Sunday, September 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 19)

मुख्य समाचार

‘भक्ति भी, प्रकृति भी’ के साथ अब ‘नारी सम्मान भी’

➤ ओजीरो वेस्ट महोत्सव में दिखेगी मिशन शक्ति की सोच, पिंक रिट्रीट से ‘आंचल’ तक महिला श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम

विश्व बंधु शास्त्री: बागपत। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आस्था के प्रमुख केंद्र पुरा महादेव में इस बार हर-हर महादेव के जयघोष के साथ नारी सम्मान का संदेश भी गूंजेगा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचने वाले कांवड़ियों की आस्था यात्रा को बागपत प्रशासन ने जीरो वेस्ट महोत्सव के जरिए एक नया आयाम दिया है। ‘भक्ति भी, प्रकृति भी’ के संकल्प में अब ‘नारी सम्मान भी’ जुड़ गया है। प्रधानमंत्री के नारी वंदन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति की भावना को मेला व्यवस्थाओं से जोड़ते हुए महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं तैयार की गई हैं। पुरा महादेव केवल बागपत ही नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सनातन आस्था का प्रमुख केंद्र है। सावन की कांवड़ यात्रा के दौरान दूर-दराज से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। कांवड़ यात्रा में महिलाओं की बड़ी भागीदारी को देखते हुए जिलाधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व में प्रशासन ने इस बार उनकी सुविधाओं को विशेष प्राथमिकता दी है। उद्देश्य है कि आस्था की राह में सुविधाओं की कमी किसी महिला श्रद्धालु की यात्रा को प्रभावित न करे।

Read More »

हाथरस की रबड़ी को मिलेगा कारोबार का सहारा

➤ ओडीओएफ योजना में 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी, नए उद्यमियों को मिलेगा ऋण का लाभ

हाथरस। जिले की पहचान से जुड़े पारंपरिक उत्पाद रबड़ी को अब कारोबार का सहारा मिलेगा। उत्तर प्रदेश शासन के एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओएफ) कार्यक्रम के तहत हाथरस की रबड़ी को चयनित किया गया है। रबड़ी से संबंधित कारोबार को बढ़ावा देने और इस क्षेत्र में नए उद्यम स्थापित करने के इच्छुक लोगों के लिए वित्त पोषण सहायता योजना संचालित की जा रही है। उपायुक्त उद्योग रामेन्द्र कुमार ने बताया कि योजना के तहत रबड़ी से संबंधित उद्योग, सेवा एवं व्यवसायिक इकाइयों के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ऋण पर सरकार की ओर से 10 से 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी, अधिकतम 50 लाख रुपये तक दिए जाने का प्रावधान है।

Read More »

हरिद्वार से लौट रहे परिवार की पिकअप पेड़ से टकराई, 11 घायल

➤ थकान और नींद आने से चालक का बिगड़ा संतुलन, दो गंभीर घायलों को आगरा रेफर

हाथरस। हरिद्वार से लौट रहे एक परिवार की पिकअप शुक्रवार देर रात अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी दिशा में स्थित पीपल के पेड़ से जा टकराई। हादसे में पिकअप सवार 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल हाथरस पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए दो घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक ही परिवार के लोग चार अगस्त को हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। चार दिनों तक इसी वाहन से यात्रा करने के बाद शुक्रवार रात सभी लोग वापस अपने गांव मलपुरा लौट रहे थे। रात करीब पौने दो बजे महमूद बरसे गांव के निकट वाहन संख्या यूपी 80 जीटी 2187 चला रहे रमन पुत्र चंद्रपाल, उम्र करीब 35 वर्ष, को थकान और नींद आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा।

Read More »

त्योहार से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी तेज

मथुरा। त्योहारों से पहले मिलावटी और अस्वच्छ मिठाइयों के खिलाफ खाद्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। मथुरा और बरसाना में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने कई खाद्य प्रतिष्ठानों और आटा मिलों पर छापेमारी कर जांच की। बरसाना की एक मिठाई की दुकान पर करीब 400 किलो पेड़ा गंदगी में रखा मिला, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। इसके साथ ही पेड़े, आटा और मैदा समेत छह नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.के. त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मथुरा और बरसाना में अभियान चलाया। टीम ने विभिन्न आटा मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान भोले शंकर राइस एंड जनरल मिल्स, अग्रवाल ट्रेडर्स, ओम एग्रोटेक, लक्ष्मी फ्लोर मिल और श्री गोवर्धन फ्लोर मिल से मैदा, रवा, तंदूरी आटा और गेहूं के आटे के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

Read More »

‘बांटो और राज करो’ के अभियान पर सपा : ब्रजेश पाठक

➤ अखिलेश के बयान पर डिप्टी सीएम का पलटवार, बोले- वोट के लिए याद आते हैं ब्राह्मण

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए सपा पर ब्राह्मणों को लेकर ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति करने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया के माध्यम से जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सपा नेताओं को ब्राह्मणों के वोट के लिए जनेश्वर मिश्र याद आते हैं, जबकि सत्ता में आने पर परिवारवाद हावी हो जाता है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि बेहतर होता कि समाजवादी पार्टी जनेश्वर मिश्र की जयंती का उपयोग उनके व्यक्तित्व और समाजवादी विचारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए करती। उन्होंने आरोप लगाया कि जनेश्वर मिश्र के विचारों पर चर्चा करने के बजाय सपा नेताओं ने उन्हें कोसने और ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का काम किया।

Read More »

बीबीएयू का 11वां दीक्षांत समारोह 29 अगस्त को

➤ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, 450 मेधावियों को मिलेंगे स्वर्ण पदक

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) का 11वां दीक्षांत समारोह 29 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विद्यार्थियों को उपाधियां एवं स्वर्ण पदक प्रदान करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह को भव्य एवं गरिमामय बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार दीक्षांत समारोह वर्ष 2023, 2024, 2025 एवं 2026 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी सहित इन चार वर्षों में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या करीब 8,300 है। इनमें से करीब 4,100 विद्यार्थी समारोह में शामिल होने के लिए अब तक पंजीकरण करा चुके हैं। विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल 16 अगस्त तक खुला रहेगा।

Read More »

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला संपन्न

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 13 अगस्त को प्रस्तावित भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर पंजाबी धर्मशाला में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में यात्रा को सफल एवं भव्य बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने बताया कि 13 अगस्त को सुबह 10 बजे गांधी पार्क से द्वारिकाधीश मंदिर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही आम नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सदर विधायक मनीष असीजा और महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।

Read More »

अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का निर्विरोध चुनाव संपन्न

फिरोजाबाद। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के अधिवेशन में विभिन्न पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। प्रदेश कोषाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाहा एवं डॉ. सुभाष चंद्र यादव की मौजूदगी में पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से कराया गया। चुनाव में प्रेम किशोर बघेल को जिलाध्यक्ष, प्रशांत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विकास यादव को जिला मंत्री, अजीत सिंह को संगठन मंत्री, विजय कुमार को कोषाध्यक्ष तथा डोली शाक्य को महिला उपाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश कोषाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के हित में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Read More »

ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने पर पंचायत सचिवों और सहायकों को दिया प्रशिक्षण

हाथरस। जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) में विकास खंड सिकंदराराऊ के ग्राम पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों के लिए ग्राम पंचायतों की स्वयं की आय बढ़ाने के विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विकास खंड के सभी पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) गजेंद्र तोमर, सहायक विकास अधिकारी प्रेम किशोर यादव एवं डीपीआरसी की वरिष्ठ फैकल्टी सीमा चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सहायक विकास अधिकारी गजेंद्र तोमर ने ग्राम पंचायतों की आय के नए स्रोत विकसित करने तथा ओएसआर के अंतर्गत शुल्क संग्रह की प्रक्रिया में ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Read More »

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर सीएचसी सासनी पहुंची लखनऊ की उच्चस्तरीय टीम

➤ वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच, शिकायतकर्ता ने जांच की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

हाथरस। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी में कथित वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच के लिए लखनऊ से उच्चस्तरीय स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। संयुक्त निदेशक (प्रशासन) डॉ. अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने शिकायत के आधार पर विभिन्न अभिलेखों एवं दस्तावेजी साक्ष्यों का सत्यापन किया। जांच प्रक्रिया को लेकर शिकायतकर्ता ने हालांकि निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी के अनुसार, उन्होंने 23 मई को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से सीएचसी सासनी में कथित भ्रष्टाचार एवं नियमों के उल्लंघन की शिकायत की थी। उनके मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर शासन ने मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की थी।

Read More »