फिरोजाबाद। सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के सचिव रामप्रकाश बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला महोत्सव का आयोजन 10 अक्टूबर से होगा। वहीं 14 अक्टूबर को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम बारात निकाली जायेगी। जिसके लिए कोविड-19 के चलते आॅनलाॅक प्रक्रिया-5 के अंतर्गत नवीनतम दिशा निर्देश की प्राप्ति हेतु भारत सरकार सहित प्रादेशिक व जिला स्तरीय अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
संस्था अध्यक्ष राकेश कुशवाह बाबा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रामलीला परिसर व आयोजन से संबंधित साज-सज्जा के सामान रथों आदि की रंगाई, पुताई, साफ-सफाई, मरम्मत आदि शुरू कराने, स्वरूपों के रूप सज्जों के सामान को व्यवस्थित करने सहित नगर निगम प्रशासन एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी पत्र भेजने का निर्णय लिया गया।
मुख्य समाचार
पंचायत चुनाव की तैयारी में लगें कार्यकर्ताः अनुप्रिया पटेल
कानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी पंचायत चुनावों को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानते हुए पूरी ताकत से लड़ेगी। सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाएं व सभी जिलापंचायत क्षेत्रों से प्रत्याशियों का चयन शुरू कर के नेतृत्व को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को दुरुस्त कर लिया जाए ताकि चुनावों में प्रत्याशियों को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। यह बात उन्होंने वर्चुअल माध्यम से पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कही।
अंधेर नगरी चौपट राजा, जीडीपी ने -23.90 % गोता खाया
बढती मंहगाई, गरीबी, बेरोजगारी और महामारी के बीच अर्थव्यवस्था की बदहाली के चलते कराह रहा देश
पंकज कुमार सिंह/सत्येन्द्र मुरली
नई दिल्ली/कानपुर। भारतीय इतिहास की सबसे तेजी से आई आर्थिक बदहाली से देश जूझ रहा है। भारत की ग्राॅस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानि जीडीपी माईनस 23.90 प्रतिशत पर आ गई है। ऐसे में देश में गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी चरम पर है। वहीं देश के पूंजीपतियों की आमदनी में इजाफा हुआ है। मसलन गरीब और गरीब हुआ और अमीर और अमीर हुआ है। अमीरी गरीबी के बीच मध्यम वर्ग खूब पिस रहा है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेत्रत्व वाली केन्द्र की भाजपा सरकार ने कोरोना महामारी के बीच आपदा को अवसर बताकर लगातार सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर रही है। राष्ट्रीयकरण के वजाय सरकारी मशीनरी के निजीकरण को बढावा देना देश की बदहाली के साथ लोकतंत्र के विरुद्ध भी देखा जा रहा है।
घर-घर जाकर प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रचार प्रसार अभियान योजना की जानकारी दे
कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। कानपुर छावनी के गोलाघाट में प्रधानमंत्री प्रचार प्रसार अभियान कैम्प कार्यालय का जिलामंत्री राजाराम कनौजिया जय प्रकाश द्वारा कार्यालय खोलने का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर बुन्देलखण्ड एससी एसटी प्रभाग के क्षेत्रीय अध्यक्ष आन्नद वर्मा के कर कमलों द्वारा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिसमें कानपुर उत्तर के अध्यक्ष प्रशांत सोनकर, वार्ड एक पार्षद पति सुमित तिवारी ने मुख्य अतिथि को माला पहनकर जोरदार स्वागत किया। श्री वर्मा ने कहा की आप लोग हर गरीब व्यक्तियों को प्रधानमंत्री योजनाओं के विषय में हर बस्तियों में हर घर-घर जाकर प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रचार प्रसार अभियान योजना की जानकारी दे और हर गरीब को योजनाओं का लाभ दिलाये।
डीएम ने जल निगम व जिला पंचायत कार्यालय का किया निरीक्षण
कानपुर देहात। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने आज जल निगम व जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान जल निगम कार्यालय में दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित पाये गये। इसके अतिरिक्त अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता व अन्य लिपिकीय स्टाफ उपस्थित नहीं मिला। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। कार्यालय में किसी अधिकारी/कर्मचारी के उपस्थित न होने के कारण उपस्थिति पंजिका का अवलोकन नहीं किया जा सका और न ही विभागीय परियोजनाओं के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं ली जा सकी।
पोषण माह सितम्बर, 2020 का शुभारम्भ
कानपुर देहात। आज “राष्ट्रीय पोषण माह“ का शुभारम्भ कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमें कन्वर्जेन्स विभागों के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी कानपुर देहात, खण्ड विकास अधिकारी, कानपुर देहात, आई0सी0डी0एस0 विभाग के बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं मुख्य सेविकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। साथ ही जूमएप के माध्यम से समस्त उपजिलाधिकारी, कानपुर देहात, एम0ओ0आई0सी0, विकास खण्ड स्तर सहायक विकास अधिकारी सहित जनपद की आॅ0बा0 कार्यकत्रियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया है।
मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल
कौशाम्बी, जन सामना संवाददाता। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के नगरेहा कला गांव में प्रधान विनोद सिह और यादव बिरादरी के बीच काफी दिनों से चुनावी रंजिश से तनातनी चली आ रही है।कई मर्तबा दोनों पक्षो मे विवाद हो चुका है। यह प्रकरण पुलिस के सामने भी आया और पुलिस अपनी वैधानिक कार्यवाही करती रही। लेकिन मामला पूर्णतया समाप्त नहीं हो पाया, कि शनिवार की शाम छोटी-छोटी बातों को लेकर ग्राम प्रधान और दूसरे पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए, और बात इतना बढी की रविवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडा ईट पत्थर चलने शुरू हो गए। दोनों तरफ से एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पा कर पहुंची पश्चिम शरीरा पुलिस के सभी घायलों को पकड़ कर थाने लाई, और इलाज करा कर थाने में बैठा लिया गांव में तनाव को देखते हुए मंझनपुर के सीओ सचिदानंद पाठक थानाध्यक्ष कौशाम्बी हेमराज सरोज सहित भारी मात्रा में फोर्स नगरेहा कला गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया। और अन्य आरोपियो की तलाश शुरु कर दिया, ग्राम प्रधान विनोद सिंह का लड़का बिनय कल की शाम अपने एक साथी के साथ खेतों की ओर जा रहा था,तभी रास्ते में बैठी एक यादव परिवार की महिला को उसने भाभी कहकर बुलाया, यह बात उस महिला के परिवारी जनों को नागवार गुजरी और परिवार के लोग प्रधान के घर पहुंच गए, इसी बात को लेकर कुछ कहासुनी प्रधान और दूसरे पक्ष के लोग के बीच हुई। और बात समाप्त हो गई, सुबह होते ही प्रधान के दरवाजे दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा ईट पत्थर से लैस होकर चढ़ाई कर दिया। जब तक ग्राम प्रधान विनोद सिंह कुछ समझ पाते तब तक उक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी, मारपीट इतनी बढ़ी की दोनों तरफ से लाठी डंडा चलना शुरू हो गया और महिलाएं भी ईट पत्थर एक दूसरे पर चलाना शुरु कर दिया, यहां तक कि ग्राम प्रधान के दरवाजे खड़ा ट्रैक्टर को भी एक पक्ष के लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया, अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। घायलों में प्रधान पक्ष के लोग अरविंद सिंह, रिशु सिंह, जितेन्द्र सिंह, विनय सिंह, वही दूसरे पक्ष के मनोज यादव, शिव सागर यादव, मुन्नालाल, अनुरूद, रणविजय, मानसिंह आदि लोग घायल पश्चिम शरीरा इंस्पेक्टर की सक्रियता से टल गई। बड़ी घटना’थाना अध्यक्ष संजय शर्मा को सुबह सूचना मिली की नगरेहा कला गांव में यादव व ठाकुरो के बीच भारी विवाद शुरू हो गया है, उन्होंने तत्काल आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचकर विवाद को काबू कर लिया, नहीं तो शायद बडी घटना दूसरे रूप में भी बदल सकती थी। यह चर्चा ग्रामीणों की हर जुबां पर सुनने को मिला पश्चिम शरीरा थाना अध्यक्ष ने सभी घायलों को अपनी सरकारी जीप मे बैठा कर, तुरंत अस्पताल भिजवा दिया। और अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए, अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की थानाध्यक्ष की सूचना पर सीओ सदर एसएन पाठक व दो अन्य थानों की फोर्स तथा मौके पर क्युआरटी पहुंच गई, जिससे विवाद करने व कराने वालों में हड़कंप मच गया है, अब पुलिस उन सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है, जिन्होंने मिलकर इतने बड़े विवाद की साजिश रची। पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर वह चार सिपाही सुरक्षा की दृष्टि से गांव में तैनात कर दिया गया है। जिससे किसी प्रकार का आगे विवाद ना हो।
‘‘हिमालयीजैव विविधता एवं पारिस्थितिकी तंत्र संबंधी सेवाएँ’’ विषयक चर्चा की
कानपुर। क्राइस्ट चर्च काॅलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग तथा आई सी आई एम ओडी, नेपाल (इंटर्नेशनल सेंटर फाॅर इंटीग्रेटेड माउन्टेन डेवेलपमेंट) और इंडियन थिंकर्स सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में “हिमालयीजैव विविधता एवं पारिस्थितिकी तंत्र संबंधी सेवाएँ” विषयक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इस का उद्देश्य था हिमालय भारत और आस-पास के क्षेत्रों के लिए न केवल भौगोलिक संरक्षण प्रदान करता है, अपितु उसकी विस्तीर्ण जैव विविधता और वृहदपारिस्थितिकी तंत्र बहुत बड़े भू-भाग में जीवन संरक्षित किए है। वेबिनार का आरम्भ करते हुए आयोजन सचिव डाॅ. मीतकमल द्विवेदी (एसोसिएटप्रोफेसर, रसायनशास्त्र विभाग) ने सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। कार्य के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना करने हेतु डाॅ श्वेताचंद (एसोसिएट प्रोफेसर, रसायनशास्त्र विभाग) ने ईश-आराधना प्रस्तुत की। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. जोजेफ डेनियल ने सभी अतिथियों और मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए इस वेबिनार की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समसामयिक स्थितियों में जैव विविधता के संरक्षण और पुनरुज्जीवनकी महत्ता पर चर्चा की।
ऑपरेशन कायाकल्प से बदलने लगी स्कूलों की सूरत
रसूलाबाद/ कानपुर देहात,संतोष गुप्ता। जनपद के मुख्य विकाश अधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देशन में चल रहे, ऑपरेशन कायाकल्प योजना ने ग्रामीण क्षेत्रो के प्राथमिक व जूनियर विद्यालयो की दशा ही सुधार दी है । जोत स्थित प्राथमिक व जूनियर विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता पांडेय पत्नी सुधीर पांडेय को जब विद्यालय का कायाकल्प कराते देखा तो जब यह विद्यालय रंगाई पुताई के बाद तैयार होगा तो लगेगा कि जनपद में पहला यह अद्वितीय विद्यालय होगा ।ऑपरेशन कायाकल्प की जमीनी हकीकत वैसे तो कही- कही जनपद के मुख्य विकाश अधिकारी की उत्तम सोच की कसौटी पर खरे शायद न पाए जाए, लेकिन रसूलाबाद विकाश खण्ड के ग्राम जोत में प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में हो रहे। ऑपरेशन काया कल्प की जितनी तारीफ की जाए, वह कम ही होगी। विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत हो रहे कार्यो की निगरानी कर रहे ,ग्राम प्रधान रमा पांडेय पत्नी सुंदर लाल पांडेय सदस्य जिला पंचायत के पुत्र सुधीर पांडेय ने पत्रकारो की टीम को हो रहे कार्यो को दिखाया, तो लगा यह जनपद के आदर्श विद्यालय होंगे । विद्यालय के हर कमरे में टाइल्स पुट्ठी ट्री गार्ड ग्रीन फूलों व छायादार पेड़ ग्रीन ब्लेक बोर्ड वाटर कूलर शौचालय एंव आवागमन के लिए कलर्ड इंटरलॉकिंग मार्ग बनाया जा रहा है वाकई में काबिले तारीफ दिखे । समाजसेवी व शिक्षक सुधीर पांडेय का कहना था कि विद्यालयो की रंगाई पुताई होने के बाद यह लगेगा कि यह जनपद के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय होंगे और हमारा प्रयास होगा कि जनपद के मुख्य विकाश अधिकारी से ही वृक्षा रोपण कराकर उन्हें यह विद्यालय दिखाकर उनकी सराहनीय सोच ऑपरेशन कायाकल्प को नमन किया जाए ।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिवारी जनो ने शव को जलाया
रसूलाबाद/ कानपुर देहात,संतोष गुप्ता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम डभारी में पिता व बड़े भाई से विवाद के बाद हुई मारपीट से एक युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गयी।परिवार वालो ने बिना पुलिस को बताये शव को घर के पीछे ही चिता बनाकर जला दिया। शव जलाए जाने की सूचना पर कोतवाल चंद्रशेखर दुबे ने सब इंस्पेक्टर उमेश शर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर अधजले शव के अवशेषों को एकत्र कर पंचायत नामा भरकर पी एम के लिए भेज घटना की गम्भीरता से जांच शुरू कर दी है । घटना के बाद से परिवार वाले गांव छोड़कर फरार हो गए।पुलिस उपाधीक्षक राम शरण सिंह ने बताया कि बिना पुलिस को सूचना दिए शव को जलाने व सबूत नष्ट करने में जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नही जाएगा ।
Jansaamna