Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर थूका हुआ गिरफ्तार

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर थूका हुआ गिरफ्तार

कानपुर, अर्पण कश्यप। चमनगंज के झंडे वाला चौराहे पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पीआरवी के सिपाही रोहित व होमगार्ड अमित मामले का निस्तारण कर ही रहे थे। तभी इकबाल नामक एक व्यक्ति ने सिपाहियों के ऊपर थूकना शूरू कर दिया। जिसे तत्काल मौके से गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया।
थाना चमनगंज इंसपेक्टर के अनुसार आरोपित के खिलाफ आपदा प्रंबधन अधिनियम व महामारी अधिनियम व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया हैं।