Saturday, November 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं गठित कमेटी के साथ बैठक सम्पन्न

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं गठित कमेटी के साथ बैठक सम्पन्न

रायबरेली। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ क्रिटिकल एवं वल्नरेबिलिटी मैपिंग के संबंध में चर्चा की गई। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों तथा मतदान केंद्रों के संबंध में आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके अतिरिक्त आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत निर्वाचन से संबंधित विभिन्न बैठकों एवं अन्य व्यवस्थाओं में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों जैसे टेंट, फर्नीचर, कुर्सी, मेज, वाहन आदि का निर्धारित दरों के आधार पर रेट चार्ट तैयार किए जाने के संबंध में जनपद स्तर पर गठित कमेटी के साथ विचार-विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी ने निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सहदेव मिश्र सहित संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।