Sunday, September 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 15)

मुख्य समाचार

सासनी रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी जीआरपी

हाथरस। रेलवे स्टेशन यार्ड के पास बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि पीआरबी के माध्यम से रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर खंडेलवाल चौकी प्रभारी वीर सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। रेलवे पुलिस के अधिकारी और जवान भी मौके पर पहुंचे तथा शव को रेलवे लाइन से हटाकर पंचनामा की कार्रवाई की। मृतक की पहचान मनोज कुमार पुत्र देव प्रकाश निवासी भूतपुरा के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।

Read More »

देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यापीठ, छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली

हाथरस। शासन के आदेशानुसार कस्बे के विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में राष्ट्रध्वज थामे विद्यार्थियों के देशभक्ति के नारों से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा।बुधवार को निकाली गई रैली को प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने विद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘देश के अमर शहीद अमर रहें’ के गगनभेदी नारे लगाए। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से स्थानीय लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

Read More »

नववर्ष मेला समिति का रक्तदान शिविर 26 अगस्त को

मथुरा। नववर्ष मेला समिति की सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर में आयोजित बैठक में 26 अगस्त को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। शिविर का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर में किया जाएगा। समिति के महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि नववर्ष मेला समिति के रजत जयंती वर्ष में सेवा कार्यों के तहत पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी रक्तदाताओं को रक्तदान कार्ड, प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए जाएंगे। समिति उपाध्यक्ष लोकेश गर्ग ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचकर इस पुनीत कार्य में भागीदारी करने की अपील की। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रक्तदान के लिए अपनी-अपनी संख्या दर्ज कराई।

Read More »

नगर के पालीवाल हॉल में 21 अगस्त से होगी शिव महापुराण कथा की अमृत वर्षा

फिरोजाबाद। शिव महापुराण कथा एवं रुद्र महायज्ञ का आयोजन 21 से 27 अगस्त तक नगर के पालीवाल हॉल में किया जाएगा। इसकी भव्य कलश यात्रा 21 अगस्त को राधाकृष्ण मंदिर से निकाली जाएगी। इसमें 251 मातृशक्ति सिर पर मंगल कलश धारण कर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ यात्रा में शामिल होंगी। कलश यात्रा नारी शक्ति, सनातन संस्कृति और भगवान शिव के प्रति आस्था का संदेश देगी। शिव महापुराण कथा का वाचन प्रणवपुरी महाराज द्वारा किया जाएगा। कथा में प्रधान यजमान राकेश गोयल एवं मीरा गोयल तथा मुख्य यजपति नीरज जिंदल एवं शिल्पा जिंदल होंगी। वार्ता के दौरान देवव्रत पांडेय, डॉ. उपेंद्र गर्ग, भानु उपाध्याय, राजेश दुबे आदर्श, राजवर्धन सिंह, राकेश गोयल, विक्की अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, अनन्य जिंदल, नितिन अग्रवाल, अमित जैन राजा, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »

आगरा कैंट स्टेशन और रेलवे कॉलोनी की जलापूर्ति व्यवस्था होगी मजबूत

आगरा/मथुरा। यात्रियों और रेलकर्मियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आगरा मंडल द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन और रेलवे कॉलोनियों की जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पांच नई ओवरहेड वाटर टंकियां तैयार की गई हैं। इन नई टंकियों के निर्माण का उद्देश्य स्टेशन और रेलवे कॉलोनियों में जलापूर्ति को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के साथ जल भंडारण क्षमता बढ़ाना है। इससे आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत आधार मिलेगा। पांच नई ओवरहेड वाटर टंकियों में से चार का निर्माण पाइपलाइन सहित पूरा हो चुका है। वहीं, एक टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, जबकि उससे संबंधित पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है।

Read More »

परिवहन विभाग ने शुरू किया 15 दिवसीय सुरक्षा अभियान

मथुरा। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेशभर में अनफिट एवं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ 15 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ शुरू किया गया है। अभियान 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक चलेगा। एआरटीओ (प्रवर्तन) राजेश राजपूत के निर्देशन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन द्वितीय दल) सतेंद्र कुमार सिंह, यात्रीकर अधिकारी संदीप चौधरी और यात्रीकर अधिकारी पूजा सिंह ने जिले में संचालित स्कूली बसों, वैन तथा निजी और अनुबंधित वाहनों की जांच की। टीम ने वाहनों की फिटनेस, परमिट, प्राथमिक उपचार बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, चालकों की योग्यता और आवश्यक दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में कमी, अनफिट वाहनों के संचालन और आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर 15 स्कूली वाहनों (बस और ईको) के चालान किए गए। वहीं, तीन स्कूली वाहनों को जिले के विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया।

Read More »

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विशेष: बागपत के युवाओं ने भरी उड़ान, गांव से निकले और दुनिया में छाए

विश्व बंधु शास्त्री: बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत की पहचान लंबे समय तक गन्ने की खेती, किसान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जुझारू संस्कृति से जुड़ी रही है। अब इस पहचान में एक और अध्याय तेजी से जुड़ रहा है, और वह है बागपत के युवाओं की प्रतिभा। ट्यौढ़ी के अमन कुमार डिजिटल नवाचार और युवा नेतृत्व के जरिए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचे, खेकड़ा की रेणुका पंवार की आवाज देशभर में गूंजी, धनौरा के राहुल प्रजापति ने हृदय प्रत्यारोपण के बाद विश्व ट्रांसप्लांट गेम्स में पदक जीतकर मिसाल कायम की, बरनावा की नैंसी त्यागी अपने हाथों से तैयार परिधान में कान्स के रेड कार्पेट तक पहुंचीं और खेकड़ा के सचिन यादव ने जैवलिन रिकॉर्ड कायम किया। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर बागपत की यह तस्वीर इसलिए खास है क्योंकि इन युवाओं के रास्ते अलग हैं, क्षेत्र अलग हैं और संघर्ष भी अलग। लेकिन मंजिल एक जैसी है। अपने दम पर पहचान बनाना और बागपत का नाम जिले की सीमाओं से बाहर ले जाना।

Read More »

खाना खाने के बाद महिला की संदिग्ध मौत

अनुपम दुबे: कानपुर देहात। थाना राजपुर क्षेत्र के बिजहरा गांव में सोमवार रात खाना खाने के बाद एक 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान सीमा देवी पत्नी रमाशंकर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, खाना खाने के बाद सीमा देवी चारपाई पर लेटी थीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. हरदीप ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर राजपुर चौकी इंचार्ज गुरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका की मां सुनीता ने महिला की मौत को संदिग्ध बताया है।

Read More »

नगर पंचायत सिकंदरा में गूंजा वंदे मातरम, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

पंडित अनुपम दुबे: कानपुर देहात। नगर पंचायत सिकंदरा में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना के बीच वंदे मातरम के सामूहिक गायन और तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा पटेल चौराहे तक पहुंची। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता की। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने श्रद्धाभाव के साथ वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अजीत सिंह पाल की मौजूदगी रही।

Read More »

बिना रॉयल्टी और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई, 31 वाहन निरुद्ध

पंडित अनुपम दुबे: कानपुर देहात। बिना रॉयल्टी, वैध परिवहन प्रपत्र के अभाव और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 31 वाहनों को पकड़ा गया और करीब 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में मंगलवार 11 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे उपजिलाधिकारी सिकंदरा, सहायक संभागीय अधिकारी, यात्री कर अधिकारी और खान अधिकारी कानपुर देहात की संयुक्त टीम ने तहसील सिकंदरा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने गोपाल ढाबा और ओमी ढाबा पर खड़े वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना रॉयल्टी, वैध परिवहन प्रपत्र के अभाव और ओवरलोडिंग पाए जाने पर 31 वाहनों को निरुद्ध कर दिया गया। सभी वाहनों को जिलाधिकारी के अग्रिम आदेश तक थाना सिकंदरा में निरुद्ध रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More »