Friday, May 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1539)

मुख्य समाचार

गौशाला निर्माण केवल कागजों पर, घूम रहे आवारा बेजुबान जानवर

सलोन/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। सपा नेता द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को 2022 में समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में सहयोग करने की अपील जारी है। इसी क्रम में विधानसभा सलोन के अंतर्गत विकासखंड सलोन के ग्रामसभा बैरमपुर में ग्रामीणों के मध्य चौपाल लगाकर सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतराम पासी द्वारा किसानों, मजदूरों, छात्रों, नौजवानों की समस्याएं सुनी गई। सपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार आवारा पशुओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है, जिससे जानवर किसानों के खेतों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। जिससे किसान बेहद परेशान है।

Read More »

BJP से लखनऊ के जिला प्रभारी बनाए गए क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष

रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। भारतीय जनता पार्टी से जनपद लखनऊ के जिला प्रभारी बनाए गए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल।पद मिलने के बाद ग्रह जनपद रायबरेली पहुंचने पर अभिलाष चंद्र कौशल का भाजपा जनपदीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।लखनऊ से भाजपा कार्यालय रायबरेली आते समय मार्ग में कई जगह भव्य स्वागत किया गया। कार्यालय पहुंचने पर अभिलाष चंद्र कौशल का पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने स्वागत में 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।

Read More »

PRV 0440 ने बचाई गर्भवती महिला की जान

कानपुर दक्षिण। आपसी झगडे के बाद पत्नी ने खुद कों कमरे बंद करके आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकें बाद पति ने डायल 112 के कंट्रोल नम्बर पर फोन करके सुचना दी। मौके पर पहुंची पीआर वी 0440 ने गेट तोड़ कर महिला को बदहवाश हालत मे निकाल कर निजी अस्पताल मे भर्ती करवाया।
नौबस्ता निवासी शमीम ने बताया की उसकी पत्नी तीन माह की गर्भवती है। किसी कारण नाराज होकर आत्महत्या की धमकी देकर उसने खुद को कमरे बंद कर लिया हैं। लगभग एक घंटे से आवाज देने पर भी कोई आहट नही हो रही है। किसी अनहोनी के डर से कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी। जहॉ मौके पर पहुंची पी आर वी 0440 के एसआई भोले बाबू पाठक, सिपाही अनुराग शुक्ला, आशीष और महिला सिपाही अर्चना ने पहले गेट खुलवाने का प्रयास किया। जब गेट न खुला तो गेट तोडकर महिला को बाहर निकाल कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहॉ अब उसकी स्थिती सामान्य हैं।

Read More »

01 सितम्बर प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस में महिला जन सुनवाई

कानपुर नगर।  उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने बताया है कि कल बुधवार प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस में महिला जन सुनवाई का आयोजन मिशन शक्ति फेस-3 के अन्तर्गत किया जायेगा। उन्होंने बताया है कि महिला जन सुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडन, मारपीट व अन्य महिलाओं से उत्पीडन संबंधी प्रकरणों को सुनते हुये उनका यथाशीघ्र निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने कहा है कि महिला जन सुनवाई में कोई भी पीडित महिला अपनी समस्या को प्रस्तुत कर सकती है। इस महिला जन सुनवाई में महिला आयोग की सदस्य रंजना शुक्ला भी उपस्थित रहकर महिलाओं की समस्याओं को सुनेगी।

Read More »

बर्थ डे पार्टी में 6 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप

कानपुर दक्षिण। कानपुर में सोशल मीडिया पर एक हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे एक के बाद के एक छ बार फायरिंग की गई है। फायरिंग की सूचना पर क्षेत्र व प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी करने पर पता चला कि ये वीडियो किसी बर्थ डे पार्टी का है। जिसमे केक काटने के दौरान हर्ष फायरिंग की गई थी। सूत्रो कि माने तो किदवई नगर विधानसभा पूर्व विधायक के गनर रह चुके रामवीर सिंह का जन्म दिन था। वही फायरिंग करने वाले का नाम अविनाश ठाकुर बताया जा रहा है।

Read More »

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अजय मद्धेशिया ने थामा सपा का दामन

व्यापारी नेता का सपा में जाना भाजपा के लिए बड़ा झटका

चकिया, चंदौली। भारतीय जनता पार्टी को जिले में रविवार को उस समय बड़ा झटका लगा। जब जिले के बडे़ व्यापारी नेता अजय मद्धेशिया ने भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय मद्धेशिया की व्यापारियों के बीच अच्छी पैठ मानी जाती है। पार्टी के छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां व्यापारियों के हित में नहीं है। इस सरकार में सबसे अधिक छोटे व मझोले व्यापारी मारे गये है। नोटबंटी, जीएसटी जैसे फैसले से व्यापारी उबर भी नहीं पाया था, कि कोरोना महामारी आ गई। जिसके बाद इस सरकार ने व्यापारी हित में एक भी कदम नहीं उठाया और तो और व्यापारियों पर टैक्स का बोझ भी लाद दिया है। उन्होंने जिले में सपा को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। जिसके लिए वे हर मोर्चे पर पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।

Read More »

जन्माष्टमी पर श्रृद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी,अवतरण पर मंदिरों में होगी शंखध्वनि

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता| भगवान श्री कृष्ण में आस्था रखने वाले लोगों ने आज दिनांक 30 अगस्त 2021 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर गोकना घाट,डलमऊ घाट,तीर का पुरवा आदि घाटों पर श्रद्धालु उपस्थित हुए।जिसमें सैकड़ों लोगों ने गंगा स्नान कर स्वयं के और जन कल्याण की कामना की।मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित गंगा महाआरती एवं दीपदान कर लोक कल्याण की कामना की गई।समिति द्वारा लोगों को गहरे जल में स्नान न करने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग और वैक्सीन लगवाने की अपील भी माइक द्वारा की गई उपस्थित लोगों ने पर्यावरण को बचाने तथा वृक्षारोपण करने की शपथ ली।इस पावनअवसर पर धरती ड्रिलिंग कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर वीरेंद्र प्रसाद दुबे,समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद दुबे ,विवेक दुबे,अर्पित कुमार, सोमेश कुमार, शिवा सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Read More »

करंट लगने से युवक की मौत

फिरोजाबाद।  मटसेना क्षेत्र अन्तर्गत एक युवक की करंट लगने से मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।
मटसेना निवासी राजेश कुमार (30) पुत्र ओमप्रकाश सोमवार को घर पर विधुत ठीक कर रहा था। बताया जाता है कि तभी अचानक उसे जोरदार करंट लग गया।

Read More »

डिलेवरी के दौरान प्राइवेट अस्पताल में प्रसूता की मौत

फिरोजाबाद। प्राइवेट अस्पताल में एक प्रसूता की डिलेवरी के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।थाना रामगढ़ क्षेत्र के संतोष नगर निवासी कीर्ती (23) पत्नी जितेन्द्र कुमार गर्भ से थी। बताया जाता है कि उसे जव प्रसब पीडा हुई तो परिजनांें ने कीर्ती को डिलेवरी के लिये एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था।

Read More »

मुख्यमंत्री ने किया अस्पताल और सुदामा नगर का निरीक्षण

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सोमवार को फिरोजाबाद पहुंचकर जिला अस्पताल व मौहल्ला सुदामा नगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से उनका हाल जानते हुये अधिकारियों को समुचित उपचार के निर्देश दिये है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का हैलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा। इसके बाद उन्होंने कार से सौ सैया अस्पताल पहुंचकर अस्पताल में भर्ती डेंगू व वायरल से पीड़ित मरीजों का हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री ने मरीजों फल वितरित करने के साथ ही यहां बैठक ली। तत्पश्चात वह मौहल्ला सुदामा नगर पहंुचकर निरीक्षण कर लोगों से बात की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मेड़ीकल कालेज में पर्याप्त मात्रा में मैन पावर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। इसके साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। किन कारणों से इस प्रकार की स्थिति पैदा हुई है। इसके बारे में भी मेंने रिपोर्ट तलब की है। आगे शासन स्तर पर न केवल उपचार से सम्बंधी मामले को लेकर बल्कि इसकी तह में जाकर प्रत्येक व्यक्ति को इस प्रकार के संदिग्ध मामलों में बचाव करने के लिये क्या उपाय हो किये जा सकते है|

Read More »