को फ्रंट लाइन वर्कर मानते हुए जिन कार्मिकों के वेक्सीन की द्वितीय डोज लगाए हुए 90 दिन हो चुके हों, उन्हें कोविड से बचाव हेतु बूस्टर डोज प्रशिक्षण के समय लगाई जा रही है। इसी के साथ सभी कार्मिकों को निःशुल्क आयुष किट प्रदान की जा रही है।

Read More »

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनपद में कल

फिरोजाबाद। भाजपा के जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता की सूचनानुसार 30 जनवरी दिन रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 बजे हेलीकॉप्टर से आदर्श कृष्ण इंटर कालेज शिकोहाबाद में उतरेंगे। वहां से नेहा गेस्ट हाउस स्टेशन रोड शिकोहाबाद में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

Read More »

भाजपा, सपा, कांग्रेस सहित ग्यारह प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

फिरोजाबाद। प्रमुख राजनीतिक दलों सहित ग्यारह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। सुबह से ही जिला मुख्यालय पर प्रत्याशियों को आना-जाना शुरू हो गया। वहीं जिला मुख्यालय काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। सपा के टूंडला से राकेश बाबू, सिरसागंज से सर्वेश यादव एवं फिरोजाबाद सीट से सैफुर्रहमान उर्फ छुट्टन भाई, भाजपा के सिरसागंज प्रत्याशी एवं विधायक हरिओम यादव, जसराना से मानवेंद्र लोधी, कांग्रेस की सिरसागंज से प्रतिमा पाल के अलावा सदर से मूलचंद्र सेठ, जसराना से सुनील लोधी सहित नौ नामांकन दाखिल किए गए। प्रमुख प्रत्याशियों के नामांकन के चलते मुख्यालय पर काफी गहमा-गहमी रही।

Read More »

गोविंद नगरः कांग्रेस को बड़ा झटका, संजय श्रीवास्तव व पंकज तिवारी ने थामा बीजेपी का दामन

बीजेपी के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी एवं सुनील बजाज की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा

कानपुर। विधानसभा चुनाव.2022 की तारीख जैसे.जैसे नजदीक आ रही है, वैसे नेताओं का राजनैतिक पार्टियां बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। नगर ग्रामीण इकाई के सूचना का अधिकार के चेयरमैन पंकज तिवारी और सोशल मीडिया के चेयरमैन संजय श्रीवास्तवने बीजेपी थाम लिया है। संजय श्रीवास्तव एक लंबे समय से पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उसमे सुधार की आंतरिक स्तर पर मांग कर रहे थे। लेकिन कोई सुनवाई न होने पर कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

Read More »

जनता की जंग ने हिलाया राष्ट्रीय संगठन, मुखिया कल हाथरस में

-बाहरी के समर्थकों की रात की नींद उड़ी और सर्दी में आया पसीना
-कलम की कमान पर भी मुद्रा का भारी बजन
-मंत्रणा बैठकों के चल रहे हैं लगातार दौर
-प्रचार से ज्यादा के आगवन की चिंता सता रही बाहरी के समर्थकों को

हाथरस। संगठन में शक्ति होती है यह रस की नगरी हाथरस की जनता ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है। हाथरस की जनता का बाहरी को लेकर विरोध और प्रदर्शन ने संगठन को सोच के लिए मजबूर कर दिया। स्थानीय संगठन कारण कुछ भी बताये, लेकिन मुख्य बजह कुछ और है। कहावत है कि’ “समझदार को इशारा काफी होता है।” वही तमंगा यहां लागू होता है। हाथरस की जनता को एक बार फिर नमन है। जनता को यह दिखाना चाहिए कि भारत के साथ-साथ हाथरस जनता भी जनतंत्र की बारीक जानकर है।

Read More »