Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आरएसएस कार्यकर्ताओं ने रोजेदारों को बांटा राशन व खजूर

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने रोजेदारों को बांटा राशन व खजूर

कानपुर, अर्पण कश्यप। प्रांत के संघ प्रचारक श्रीराम के निर्देशानुसार आज बर्रा क्षेत्र में स्थित हरी मस्जिद व सफेद मस्जिद में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ)के पदाधिकारी राजेश कुमार, दिनेश कटियार, अटल प्रसाद सिंह, अनूराग आदि लोगों ने रोजे के दूसरे दिन मुस्लिम समुदाय के गरीब तबके के परिवारों को रोजा खोलने के लिये खजूर के पैकेट व खाना बनाने के लिये आटा, दाल, नमक व अन्य समाग्री दी। राशन पाकर सभी के चेहेरे खुशी से खिल उठे।
सचल चिकित्सालय प्रभारी राजेश कुमार ने बताया की रोजेदारों को लाॅकडाउन में खाने व रोजा खोलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी जानकारी मिलते ही हम सभी आरएसएस संघ के लोगों ने मिलकर शारीरिक दूरी का पालन कर लोगों को राशन वितरण किया हैं।