फिरोजाबाद। आर.के कॉलेज में नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में नए और पुराने विद्यार्थियों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया तथा कॉलेज से जुड़े अपने अनुभव और यादगार पल साझा किए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को मिस्टर एवं मिस के खिताब से नवाजा गया। अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कॉलेज प्रबंधन के एनसी बंसल ने कहा कि आरके कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में जनपद में अपनी अलग पहचान बना रहा है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।
Jansaamna