कानपुर देहात। आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में उपयोग हेतु ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग कार्य का जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने ईवीएम वेयर हाउस पहुंच चल रहे ईवीएम के फर्स्ट लेवल चेकिंग का जायजा लिया। इस मौके पर उपस्थित पीडी दिनेश यादव व दूसरे राज्य से आये इंजीनियरों को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये, सही प्रकार से ईवीएम मशीनों का चेकिंग की जाये, कोई गड़बड़ी न होने पाये, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द रहे, सभी लोग परिचय पत्र का अवश्य प्रयोग करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये।
मुख्य समाचार
निरन्तर घातक होता वायु प्रदूषण का प्रभाव- योगेश कुमार गोयल
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण की बेहद गंभीर स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए दो टूक शब्दों में कहा है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार तुरंत आपात कदम उठाए और जरूरी हो तो दो दिनों के लिए लॉकडाउन पर भी विचार किया जाए या अन्य उपाय किए जाएं। दरअसल दिन के समय कमजोर हवाएं और रात के समय एयरलॉक की स्थिति के कारण दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति विकराल बनी है।
Read More »ग्राम पंचायतें खरीद सकेंगी पराली निस्तारण के लिए यंत्र- डीएम
पराली को क़त्तई न जलाएं उसका वेस्ट डी कंपोस्ट खाद तैयार करें
चंदौली। जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र में जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पराली जलाने पर पूर्णतः अंकुश लगाने व जनपद के कृषक को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Read More »कांग्रेस ने शुरू की चुनाव फतेह करने की कवायद
रायबरेली। कांग्रेस ने स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और विधान सभा चुनाव फतेह करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में पूर्व विधायक कुंवर अजय पाल सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को प्रतिज्ञा यात्रा का आगाज हुआ।
कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का संंदेश वर्तमान सरकार की कथित नाकामियों और कांग्रेस की प्रतिज्ञा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। एनएसयूआई के नेता इरफान मेंहदी ने इस बारे में बताया कि गरीब मज़लूमों पर हो रहा अत्याचार व बढ़ती महंगाई, मौजूदा सरकार की नकामियो को जनता तक पहुंचाना व कांग्रेस पार्टी द्वारा ली गई प्रतिज्ञा लड़कियों को 40% आरक्षण व मोबाइल फोन, व स्कूटी, बिजली की दर हाफ किसानों का कर्जा माफ, जन जन तक पहुंचाने का संकल्प इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।
CHC स्टॉफ की लापरवाही से मरीजों को समय पर नहीं मिल रहा इलाज
रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार के डॉक्टर सीएमओ की कार्यवाही के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति के भाई ने सीएचसी के डॉक्टरों पर समय से इलाज न करने का आरोप लगाया है।
होरैसा गांव निवासी उदय राज का आरोप है कि रविवार की सुबह उसका भाई सोहन लाल साइकिल से मजदूरी करने मतीनगंज जा रहा था। मोटरसाइकिल की चपेट में आने से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी भाजपा – अभिलाष कौशल
ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़े संगठन के रूप में स्थापित हो चुकी है। अब पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति को आत्मसात करके उन्हें आगे बढ़ा रही है। इसलिए हर गरीब, किसान, मजदूर तक हम लोग पहुंचकर उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से जोड़ रहे है। यह विचार मंगलवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने सदस्यता अभियान के तहत व्यक्त किए।
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के अंतर्गत ऊंचाहार विधानसभा में ऊंचाहार एवं रोहनिया मंडल में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी के प्रबल दावेदार अभिलाष चंद कौशल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान किया गया।
जिलाधिकारी ने पराली दान करने वाले कृषकों को किया सम्मानित
कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में पराली दान करने वाले कृषकों को शाल भेट कर सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में ट्रैक्टर ट्राली पर 50 कुंतल पराली, गौशालाओं में दान करने हेतु पहुचे कृषक राजन उर्फ शिवओम निवासी ताहरपुर महदू, विकासखण्ड अकबरपुर, ब्रजेश कुमार पुत्र छोटेलाल ज्योतिस पालनगर, अकबरपुर, हिमांशु पुत्र वीजेन्द्र सोनकर निवासी सरवनखेडा विकासखण्ड सरवनखेडा, अकबरपुर एवं संध्या अग्निहोत्री पत्नी प्रेमप्रकाश निवासिनी दुर्गापुर, अकबरपुर, कानपुर देहात को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित करते हुए, अन्य कृषको से भी इनका अनुसरण करने की अपेक्षा की गयी।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने सरकारी धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण
हाथरस । जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद में धान खरीद में प्रगति लाने हेतु जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार द्वारा क्रय संस्था खाद्य विभाग के अन्तर्गत संचालित नवीन मण्डी स्थल, सादाबाद मण्डी स्थित सरकारी धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। मौके पर दोनों धान क्रय केन्द्र प्रभारी उपस्थित मिले। धान क्रय केन्द्र नवीन मण्डी स्थल सादाबाद (प्रथम) पर अबतक 14 कृषकों से 1044.40 कुं0 धान की खरीद की जा चुकी है। खरीदे गये धान के सापेक्ष 699.20 कुं0 धान केन्द्र से सम्बद्ध मिल मै0 नारायण टैªडर्स, चिन्ता की गढ़ी, हाथरस को प्रेषित कर दिया गया है।
यातायात प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में “यातायात माह” के तहत एस.आर.बी. पब्लिक स्कूल हाथरस में प्रभारी यातायात अखिलेश कुमार बघेल, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, मुख्य आरक्षी विजय चौधरी ,समाजसेवी भवतोष मिश्रा एवं अन्य यातायात कर्मियों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान स्कूल के बच्चों, स्कूल स्टाफ को यातायात नियमो के बारे में अवगत कराते हुये यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई ।
होम्योपैथी में है सर्दी से बचाव का बेहतर उपाय
हाथरस। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की मासिक बैठक का आयोजन रवि हॉस्पिटल मथुरा रोड पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. रवि चौधरी ने की। बैठक में शरद ऋतु में होने वाली संभावित बीमारियों पर चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यू.एस. गौड व यूनिट के सचिव डॉ. राकेश गुप्ता द्वारा बताया गया कि आगामी माह में हृदय रोगियों एवं सांस रोगियों के लिए परेशानी पैदा हो सकती है।
Read More »
Jansaamna