Tuesday, November 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों को मिलीं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों को मिलीं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

-दम्मामल नगर, कौशल्या नगर और हाजीपुरा नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। जनपद के समस्त ग्रामीण एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम बदन राम के निर्देशन में आयोजित मेले में लोगों को निःशुल्क जांच, उपचार, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। मेले में गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों तथा अन्य मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया। साथ ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित विभिन्न बीमारियों की जांच भी की गई।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. दीपेन्द्र यादव ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दम्मामल नगर, कौशल्या नगर एवं हाजीपुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोग्य मेले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों के पंजीकरण, ओपीडी, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल एवं मरीजों के बैठने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं गंभीर रोगियों को प्राथमिकता से उपचार दिया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं, जांच सुविधाओं और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया।
सीडीओ डॉ. रामबदन राम ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।