मलिन बस्तियों व हाॅस्टस्पाॅट इलाकों में साफ सफाई पर दिया जाये विशेष ध्यान, करायें सैनेटाइज: डीएम
चिकित्सक मरीजों से मधुर समन्वय स्थापित कर करें इलाज: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने कोविड-19 के चलते जनपद के सिकन्दरा तहसील व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने सीएचसी सिकन्दरा के निरीक्षण के दौरान एमओआईसी डा0 पवन सिंह नही मिले वह फील्ड पर गये हुए थे उनके द्वारा डा0 दीपक सिंह कार्य देख रहे थे उनके द्वारा जानकारी दी गयी कि कोविड हेल्प डेस्क सही प्रकार से संचालित है व क्षेत्र में सर्विंलास टीम द्वारा डोर टू डोर जांच करायी जा रही है। वहीं जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मरीजों से मधुर संवाद स्थापित करे तथा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाये। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये कही किसी भी प्रकार की लापरवाही नही मिलनी चाहिए तथा लोगों को मास्क लगाने हेतु प्रेरित करे तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जाये। दवा की उपलब्धता रहे कोई किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उसे अवगत कराया जाये। वहीं जिलाधिकारी ने तहसील सिकन्दरा के निरीक्षण के दौरान कोविड हेल्प डेस्क, अभिलेखागार, एसडीएम न्यायालय, रजिस्ट्री कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कहा कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये, जो पुरानी पत्रावली है उनको देख ले जो जरूरी है उसे रखे तथा जो बिना काम के है उसे हटा दे। उन्होंने कहा कि जो न्यायालय में प्रकरण लंबित है उसे शीघ्र निस्तारित करे। कोविड-19 के तहत लोगों को कोरोना से बचाव हेतु क्षेत्र में लाउडस्पीकर, होर्डिंग, पोस्टर, बालपेटिंग आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करे। लोगों को मास्क लगाने हेतु प्रेरित करे तथा बाजारों आदि जगहों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जाये। वहीं उन्होंने सिकन्दरा कस्बे में हो रहे दवा का छिड़काव को देखा तथा कहा कि कस्बे की मलिन बस्तियों व हाॅस्टस्पाॅट वाले क्षेत्रों में सैनेटाइज कराने का कार्य ज्यादा किया जाये तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देकर कराये। इस मौके पर अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सिकन्दरा आरसी यादव, तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।
Jansaamna