Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2377)

मुख्य समाचार

माकपा ने जुलूस निकाल बजट का किया विरोध, सरकार की नीतियों को कोसा

चकिया/चन्दौली, दीपनारायण यादव। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने मोदी सरकार के जन विरोधी बजट का चकिया बाजार में जुलूस निकालकर गुरूवार को जबरदस्त विरोध किया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि  भाजपा सरकार 2020-21के बजट में शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार व खेती पर पिछले बजट के मुकाबले पैसा आवंटन में बड़ी कटौती की है। वक्ताओं ने आगे कहा कि पहले से ही देश के किसान बदहाल ज़िन्दगी जी रहा था मोदी जी किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात करते हैं खेती पर बजट घटाकर किस फार्मूला से किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे, बजट में सार्वजनिक सेक्टर को पूँजीपतियों के हवाले कर देने का प्रावधान किया गया है, रेल, शिक्षण संस्थान, अस्पताल सभी पूँजीपतियों के हवाले किये जा रहे है यहाँ तक की देश को सबसे अधिक मुनाफा पहुंचाने वाली भारतीय जीवन बीमा निगम को अपने चहेते अम्बानी को देने की तैयारी कर ली गयी है। इसलिए इस जन विरोधी बजट का विरोध आवश्यक हो गया है। जुलूस में शम्भूनाथ, लालमनी, लालचन्द एड०, राम अचल, रामनिवास पान्डेय, जयनाथ सहित कई लोग शामिल रहे।

Read More »

राजकीय हाथ कागज उत्पादन केंद्र कालपी में उत्पादन कार्य प्रारंभ

25 वर्षों से बंद पड़ा कागज उत्पादन केंद्र के आए अच्छे दिन, हाथ कागज उद्यमियो ने मुख्यमंत्री के निर्णय की की सराहना
उरई/जालौन, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश सरकार के खादी बोर्ड विभाग द्वारा स्थापित राजकीय हाथ कागज उत्पादन केंद्र कालपी का आज शुभारंभ होने से हाथ कागज उद्योग के विकास में दूरगामी सहयोग मिलने की संभावनाओं से कालपी के हाथ कागज उद्योग जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।
ज्ञातव्य हो कि तत्कालीन सरकारों की उपेक्षा के कारण यह कागज उत्पादन केंद्र सन 1995 से बंद था। मशीनें जर्जर हो गई थी करोड़ों रुपए की लागत का भवन टूटने की कगार पर था लेकिन वर्तमान योगी सरकार के उद्योगों को बढ़ावा देने की नीति के तहत 25 वर्षों से बंद पड़ा उक्त हाथ कागज केंद्र को पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

Read More »

“मिशन प्रेरणा” लक्ष्य 2020 “मण्डलीय गोष्ठी” का आयोजन सम्पन्न

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। “मिशन प्रेरणा” लक्ष्य 2020 एवं ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत “मण्डलीय  गोष्ठी” का आयोजन सीएसए के कैलाश भवन सभागार में अध्यक्ष मण्डलायुक्त डॉ0 सुधीर एम0 बोबड़े की अध्यक्षता में  सम्पन्न हुई। मण्डलायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। मण्डलायुक्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि मिशन प्रेरणा, मिशन कायाकल्प योजना में जितना पैसा चाहिए सरकार देंने को तैयार है। अब सभी जनपदों में 5 स्टार स्कूल बनाने है जिसमें बेहतर व्यवस्थाओ के साथ उच्च कोटि की शिक्षा सभी बच्चों को दिया जाये। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों से भी ज्यादा बड़ी संख्या में डिग्री होल्डर शिक्षक सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढा रहे है उन्हें और बेहतर तरीके से बुनियादी शिक्षा कक्षा 1 से कक्षा 5 तक उनकी श्रेणी के हिसाब से दी जाये इसके लिए सरकार द्वारा लगातार मॉनेटरिंग की जायेगी।

Read More »

विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव न्यायाधीश साक्षी गर्ग रही उपस्थित
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। आज जनपद न्यायाधीश यशवंत मिश्र के निर्देशन में कानपुर देहात के राजपुर विकासखण्ड के सिकन्दरा ग्रामीण के मूडादेव गांव में सहकारी समिति के अध्यक्ष बिनोद कटियार की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिस में मुख्य अथिति के रुप में न्यायाधीश साक्षी गर्ग ने उपस्थिति होकर उपस्थित जनों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बिषय में जानकारी के साथ साथ ये भी बताया की जिस व्यक्ति की बार्षिक आय एक लाख से कम है महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं बच्चों को बिधिक सेवा प्राधिकरण निशुल्क अधिबक्ता उपलब्ध कराती है।

Read More »

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित हुई गोष्ठी एवं प्रदर्शनी

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो।  जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशों के तहत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु कन्वर्जेन्स विभाग के सहयोग से हिन्दी भवन, अकबरपुर में गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उपरोक्त आयोजन में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, विभाग जनपद कानपुर देहात के द्वारा कुपोषण के कारण एवं निवारण पर चर्चा, कन्वर्जेन्स विभागों के माध्यम से कार्य एवं जागरूकता, जनआन्दोलन, पोषण वाटिका पर, उपस्थित जन समूह को विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा वी0एच0एन0एसी0, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की स्वास्थ्य जाॅच एवं एनिमिया, टीकाकरण आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी उपस्थित जन समूह को दी गयी। उपरोक्त के अतिरिक्त पोषाहार से निर्मित व्यंजन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

Read More »

जांच अधिकारी जांच आख्या 4 सप्ताह में करायें उपलब्ध

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला कारागार जनपद कानपुर देहात में निरूद्ध वि0 बन्दी रमेश पुत्र हीरालाल निवासी स्वरूपपुर, थाना सट्टी, जिला कानपुर देहात की दिनांक 11 फरवरी 2020 को समय प्रातः 9ः05 बजे एमएल चेस्ट चिकित्सालय कानपुर नगर में हुई मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच कराये जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह ने उप जिला मजिस्ट्रेट अकबरपुर को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने निर्देश दिये है कि जांच अधिकारी अपनी विस्तृत एवं स्पष्ट जांच आख्या 4 सप्ताह के अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Read More »

किसान दिवस में किसानों को योजनाओं की दी गयी जानकारी

किसानों के उपयोग हेतु ड्रोन के माध्यम से दवा का छिड़काव का दिखाया गया डेमो
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में किसान दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार कक्ष में उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। किसान दिवस में किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान के्रडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव ने किसान दिवस में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को योजना से लाभावित किया जायेगा। शासन के निर्देशों के तहत सभी पात्र किसानों को लाभांवित करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत जिन किसानों ने फसल बीमा नही कराया है वह करा ले तथा इस योजना का लाभ ले।

Read More »

अतिक्रमण के चलते हाईवे मार्ग पर बढ़ रही हैं दुर्घटना की घटनाएं

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। कस्बे के चारों मुख्य मार्गों पर एक बार फिर अतिक्रमण कारी फुटपाथी दुकानदारों ने फुटपाथ व सड़क पर डेरा जमा लिया है। जिसके चलते पैदल राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रोड सकरा होने के कारण दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही है। मूसानगर रोड में मुख्य चौराहा से सचान गेस्ट हाउस तक फुटपाथी दुकनदारों ने हाईवे मार्ग  पर अतिक्रमण कर दुकानें लगा ली हैं। हाईवे मार्ग सकरा होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। वहीं फुटपाथ खत्म होने से पैदल यात्रियों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण कारी फुटपाथी दुकानदार हाईवे मार्ग पर ब्रेन्च,मेज ठिलिया तख्त डालकर अवैध रूप से खुलेआम व्यापार कर रहे हैं। घाटमपुर तहसील गेट के बगल में चल रहे अवैध अतिक्रमण पर फिलहाल अभी तक प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। फुटपाथी दुकानदारों द्वारा हाईवे मार्ग के किनारे बने नाले के ऊपर पैदल यात्रियों के लिए डाली गई पटिया तोड़ दी गई हैं। जिससे पैदल यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Read More »

एडीजी लॉ एन आर्डर ने मातृभूमि सेवा ट्रस्ट को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सराहा

कैम्प में 630 मरीजों ने कराया रजिस्ट्रेशन
चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। कानून व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए अक्सर पुलिस के आला अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग करके अपने अधिनस्थों को दिशा निर्देश देते हैं और उत्साह बढाते हैं, लेकिन आज प्रदेश के एडीजी लॉ एन ऑर्डर ने वीडियो कांफ्रेंस कर चंदौली में आयोजित नेत्र कैम्प को प्रोत्साहित किया।
एडीजी पीवी रामाशास्त्री ने कहा कि मातृभूमि सेवा ट्रस्ट का कैम्प सदैव जन सेवा में तत्पर रहा है, और संजय सिंह प्रचार और प्रभाव से दूर रहते हुए जिस प्रकार से निरंतर कैम्पों का आयोजन कर रहे हैं वह अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिशाल है, मैं हमेशा मातृभूमि ट्रस्ट के साथ हूं और मुझसे जो भी बन सकेगा वो मैं आप सभी के लिए अवश्य करुँगा। ध्यातव्य हो कि कम्युनिटी पुलिसिंग के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक चन्दौली हेमन्त कुटियाल की पहल पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा स्थापित स्वयं सेवी संगठन मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आज भी पूर्व की भाँति चार स्थानों (बभनी, नौगढ़, सेमरा, शहाबगंज चन्दौली एवं आर. के नेत्रालय वाराणसी) पर एक साथ निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।

Read More »

कुर्मिक्षत्रिय महासभा ने मनाई छत्रपति शिवाजी जयंती

कठिन संघर्ष से स्वाभिमान की रक्षाकर स्वतंत्र स्वराज्य की स्थापना की
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। छत्रपति शिवाजी महाराज की 390वीं जयंती के अवसर पर कुर्मिक्षत्रिय महासभा कानपुर के जिलाध्यक्ष डाॅ0 अनिल कटियार की अगुवाई में सैकड़ो लोगों ने श्याम नगर बाईपास चौराहा पी0ए0सी0 मोड़ पर स्थित छत्रपति शिवाजी की विशाल मूर्ति को दूध से नहलाकर भव्य माल्यापर्ण किया तथा उनकी वीरता और आदर्शो को याद किया। इस मौके पर आयोजित जनसंगोष्ठी में वक्ताओं ने कहाकि वीर शिवाजी ने अपनी माता जीजाबाई के निर्देश पर विदेशी आक्रमणकारी अत्याचारियों का डटकर मुकाबला करते हुए उन्होने अपने अदम्य साहस और वीरता से परास्त कर स्वतंत्र स्वराज्य की स्थापना की। उन्होने अपने राज्य की महिलाओं को स्वाभिमान की रक्षा के लिए युद्धकला में पारंगत किया। गुरिल्ला युद्ध में माहिर अपनी जाँबाज सेना के साथ दुश्मनों को खदेडते हुए दिल्ली के लालकिले पर अपना विजयी ध्वज फहराया। वक्ताओं ने कहाकि देश की सुरक्षा और विकास की दृष्टि से शिवाजी की कार्यशैली और आदर्श आज भी प्रासंगिक है हमें उन्हें आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस मौके पर डाॅ0 अनिल कटियार, संजय कटियार, पवन वर्मा, रामराज पटेल, प्रभात वर्मा, प्रदीप कटियार सप्पू, एल0बी0 सिंह पटेल, सूबेदार नरेन्द्र उमराव, छेदालाल शास्त्री, महेन्द्र सिंह, दीपक कुमार, कैलाश उमराव, जयनारायण कटियार, जयन्त, प्रीती पटेल, पे्रम कुमारी, हरिशंकर बन्धु, नरेश, मिथिलेश, हरिकिशोर उत्तम, डाॅ0 राम कटियार, मनोज सचान आदि मौजूद थे।

Read More »