Sunday, September 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 21)

मुख्य समाचार

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, देखीं व्यवस्थाएं

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की ओपीडी सेवाओं, प्रसूति विभाग तथा दवाओं की उपलब्धता का निरीक्षण किया और मरीजों से सीधा संवाद किया। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने निरीक्षण के दौरान महिला मरीजों एवं उनके तीमारदारों से संवाद करते हुए कहा कि अस्पताल में सभी दवाएं मिल रही हैं और बाहर की दवा तो नहीं लिखी जा रही है। इस पर सभी ने संतोष व्यक्त किया। उपाध्यक्ष ने अस्पताल में मरीजों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने तथा गंभीर मरीजों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त छात्राओं की शैक्षणिक एवं व्यावहारिक कक्षाओं का नियमित फीडबैक लेने के निर्देश जारी किए।

Read More »

भाजपा दक्षिण मंडल ने निकाली कलश वंदन यात्रा

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल महानगर द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की आगामी 650वीं जयंती वर्ष को समर्पित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता, भक्ति एवं मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास का जीवन समाज को एकता, सद्भाव, समरसता और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कलश वंदन यात्रा का बस स्टैंड, करबला की पुलिया, नई बस्ती, भोजपुरा, कोटला मोहल्ला, चंद्रवार गेट एवं रामनगर सहित अनेक स्थानों पर स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Read More »

पुलिस ने 151 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

फिरोजाबाद। पुलिस ने साइबर तकनीक और पोर्टल की मदद से गुम हुए 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक राजेश घुनावत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध चंचल त्यागी के नेतृत्व में सर्विलांस सेल और संबंधित थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की।

Read More »

व्यापारियों ने सार्वजनिक पेशाबघर को कब्जामुक्त कराने की मांग की

फिरोजाबाद। शास्त्री मार्केट एवं चंद्रशेखर आजाद मार्केट के सार्वजनिक पेशाबघर पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उसे क्षतिग्रस्त कर अवैध कब्जा करने के प्रयास को लेकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा एवं महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम संतोष कुमार शर्मा को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि शास्त्री मार्केट एवं चंद्रशेखर आजाद मार्केट में लगभग 50 वर्षों से संचालित सार्वजनिक पेशाबघर को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर उस पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे हजारों व्यापारी एवं आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

Read More »

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग

हाथरस। पी.सी. बागला महाविद्यालय में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सत्र 2026-27 का शुभारंभ सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह एवं जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षा और अनुशासन का महत्व बताया गया। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया से दूरी बनाकर लक्ष्य पर एकाग्र होकर अध्ययन करने की अपील की। वहीं विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी। योजना के अंतर्गत सिविल सेवा, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, एसएससी, बैंकिंग, बीएड एवं टीईटी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि योजना में आवेदन के लिए आय या जाति की कोई बाध्यता नहीं है।

Read More »

सदन से पूरे सत्र के लिए निलंबित हुए जसराना विधायक सचिन यादव

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में हुए घटनाक्रम के बाद जसराना से समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। विधानसभा सचिवालय द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार, विधानसभा में पारित प्रस्ताव के आधार पर उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमावली, 2023 के नियम 299(1) के अंतर्गत 4 अगस्त को अपराह्न 1:25 बजे से पूरे सत्र की अवधि तक सदन की सेवा से निलंबित किया गया है। प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन की अवधि के दौरान विधायक सचिन यादव विधानसभा परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। साथ ही वे सदन एवं उसकी समितियों की किसी भी कार्यवाही में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।

Read More »

मथुरा में दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए लगेंगे कैंप

मथुरा। विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जिले में 5 अगस्त से मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। यह कैंप 5 अगस्त से शुरू होकर 1 सितंबर 2026 तक चलेंगे। मुख्य ब्लॉक संसाधन केंद्रों बल्देव (5 अगस्त), राया (6 अगस्त), मथुरा (8 अगस्त), मांट, नौहझील, गोवर्धन, छाता, चौमुहा, नंदगांव, फरह तथा यूईआरसी में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा पीएम श्री योजना के तहत भी विशेष तिथियां निर्धारित की गई हैं। कैंप में आने से पूर्व स्वावलंबन पोर्टल पर लाभार्थी का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है, अन्यथा यूडीआईडी कार्ड जारी नहीं होगा। बच्चों की दिव्यांगता दर्शाती पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा पोर्टल पंजीकरण की रसीद लाना अनिवार्य है। स्क्रीनिंग के बाद प्रमाण पत्रों का विवरण प्रेरणा ऐप एवं पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।

Read More »

एम्स रायबरेली में वायरल हेपेटाइटिस पर सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम आयोजित

रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली के सूक्ष्मजीवविज्ञान विभाग द्वारा सामुदायिक चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ‘वायरल हेपेटाइटिस’ विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी की रोकथाम, निदान तथा उपचार से संबंधित नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ सूक्ष्मजीवविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शेफाली गुप्ता के स्वागत उद्बोधन से हुआ। इसके पश्चात एम्स रायबरेली की कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन ने कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन करते हुए निरंतर चिकित्सा शिक्षा तथा वायरल हेपेटाइटिस उन्मूलन के लिए प्रभावी रोकथाम रणनीतियों की आवश्यकता पर बल दिया।

Read More »

लखनऊ जीपीओ में 12 अगस्त को आयोजित होगी डाक अदालत

लखनऊ। डाक सेवाओं से जुड़ी आम जनता की शिकायतों के समाधान के लिए लखनऊ जीपीओ में 12 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे डाक अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें नागरिक डाक सेवाओं से संबंधित अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे। डाक अदालत में लखनऊ जीपीओ से जुड़ी डाक सेवाओं की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। नागरिकों को अपनी शिकायतें मुख्य डाकपाल, लखनऊ जीपीओ, लखनऊ-226001 के नाम संबोधित कर 10 अगस्त 2026 तक जमा करनी होंगी। शिकायतें डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में जमा की जा सकती हैं। शिकायत भेजने वाले आवेदक को लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से ‘डाक अदालत’ लिखना होगा। साथ ही आवेदन में अपना पूरा नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा, जिससे शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Read More »

कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति योजना से वंचित न रहे : मुख्य सचिव

➤ छात्रवृत्ति प्रक्रिया में बेहतर समन्वय के लिए सभी संबंधित विभागों में सचिव या विशेष सचिव स्तर के नोडल अधिकारी होंगे नामित

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति योजनाओं के सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध संचालन को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने तथा पात्र छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय पर लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी शिक्षण संस्थान समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी समय-सारिणी का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संस्थान अपने परिसर में संचालित सभी मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों, निर्धारित शुल्क, सीटों एवं अन्य आवश्यक विवरणों का पोर्टल पर समयबद्ध एवं त्रुटिरहित अंकन करें, ताकि कोई भी पात्र छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने संबंधित विश्वविद्यालयों एवं एफिलिएटिंग एजेंसियों को निर्देशित किया कि नवीन मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ नए पाठ्यक्रमों तथा सीटों में वृद्धि या कमी से जुड़े प्रस्तावों का समयबद्ध परीक्षण एवं सत्यापन किया जाए। सत्यापन के बाद इन सभी विवरणों को समय से मास्टर डाटाबेस में शामिल किया जाए, जिससे छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए और विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति मिल सके।

Read More »