Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1613)

मुख्य समाचार

जनपदीय खरीफ कृषि उत्पादकता गोष्ठी इको पार्क में होगी आयोजित

कानपुर देहात। जनपदीय खरीफ कृषि उत्पादकता गोष्ठी 2021-22 कृषक मेला का आयोजन जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 30 जुलाई 2021 को प्रातः 10 बजे सामुदायिक भवन, ईको पार्क, माती कानपुर देहात में आयोजित किया जायेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने बताया कि खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में कृषकों को फसलों से सम्बन्धित कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नवीन तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। फसलों के अवशेष प्रबन्धन करायी जायेगी तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा, फसलों के अवशेष प्रबन्धन एवं अवशेष/ पराली न जलाये जाने हेतु कृषकों को जागरूक किया जायेगा।

Read More »

DM ने कृषकों को फल, फूल, सब्जी उत्पादन सम्बन्धी नवीनतम तकनीकी अपनाने पर बल दिया

एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत बागवानी फसलों के उत्पादन एवं उनके प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यशाला का किया गया आयोजन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हाफेड) तथा उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी मिशन योजना के अन्तर्गत बागवानी फसलों के उत्पादन एवं उनके प्रसंस्करण कोे प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरूवार को सिविल लाइन्स के होटल इलावर्त में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Read More »

तीसरी लहर की स्थिति में उपचार हेतु पीडियाट्रिक इन्टेनसिव केयर यूनिट की कि जा रही स्थापना

पीडियाट्रिक इन्टेनसिव केयर यूनिट को बेड, आक्सीजन, मल्टीपैरामानीटर, बाई पैप, आई0सी0यू0 बेड अन्य आवश्यक उपकरण तथा आक्सीजन जनरेशन प्लान्ट आदि से किया जा रहा सुसज्जित
प्रयागराज। कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर आने की स्थिति में बच्चों के लिए कोविड-19 के उपचार हेतु जनपद प्रयागराज में नगरीय क्षेत्र में स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय, तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय तथा ग्रामीण क्षेत्र में चार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों यथा फूलपुर, कोटव एट बनी, माण्डा एवं रामनगर में पीडियाट्रिक इन्टेनसिव केयर यूनिट की स्थापना की जा रही है। इन समस्त चिकित्सालयों में बेड, आक्सीजन, मल्टीपैरामानीटर, बाई पैप, आई0सी0यू0 बेड, अन्य आवश्यक उपकरण तथा आक्सीजन जनरेशन प्लान्ट आदि से सुसज्जित किया जा रहा है।

Read More »

जनसमर्थन से हो जनसंख्या नियंत्रण

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण नीति लागू करने के फैसले ने इस विषय को राजनैतिक गलियारों में चर्चा से लेकर आम लोगों के बीच सामाजिक विमर्श का केंद्र बना दिया है। राजनैतिक दल और अन्य संगठन अपने अपने वोटबैंक और राजनैतिक नफा नुकसान को ध्यान में रखकर इसका विरोध अथवा समर्थन कर रहे हैं। लेकिन अगर राजनीति से इतर बात की जाए तो यह विषय अत्यंत गम्भीर है जिसे वोटबैंक की राजनीति ने संवेदनशील भी बना दिया है।

Read More »

बारिश से गिरी मकान की छत, युवक की मौत

फिरोजाबाद। रसूलपुर क्षेत्र में बारिश के दौरान एक मकान की छत गिर गई। छत के मलबे में दबकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत देख एक युवक को आगरा रेफर किया। आगरा में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुराना रसूलपुर निवासी आमिर 25 वर्ष पुत्र दिलशाद और 55 वर्षीय यामीन पुत्र रमजानी अपनी छत पर खड़े थे। बरसात होने के कारण छत भरभरा कर नीचे गिर गई। इससे दोनों लोग नीचे गिर गए।

Read More »

एम्बुलेंस कर्मियों ने तीसरे दिन भी किया प्रदर्शन, मरीज रहे परेशान

शिकोहाबाद। नगर के रामलीला मैदान में आज बुधवार को भी जिले के सभी एम्बुलेंस कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम कर सभी गाड़ियों को रामलीला ग्राउंड में खड़ा कर जमकर नारेबारी की। वही अधिकारियों ने मौके पर पहुॅचकर कर्मचारियों से वार्ता की।
तीसरे दिन यानि बुधवार को भी सभी एंबुलेंस कर्मचारीयो ने अपनी सभी मॉगों को लेकर सभी गाड़ियों को रामलीला ग्राउन्ड मे खडा कर रखा है। पिछले तीन दिनों से ये लोग मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी हडताल पर हैं।

Read More »

पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों सहित छह को भेजा जेल

शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग घटनाओं में तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान तमंचा, कारतूस आदि भी बरामद किया है। साथ ही वीते दिन हुये दो भाइयों के झगडे मे तीन लोगो सहित छह को जेल भेजा है ।बताते चले कि थाना प्रभारी वृजेश कुमार मय फोर्स के साथ रात्रि मेंचेकिंग अभियान में जुटे थे तभी मुखविर की सूचना पर तीन चोरों को चेकिंग के दौरान आवास विकास कालोनी पानी की टंकी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देख वह भागने लगे थे। पुलिस कर्मियों ने दौड़कर घेराबंदी कर तीन को पकड़ लिया।

Read More »

महापौर ने दतौजी कला में समरसेबिल का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। महापौर नूतन राठौर द्वारा वार्ड नं. 45 के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दतौजी कला में जलकल विभाग द्वारा लगाई गई समर सेबिल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान में ठेकेदार द्वारा जिस स्थान पर बोरिंग कराई गयी है, उस स्थान पर 4-5 फीट गहरा गड्ढ़ा मिलने पर बैरीकेटिंग कराई जाने के निर्देश दिए। महापौर द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार को गड्ढ़ा भरवाने हेतु निर्देशित करने के लिए मौके पर उपस्थित रामबाबू राजपूत (महाप्रबन्धक-जल) को दिशा निर्देश दिए। जिससे बरसात के दिनों में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। निरीक्षण के समय स्थानीय निवासियों द्वारा महापौर को अवगत कराते हुए शिकायत की गयी कि उनके मौहल्ले में नगर निगम द्वारा जो सुलभ शौचालय बनवाया गया है। वह हमेशा बंद रहता है। जिसके कारण स्थानीय निवासी उक्त सुलभ शौचालय का प्रयोग नहीं कर पाते हैं।

Read More »

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु किया व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन-विनीत अग्रवाल

उ.प्र. व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने भाजपा कार्यालय पर व्यापारियों के साथ किया संवाद
फिरोजाबाद। उ.प्र. व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने भाजपा कार्यालय मोड़ा कनेटा पर जिले के व्यापारियों के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओं का किया व्याख्यान।
उन्होंने व्यापारियों को सबोधित करते हुऐ कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार व्यपारियों के हितों मे कार्य कर रही है। आज यूपी में कानून का राज है, भाजपा सरकार में व्यापारी वर्ग पूरी तरह अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा है। सपा, बसपा की पूर्व की सरकारों में अपहरण, माफियाराज और आतंकवाद, जो कभी बेकाबू हो रहे थे, उन पर अब कानून का शिकंजा है। प्रदेश में सरकार भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से नहीं विकासवाद से चल रही है। इसीलिए आज यूपी में जनता की योजनाओं का लाभ सीधा जनता को मिल रहा है। साथ ही कहा कि भाजपा सरकार द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया।

Read More »

उ.प्र. व्यापार मंडल की बैठक हुई सम्पन्न

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल की एक बैठक प्रदेश प्रभारी संजय गुप्ता की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय बापू गली में आयोजित हुई। प्रदेश अध्यक्ष वी.एस. गुप्ता ने बैठक में आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार 2022 में होने वाले चुनाव की तैयारियों में समाज के विभिन्न बर्गो को लुभाने के लिए नए-नए पदों की घोषणा कर रही है। जिसमें व्यापारियो को खुश करने का दिखावा करते हुए कुछ नए पदों पर ऐसे नेताओ को पदासीन किया जा रहा है।

Read More »