Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2250)

मुख्य समाचार

कोविड-19 स्वास्थ्य लाभ की दर बढ़कर 52.8% हुई

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 6922 रोगियों को ठीक किया गया। अब तक कुल 1,86,934 मरीज कोविड-19बीमारी से ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य लाभ की दर (बीमारी से ठीक होने की दर) बढ़कर 52.80% तक पहुंच गई है। अभी कोविड-19 के कुल 155,227 संक्रमित मरीज चिकित्सकीय देखरेख में हैं।
सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाकर 674 और निजी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाकर 250 (कुल 924) कर दी गई है। इनका विवरण इस प्रकार है:
वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित जांच प्रयोगशालाएं: 535 (सरकारी: 347 + निजी: 188)
ट्रूनैट आधारित जांच प्रयोगशालाएं: 316 (सरकारी: 302 + निजी: 14)
सीबीएनएएटी आधारित जांच प्रयोगशालाएं: 73 (सरकारी: 25 + निजी: 48)
पिछले 24 घंटों में 1,63,187 नमूनों का परीक्षण किया गया। इस प्रकार अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 60,84,256 हो गई है।

Read More »

रक्षा मंत्री ने सीडीएस, तीनों सेना के प्रमुखों के साथ लद्दाख सीमा पर स्थिति की समीक्षा की

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सुबह साउथ ब्लॉक में बैठक कर लद्दाख सीमा पर स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ और सैन्य मामलों के सचिव जनरल बिपिन रावत,थल सेनाध्यक्ष जनरल एम. एम. नरवणे, नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह और वायु सेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया ने भाग लिया।
बैठक के बाद एक ट्वीट में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सीमा संघर्ष में जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि गलवान घाटी में हमारे जवानों की शहादत काफी परेशान करने वाला और दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने सीमा पर तैनाती के दौरान अपने कर्तव्य पालन में अनुकरणीय साहस और वीरता का प्रदर्शन किया और भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं को कायम रखते हुए देश की सीमा की सुरक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है।

Read More »

मण्डलायुक्त ने प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की

समन्वय बनाकर प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु कार्ययोजना तैयार करें-मण्डलायुक्त
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। मण्डलायुक्त प्रयागराज आर0 रमेश कुमार ने गांधी सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रवासी श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने के सम्बंध में बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न प्रदेशों से आये मजदूरों को उनके कार्यस्थल पर ही रोजगार उपलब्ध कराने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्किल्ड एवं नाॅन स्किल्ड मजदूरों को उनके योग्यता के अनुसार शासन की मंशा के अनुरूप जितना जल्द हो सके कार्य मुहैया कराया जाये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नगर निगम, सेवायोजन कार्यालय, पंचायत विभाग समन्वय बनाकर कार्ययोजना तैयार करें, जिससे कि प्रवासी मजदूरों को तत्काल रोजगार से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि इस लाॅकडाउन की वजह से जो रोजगार की समस्या उत्पन्न हुई है, उसे हमको और आपको मिलकर हल करना है।

Read More »

हेडमास्टर की रिपोर्ट पर टिका है अनुदेशकों का भविष्य

मई माह में ही हो जाना चाहिए था नवीनीकरण
शासनादेश के अनुसार यदि मई माह में नवीनीकरण नहीं होता है तो स्वत: नवीनीकरण का प्रावधान है
विभाग की लापरवाही भुगतेंगे अनुदेशक
अनुदेशकों ने शुरू की प्रधानाध्यापकों की गणेश परिक्रमा
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संविदा पर कार्यरत अनुदेशकों का नवीनीकरण विद्यालय के हेडमास्टर की रिपोर्ट पर टिका है। हेडमास्टर द्वारा चरित्र व कार्य व्यवहार सत्यापन के बाद ही अनुदेशकों का नवीनीकरण किया जाता है, कई हेडमास्टर इसका गलत तरीके से फायदा भी उठाते हैं। अनुदेशकों का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो जाता है। शिक्षासत्र समाप्त होने के एक माह पहले ही अनुदेशकों का नवीनीकरण किये जाने का प्रावधान है। बेसिक शिक्षा महानिदेशक भी इस संदर्भ में कई बार बीएसए को आदेश जारी कर चुके हैं किन्तु अनुदेशकों का कभी भी समय से नवीनीकरण नहीं किया जाता है। लॉकडाउन चल रहा है स्कूल बंद हैं। अनुदेशक प्रधानाध्यापक से नवीनीकरण आख्या लिखवाने के लिये प्रधानाध्यापकों की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं।

Read More »

डा0 शुचिता चतुर्वेदी ने कोविड-19 के अन्तर्गत अधिकारियों के साथ बैठक की

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। डा0 शुचिता चतुर्वेदी सदस्य, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, उ0प्र0 की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में कोविड-19 के अन्तर्गत सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से आर0टी0ई0 एक्ट के अन्तर्गत गरीब लोगों के बच्चों का प्राइवेट स्कूलों में एडमीशन कराये जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की, जिसके अन्तर्गत बताया गया की 650 पात्र बच्चों को चिन्हित किया गया है। जिनको प्रवेश दिलाने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने आर0टी0ई0 एक्ट के अन्तर्गत गरीब लोगों के बच्चों का प्राइवेट स्कूलों में एडमीशन कराये जाने की योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश बी0एस0ए0 को दिये। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों के बच्चों को शारदा अभियान के अन्तर्गत स्कूल में एडमीशन कराये जाने हेतु सर्वे कराये जाने के संबंध में भी निर्देशित किया।

Read More »

प्रदेश में जैविक खेती का दायरा बढ़ाने हेतु प्रत्येक जनपद में 200 एकड़ क्षेत्रफल चिन्हित किया जाये: मुख्य सचिव

प्रदेश में ही टिशू कल्चर लैब में विभिन्न प्रजातियों के ज्यादा से ज्यादा गुणवत्ता वाले पौधे तैयार करने हेतु एक सुविचारित प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करें: राजेन्द्र कुमार तिवारी
उद्यान विभाग द्वारा नर्सरी को राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड एनएचबी के मानकों के अनुसार अवस्थापना सुविधायें विकसित कर एनएचबी से जोड़ा जाये: मुख्य सचिव
विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग गोदामों को निर्मित करने के स्थान पर एकीकृत गोदाम बनाने का माॅडल तैयार किया जाये: राजेन्द्र कुमार तिवारी
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में जैविक खेती का दायरा बढ़ाने हेतु एक कार्ययोजना तैयार की जाये, जिसमें प्रत्येक जनपद में 200 एकड़ क्षेत्रफल चिन्हित किया जाये। उन्होंने गंगा के किनारे भी जैविक नर्सरी लगाये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ही टिशू कल्चर लैब में विभिन्न प्रजातियों के ज्यादा से ज्यादा गुणवत्ता वाले पौधे तैयार करने हेतु एक सुविचारित प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत किया जाये।
मुख्य सचिव ने यह निर्देश लोक भवन स्थित कार्यालय कक्ष के सभागार में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की 30वीं स्टेट लेवल सेक्शनिंग कमेटी (एस0एल0एस0सी0) तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की 6वीं एस0एल0एस0सी0 बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग द्वारा नर्सरी का सुदृढ़ीकरण करने के साथ-साथ नर्सरी में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (एनएचबी) के मानकों के अनुसार अवस्थापना सुविधायें विकसित कर एनएचबी से जोड़ा जाये। उन्होंने कहा कि गत बैठकों में दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुये अनुपालन आख्या कृषि विभाग को प्रत्येक दशा में समय से उपलब्ध कराये। समिति द्वारा दिये गये निर्देशों/निर्णयों का परिपालन 15 दिन के अन्दर ही सुनिश्चित करने के प्रयास किये जाएं, किसी भी दशा में एक माह से अधिक का समय न लिया जाय।

Read More »

मैनकाइंड फार्मा ने कोविड के दौरान शहीद हुए पुलिसवालों के परिवारों को 5 करोड़ रुपये दान किए

मृत कोरोना “वॉरियर्स” के प्रत्येसक परिवार को 3 लाख रुपये दान किए
मौजूदा कोविड-19 प्रकोप के दौरान देश का पुलिस बल अग्रिम मोर्चे पर रहकर इस महमारी से लड़ाई कर रहा है। कई समर्पित पुलिसकर्मियों ने इस दौरान अपनी जान गंवा दी है।
एक जिम्मेहदार कंपनी होने के नाते, मैनकाइंड फार्मा इन हीरोज के परिवारों के साथ खड़ा हुआ है और इसने उन्हें। सहयोग देने के लिए 5 करोड़ रुपये दान किए हैं। कंपनी इन वॉरियर्स के प्रत्येरक परिवार को 3 लाख रुपये दान करेगी।
मैनकाइंड फार्मा कई तरह से महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में शामिल रहा है। कंपनी ने किफायती दवाओं का उत्पाोदन किया, राज्यों को वेंटिलेटर्स, पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) और दवाईयां दान कीं। कोरोनावायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए पुलिस बल के इन समर्पित प्रयासों से समाज के सभी वर्गों से उन्हेंर प्रशंसा मिल रही है। मैनकाइंड फार्मा का मानना है कि एक नागरिक और देश के हिस्सेस के तौर पर यह हमारा कर्तव्यह है कि हमारे बहादुर पुलिस अधिकारियों के निस्वाकर्थ बलिदान की सराहना की जाए।

Read More »

छोटे व मझोले समाचारपत्रों को विशेष पैकेज जारी करे केन्द्र सरकारः चन्दोला

⇒वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
⇒छोटे व मझोले समाचारपत्रों की समस्याओं पर हुई चर्चा
⇒छोटे व मझोले समाचारपत्रों को विशेष पैकेज देने की मांग की
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। एसोसिएशन आॅफ स्माल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर्स आॅफ इण्डिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज एसोसिएशन के मुख्यालय में वीडियो कान्फ्रेन्स के द्वारा सम्पन्न हुई।
बैठक में आन्ध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के अध्यक्षों/सदस्यों ने भाग लिया। ज्ञातव्य है कि कोराना के संक्रमण के कारण घोषित किये गये लाॅकडाउन के चलते जयपुर, राजस्थान में प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थगित कर दी गई थी। आज आयोजित बैठक में नेशनल काउंसिल की पिछली मीटिंग की रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई गई। सभी पदाधिकारियों ने ने पिछली कार्यवाही की पुष्टि की।
इसके बाद कई सदस्यों ने डी ए वी पी व आर एन आई से सम्बन्धित समस्यायें एक-एक कर बताईं। इस पर उन्हें समस्याओं के बारे में समाधान का तरीका बताया गया। वीडियो कांफ्रेसिंग में शामिल में सदस्यों ने कोरोना के कारण घोषित किये गये लाॅकडाउन की अवधि के दौरान प्रभावित हुए छोटे व मझोले समाचारपत्रों की क्षतिपूर्ति के लिए केन्द्र व राज्य सरकारों से विशेष पैकेज की मांगने की बात राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखी। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव दत्त चन्दोला ने कहा कि छोटे व मझोले समाचारपत्रों पर पनपे संकट को दूर करने के लिये विशेष पैकेज जारी करने की मांग करता हूं व इस बावत केन्द्र सरकार से पत्राचार कर समस्या का समाधान करने की मांग करूंगा।

Read More »

डीएम ने ग्राम पंचायतों में जन सूचना केन्द्रों को खोले जाने हेतु दी स्वीकृति

कोविड-19 में निगरानी समिति में लापरवाही पर ग्राम पंचायत अधिकारी को किया निलंबित
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। ग्राम पंचायतों में जन सूचना केन्द्रों को खोले जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कलेक्टेªट कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में डीपीआरओ द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायतों में जन सूचना केन्द्र को खोले जाने हेतु 10 ग्राम पंचायतों में खोला जाना तथा जिसमें बजट के तहत जिसमें जिलाधिकारी द्वारा 5 जन सूचना केन्द्रों को खोलने की स्वीकृति कर दी है। जिलाधिकारी ने जन सूचना केन्द्रों के सुचारू रूप से चलायेगे तथा जो केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा योजनाये चलायी जा रही है उनकी जानकारी भी लोगों को देंगे इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही की जायेगी।
डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी अमित कुमार जो वर्तमान में ग्राम पंचायत जैनपुर, सीधामऊ, नाही जूनियां, कुरवा खुर्द व करवक विकास खण्ड सरवनखेडा मे तैनात है। ग्राम पंचायत नाही ज्यूनियां विकास खण्ड सरवनखेडा में कोविड-19 वैश्विक महामारी की गठित निगरानी समिति में अमित कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी/सचिव के रूप में है।

Read More »

प्रदेश सरकार गन्ना किसानों के आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना महामारी की विश्व व्यापी विभीषिका एवं लाॅकडाउन के बावजूद गन्ना किसानों के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। सरकार ने इस पर विशेष बल दिया कि किसानों एवं गन्ना किसानों को आर्थिक लाभ होता रहे। उनको किसी प्रकार की परेशानी न होने पाये। प्रदेश सरकार ने गन्ने की बसंतकालीन गन्ना बुआई माह फरवरी से अप्रैल तक को दृष्टिगत रखते हुए किसानों को सभी आवश्यक निवेशों की उपलब्धता कराई है। सरकार ने सभी चीनी मिलों को निर्देश दिये कि वे इच्छित किसानों को उनकी सहमति के आधार पर ब्याजमुक्त ऋण पर गन्ना बीज, उर्वरक, कीटनाशक एवं अन्य निवेश उपलब्ध कराते हुए अधिक से अधिक किसानों के खेतों पर गन्ना बुआई कराये। चीनी मिलों द्वारा भी किसानों को गन्ना बुआई में सहयोग दिया गया। धनाभाव के कारण किसी गन्ना किसान की बुआई प्रभावित नहीं हुई है। सरकार ने लाॅकडाउन के दौरान भी गन्ना किसानों को आर्थिक समस्या नहीं आने दी।

Read More »