Thursday, November 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ध्वजारोहण के साथ श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान शुरू

ध्वजारोहण के साथ श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान शुरू

फिरोजाबाद। इंद्रा कॉलोनी स्थित आदिनाथ जिनालय लॉकडाउन टेंपल में आचार्य वसुनंदी महाराज, मुनि अमित सागर महाराज एवं गुरुनंदनी माता के आशीर्वाद से 11 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ हुआ। विधानाचार्य सोनू जैन स्पोर्ट्स के निर्देशन में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत भव्य घटयात्रा एवं ध्वजारोहण के साथ हुई।
घटयात्रा श्री महावीर जिनालय इंद्रा कॉलोनी से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री आदिनाथ जिनालय पहुंचकर संपन्न हुई। घटयात्रा में पीले वस्त्र धारण कर महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किए। बैंडबाजों और भक्ति संगीत की धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए भक्ति में लीन नजर आए। मंदिर पहुंचने पर विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद विधान की धार्मिक क्रियाएं प्रारंभ हुईं।इस दौरान मीडिया प्रभारी राज जैन, सोनू जैन स्पोर्ट्स, रोहित जैन, प्रणव जैन, राज जैन, राखी जैन, रश्मि जैन, सोनम जैन, रजनी जैन, पूजा जैन एवं संगीता जैन सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।