कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। 2 जुलाई की रात हुये बिकरू हत्या कांड के दौरान पुलिस से लूटे गये हथियारों की बरामदगी के लिये मुनादी तक कराई गई। फिर भी पुलिस के हाथ खाली रहे। टीमे लगा कर आरोपियों व लूटे गये हथियारों की बरामदी के लिये भरसक प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 50 हजार का इनामी शशिकांत पुलिस के गिरफ्त में आया। जो की बिकरू कांड में उस रात घटना में सम्मलित था। जिसकी निशानदेही पर विकास दुबे के घर से एके 47 व 17 कारतूस बरामद हुये। वही शशिकांत के घर से भी लूटी गयी इंसास राइफल बरामद की गयी है।
एडीजी लाॅ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने आज प्रेसवार्ता के दौरान किया खुलासा।
मुख्य समाचार
मर गयी इंसानियत कोरोना से लड़े या इंसान से
ठीक होकर घर आये कोरोना पॉजिटिव को मोहल्ले के लोग कर रहे प्रताड़ित
कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। अभी एक महीने पहले नौबस्ता थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर में शराब ठेके के पास शिव मंगलम गेस्ट हाउस के बगल वाली गली में एक बुजुर्ग की पत्नी की कैंसर से मौत हो गयी थी। जिनकी पीएम रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकला। उसके बाद बुजुर्ग की भी कोरोना पॉजिटिव हो गए जिन्हे कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। जो की हैलट में 14 दिन क्वारंटाइन होने के बाद इलाज कराकर स्वस्थ होकर वापस अपने घर आ गये। उसके बाद भी लगभग 14 दिन खुद को घर में बंद रखा था। रविवार को नौबस्ता पुलिस से बात करने के बाद उन्होंने अपने घर में स्थित दुकान खोली तो पूरा मोहल्ला उन्हे कमेंट पास कर चिढाता हैं। साथ ही मोहल्ले का नाम बदल कर कोरोना मोहल्ला बोल कर कमेंट पास करते है। मोहल्ले वाले बात बात पर कोरोना मरीज कहकर प्रताड़ित कर रहे हैं। पूरे मोहल्ले ने उस अकेले रह रहे बुजुर्ग से मोहल्ले के लोगों ने सभी प्रकार का व्यवहार खत्म कर दिया हैं। उसे मानसिक प्रताड़ना दे रहे है ऐसे में बुजुर्ग घुट-घुट के मरने के लिए मजबूर है। जिसके लिये बुजुर्ग ने अपने घर के दरवाजे पर एक पोस्टर टाॅग दिया है। जिसमे सरकार व प्रशासन से जवाब मांगा है कि या तो हमारे मोहल्ले का नाम बदल कर कोरोना मोहल्ला कर दे या इच्छा मृत्यु दे दे यो इस समास्या से निजात दिला दें।
ढाई सौ साल पुराने कछुए की मौत पर श्रद्धालुओं ने किया प्रदर्शन
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार जहां एक तरफ धार्मिक स्थलों धार्मिक तालाबों के सुंदरीकरण पर जोर दे रही है। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लापरवाह ठेकेदार योगी सरकार की कोशिशों पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं। कुछ यही हाल पनकी में देखने को मिला। पनकी मंदिर के बगल में स्थित कछुआ तालाब में इसका सुंदरीकरण चल रहा है कुछ दिन पहले ठेकेदार दिलीप बाजपेई की लापरवाही से तमाम मछलियां मर गई थी आज उसी लापरवाही का नतीजा निकला कि ढाई सौ साल पुराना एक कछुआ मर गया और बड़ा ही गंभीर विषय है। कि ठेकेदार को कुछ भी नहीं कहा जा रहा है ना किया जा रहा है। तालाब का पानी काटकर उसने पूरा तालाब बिल्कुल दलदल बना दिया है। जिससे सारे जीवो का जीवन संकट में है। कछुआ तालाब के प्रबंधक डीडी पाठक से क्षेत्रीय लोगों ने शिकायत करने की बात कही। वही ढाई सौ साल पुराना कछुआ मर जाने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है और क्षेत्रीय लोगों और श्रद्धालुओं ने मिलकर प्रदर्शन किया और ठेकेदार दिलीप बाजपेई के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई। मुख्य रूप से उपस्थित संजय पाठक एडवोकेट, चंद्र मोहन मिश्रा एडवोकेट, पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।
Read More »डीजीपी ने अमिताभ को कानपुर जाने से मना किया, वापस आये
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर ने कहा कि आज वे और उनके पति आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ग्राम बिकरू, थाना चौबेपुर में घटी घटना सहित अन्य तमाम संबंधित घटनास्थलों पर जानकारी प्राप्त करने जा रहे थे। अमिताभ ने इसके लिए अपने वरिष्ठ अफसर से एक दिन का अवकाश लिया था और वे अपनी निजी कार से कानपुर के रास्ते में थे।
जब अमिताभ और नूतन लखनऊ बॉर्डर पर पहुंचे तो अमिताभ को अचानक फोन मिला कि डीजीपी, यूपी ने ऊपर का आदेश बताते हुए उन्हें कानपुर जाने से मना कर दिया है। अमिताभ को कहा गया कि उन्हें इसके लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।
नूतन ने कहा कि चूँकि वे एक ही कार से जा रहे थे, अतः उनके पास वापस लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह कृत्य अत्यंत निंदनीय व अनुचित है। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसे कौन से तथ्य हैं, जिन्हें सरकार छिपाना चाहती है और उन्हें डर है कि अमिताभ और नूतन के मौके पर जाने से वे तथ्य सामने आ जायेंगे।
नूतन ने कहा कि वे सच्चाई सामने लाने के लिए शीघ्र ही अकेले ही मौके पर जाएँगी।
Read More »नोडल अधिकारी ने गजनेर अस्पताल का किया निरीक्षण
कानपुर देहात । अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्यौगिक विकास एवं आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स / जनपद नोडल अधिकारी आलोक कुमार-प्रथम व जनपद कोविड नोडल अधिकारी / विशेष सचिव, कृषि उत्पादकता आयुक्त शाखा अनुराग पटेल, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह आदि ने गजनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बने अस्थाई कोविड-19 एल-1 अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक- एक आवश्यक बिंदुओं की गहनता से जायजा लिया तथा उसे पूर्ण किए जाने का भी निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने एल-1 अस्पताल में वेंटीलेटर न उपलब्ध होने पर सीएमओ पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिये कि यहां पर एक-दो वेंटीलेटर अवश्य उपलब्ध रहे तथा आवश्यकता पडने पर उपयोग किये जाये। उन्होंनेे कहा कि इसमें जो भी मरीज रहे, उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो यह विशेष रुप से ध्यान रखा जाये। उन्होंने सफाई कर्मियों तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम को चक्रानुसार ड्यूटी लगाए जाने का निर्देश दिया तथा उन्हें अपने दायित्वों के प्रति पूरी तरह सजग व मुस्तैद रहने को कहा।
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी को अपस्ताल प्रभारी चिकित्सक डा0 भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि कुल 13 कोरोना पाजिटिव मरीज भर्ती है उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है सबको समय से दवा, खाना आदि उपलब्ध कराया जाता है तथा साफ सफाई ठीक तरह से करायी जाती है। नोडल अधिकारी ने कहा कि यहां रहने वाले मरीजों की इलाज की व्यवस्थाओं के साथ-साथ उन्हें भोजन, पानी, आवश्यक सामानों की उपलब्धता रहेगी।
बर्रा क्षेत्र में आवारा जानवरों का आतंक
⇒आवारा जानवरों से हर रोज तमाम लोग होते हैं घायल!
कानपुरः अर्पण कश्यप। बर्रा क्षेत्र में आवारा जानवरों का आतंक देखने को मिल रहा है और हर रोज लोगों के चुटहिल होने के मामले प्रकाश में आते रहते हैं। आज की बात करें तो क्षेत्र के कर्रही इलाके में सड़क पर पड़े कचरे को खाने के लिये साँड़ और गाय आपस में लड़ रहे थे इस दौरान पास ही में खेल रहे दो बच्चे उनकी चपेट में आ गये और दो बच्चे चुटहिल हो गये।
बच्चों के नाम 10 वर्षीय विशाल व 1 वर्ष की सृष्टि बताये गये हैं दोनों को गंभीर चोटे आयी हैं। दोनों बच्चों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
क्षेत्रीय लोगों की माने तो घरों में पालतू गायों से दूध निकाल कर अवारा छोड़ देते हैं जो कि सड़कों पर अराजकता फैलाती हैं और घूम घूम कर लोगो को चुटहिल करतीं हैं। कई मामले ऐसे भी प्रकाश में आये हैं जिनमें गाय मालिकों से शिकायत की तो वो लड़ने झगड़ने पर उतारू हो गये।
स्ट्रांग इम्यूनिटी ही कोरोना की वैक्सीन विषयक हुई चर्चा
आगराः जन सामना ब्यूरो। यदि आप कोरोना को मात देना चाहते हैं तो अपने इम्यूनिटी को स्ट्रांग करें । जिसके लिए हमें ना केवल इम्यूनिटी के बढ़ने के साधन को दिमाग में रखना होगा बल्कि उन चीजों को को भी अपने ध्यान में रखना होगा जिनसे इम्यूनिटी वीक होती है यह चर्चा चल रही थी वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट के साप्ताहिक कार्यक्रम आपके सवाल हमारे जवाब में जिसमें अध्यक्ष प्रतिभा जिन्दल ने इम्यूनिटी को कोरोना की वैक्सीन बताया।
न्यूट्रीशनिस्ट पायल सेठ ने अदरक, हल्दी, दालचीनी, कालीमिर्च, शहद, नींबू के साथ साथ प्राॅपर शेड्यूल व डाइट को भी इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक बताया।
ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विनीता ने, चाय कहां तक नुकसानदायक है विषयक अपने प्रश्न के माध्यम से जाना तो बताया गया कि चाय अपने जीवन में जहर का काम कर रही है वहीं एस्ट्रोलाॅजर हिमाशु अग्रवाल ने हैल्दी ड्रिंक्स कहां तक कारगर है इस विषय में जाना।
ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग मौके पर पहुंची दमकल
कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। कानपुर के बाबूपुरवा क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर में आज सबह अचानक भीषण आग लग गयी। आग लगते ही क्षेत्र में हल्ला मच गया आसपास के लोग किसी घटना के डर से इधर उधर भाग कर खुद को बचाने में जुट गये। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल ने कढी मशक्कत से आग पर काबू पाया लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर में आग आज सुबह से धीरे धीरे सूलग रही थी। लेकिन अचानक देखते ही देखते ही विकराल हो गयी। फिलहाल आग बुझाई जा चुकी है। साथ किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
स्त्री जीवन के तमाम सारे संबंधों को समझने की जरूरत -प्रो. सुधा सिंह
अलवर, राजस्थान। आज नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामगढ़, अलवर (राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर से सम्बद्ध) एवं भर्तृहरि टाइम्स, पाक्षिक समाचार पत्र, अलवर के संयुक्त तत्त्वाधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार, स्वरचित काव्यपाठ/मूल्यांकन ई-संगोष्ठी-2 का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘स्त्री संबंधी मुद्दे’ था। इस संगोष्ठी में देश भर के 21 राज्यों एवं 3 केंद्र शासित प्रदेश आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओड़िशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और पुडुचेरी से सहभागिता करने वालों ने भाग लिया। जिनमें 16 युवा कवि-कवयित्रियों ने अपना काव्य पाठ किया।
अमिताभ, नूतन ठाकुर बिकरू, चौबेपुर जायेंगे
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर ने आज कहा कि वे और उनके पति आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर 2/3 जुलाई 2020 को घटी लोमहर्षक घटना स्थल ग्राम बिकरू, थाना चौबेपुर सहित अन्य तमाम संबंधित घटनास्थलों पर 1-2 दिन के अन्दर जायेंगे।
उन्होंने कहा कि उनके जाने का मुख्य मकसद मौके की सत्यता को सीधे तौर पर जानना-समझना तथा सीधी जानकारी प्राप्त कर उसके अनुसार आगे की विधिक कार्यवाही करना होगा।
Jansaamna