Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2380)

मुख्य समाचार

अभिषेक शेखर ने हासिल की एमबीबीएस की डिग्री, क्षेत्र में दौड़ी खुशी की लहर

जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक और अभिषेक हॉस्पिटल चन्दौली के डॉयरेक्टर डॉ. संजय यादव के सुपुत्र हैं अभिषेक
चन्दौली, दीपनारायण यादव। जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक और अभिषेक हॉस्पिटल चन्दौली के प्रबंध निदेशक डॉ. संजय यादव के सुपुत्र अभिषेक शेखर ने एमबीबीएस की परीक्षा पास कर जिले को गौरवान्वित किया है। अभिषेक की इस सफलता पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
मालूम हो कि धानापुर क्षेत्र के रमरजाय गांव के मूल निवासी अभिषेक शेखर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय से प्राप्त की। तत्पश्चात उन्होंने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा सनबीम स्कूल भगवानपुर वाराणसी से उत्तीर्ण की है। फिलहाल अभिषेक हेरिटेज मेडिकल कॉलेज वाराणसी से एमबीबीएस कर रहे थे। कल मंगलवार को रिजल्ट की घोषणा होने पर अभिषेक ने अपने को एमबीबीएस की पढ़ाई में उत्तीर्ण पाया। इस सूचना पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। अभिषेक ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।

Read More »

Coronavirus: सरकार ने लॉन्च किया आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। सरकार ने कोविड-19 का दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए भारत के लोगों को एकजुट करने के उद्देश्‍य से सार्वजनिक-निजी साझेदारी से विकसित एक मोबाइल ऐप की शुरुआत की है। ‘आरोग्‍यसेतु’ नाम का यह ऐप प्रत्‍येक भारतीय के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए डिजिटल इंडिया से जुड़ा है। यह लोगों को कोरोना वायरस का संक्रमण पकड़ने के जोखिम का आकलन करने में सक्षम करेगा। यह अत्याधुनिक ब्लूटूथ टेक्‍नोलॉजी, तकनीक, गणित के सवालों को हल करने के नियमों की प्रणाली (अलगोरिथ्म) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करते हुए, दूसरों के साथ उनकी बातचीत के आधार पर इसकी गणना करेगा।

Read More »

राष्ट्रपति कल राज्यपालों, लेफ्टिनेंट गवर्नरों के साथ कोविड-19 रिस्पांस पर चर्चा करेंगे

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद कल (3 अप्रैल, 2020) राष्ट्रपति भवन से उप राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू के साथ कोविड-19 प्रकोप से उत्पन्न संकट को नियंत्रित एवं प्रबंधित करने के लिए केंद्रीय एवं राज्य स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को बढ़ावा देने हेतु राज्यपालों, लेफ्टिनेंट गवर्नरों एवं सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस आयोजित करेंगे।
राज्यपालों/लेफ्टिनेंट गवर्नरों एवं राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों के साथ यह इस प्रकार का दूसरा वीडियो कांफ्रेंस होगा। 27 मार्च, 2020 को आयोजित पहले वीडियो कांफ्रेंस में 14 राज्यपालों एवं दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने अपने क्षेत्रों के अनुभव को साझा किया था। शेष राज्यपाल/लेफ्टिनेंट गवर्नर एवं प्रशासक कल अपने अनुभव साझा करेंगे।
कांफ्रेंस के एजेंडा में राज्यों में कोविड-19 की स्थिति, निर्बल वर्गों पर फोकस के साथ रेड क्रास की भूमिका, एवं नोवेल कोरोना वायरस के प्रकोप को नियंत्रित करने में केंद्रीय एवं राज्य सरकारों के प्रयासों में सहायता देने में सिविल सोसाइटी/ स्वयंसेवी संगठनों/निजी क्षेत्र की भूमिका शामिल होगी।

Read More »

लॉक डाउन में युवक लापता परिजन परेशान

शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट। शिवली कोतवाली क्षेत्र के अनूपपुर असई गांव में युवक की गुमशुदगी पुलिस ने दर्ज कर खोज बीन शुरू कर दी हैं। वही गुमशुदा युवक के पिता ने पुलिस को बताया कि युवक नीरज गौतम पुत्र राजू गौतम उम्र 20 वर्ष निवासी अनूपपुर 29 मार्च 2020 को बिना बताए घर से कहीं चला गया है। कई जगह खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। 30 मार्च 2020 को पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। शिवली कोतवाल वीरपाल सिंह ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई है जल्दी युवक को खोज लिया जाएगा।

Read More »

मण्डलायुक्त प्रयागराज व पुलिस महानिरीक्षक लगातार कर रहे जनपदों का निरीक्षण

जनपद कौशाम्बी व फतेहपुर का भ्रमण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
राशन की दुकानों, सामुदायिक किचन, स्वास्थ्य केन्द्र एवं कोरेन्टाइन सेंटर का किया निरीक्षण
निःशुल्क राशन पाने वालों की श्रेणी का विवरण दुकानों पर किया जाए चस्पा-मण्डलायुक्त
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। मण्डलायुक्त प्रयागराज मण्डल आर0 रमेश कुमार तथा पुलिस महानिरीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह मण्डल के सभी जनपदों का लगातार भ्रमण कर स्थितियों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में आज मण्डलायुक्त व आईजी जोन ने आज से शुरू हुई राशन वितरण व्यवस्था के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज के मम्फोर्डगंज व धूमनगंज में सरकारी गल्ले की दुकानों का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त जनपद कौशाम्बी में तहसील चायल के सोखदा एवं मूरतगंज ब्लाक के महगांव व बजहा में तथा जनपद फतेहपुर के खागा तहसील के पुरईन गांव व कटोघन आदि स्थानों पर राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सरकारी गल्ले की दुकानों पर राशन वितरण की व्यवस्था पूर्ण रूप से पारदर्शी होनी चाहिए साथ ही सभी दुकानों पर निःशुल्क राशन पाने वालों की श्रेणी की सूची चस्पा की जाये, जिससे सभी लोगों को समुचित जानकारी रहे और उचित लाभार्थी को पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जायेगी तथा कालाबाजारी में लिप्त पाये जाने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Read More »

डीएम को संक्रमण से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए दी गयी चेक

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कोविड-19 कोरोना वायरस माहामारी के संक्रमण से बचाव एवं राहत कार्यो के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में यूपीएसआईडीसी नबीपुर कानपुर देहात स्थित श्रीगौरी हास्पिटल के सीएमडी डा0 संजय त्रिपाठी ने 21 हजार रुपए का सहायता चेक दिया। जिलाधिकारी ने इस योगदान के लिए सराहना की तथा लोगों से ऐसे कार्यों में बढ-चढ कर अपनी भागीदारी/योगदान देने की अपील भी की। इस मौके पर सीडीओ जोगिन्दर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Read More »

कोरोना की जंग में आप सभी के साथ वक्त की आवाज़ 91.2 एफएम

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कानपुर देहात का एक मात्र सामुदायिक रेडियो वक्त की आवाज़ 91.2 एफएम जो रोजाना 10 घण्टे अपने कार्यक्रम प्रसारित करता है, जिसे कानपुर देहात अजर कानपुर नगर के 500 गांवों के लोग सुनते है। इस वक्त हमारा जनपद ही नहीं अपितु पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। साथ ही हमारे देश के प्रधानमंत्री ने 21 दिनों का लॉकडाउन भी घोषित किया है। जिसका हमारी जनता पालन भी कर रही है ऐसे में लोगों को कोरोना से संबंधित जानकारी और बचाव के तरीके बताने के लिए कानपुर देहात के एक मात्र सामुदायिक रेडियो वक्त की आवाज़ 91.2 एफएम के आरजे हरी पाण्डेय अपना पूरा समय जनपद वासियो को रेडियो के माध्यम से दे रहे है।साथ ही कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों को अपने घर में ही रहने की सलाह भी दे रहे है क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण से फैलता है, इसमें सावधानी ही इसका सटीक इलाज है। आरजे हरी पाण्डेय रेडियो के माध्यम से बताते है कि बदलते मौसम में जुकाम होने की वजह से घबराए नही ये कोरोना के लक्षण नही हो सकते है।अगर किसी को बुखार महसूस हो रहा है ,सुखी खासी हो रही है, या सांस लेने में दिक्कत आ रही है, तो ये फ्लू के लक्षण और कोरोना वायरस के आम लक्षण में भी आते है, ऐसे में केवल सरकारी चिकित्सक को ही दिखाए और प्रत्येक 30 मिनट पर 20 सेकेण्ड तक हाथों को अच्छी तरह साबुन से धुलते रहे। साफ सफाई से कोरोना को मात दी जा सकती है और घर मे रह कर कोरोना की जंग में लड़ाई जीती जा सकती है।

Read More »

डीएम ने कोरोना वायरस के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की समीक्षा

बाहर से आने वाले लोगों को रखा जाये अलग, हो जांच: डीएम, राशन वितरण में सोशल डिस्टेंस का किया जाये पालन: डीएम
लोग अपने घरों में ही रहे तथा सब्जी, दवा आदि व्यवस्थायें डोर-टू-डोर के माध्यम से होगी पूर्ण: राकेश कुमार सिंह
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने (कोविड-19) कोरोना वायरस लाकडाउन के चलते जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ बीती सांय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सीएमओ डा0 राजेश कटियार को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य से सम्बन्धित जो भी सामग्री लेनी है उसे पहले से ही प्लान बनाकर ले ले तथा आने वाले समय में ऐसा न हो कि किसी चीज की कमी हो। उन्होंने कहा कि लगाये गये स्वास्थ्य टीम के पास मास्क, सैनिटाइजर आदि सभी सामग्री रहे तथा जो स्वास्थ्य टीम बाहर से आयी है उसके रहने खाने पीने की व्यवस्था सही प्रकार से की जाये तथा आने वाले मरीजों की जांच सही प्रकार से की जाये। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, ईओ, डीपीआरओ, डीएसओ आदि को निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे तथा जो व्यक्ति बाहर से आया है उसकी जांच करायी जाये तथा उसे बाहर अलग रहने की व्यवस्था की जाये तथा कम्यूनिटी किचन सही प्रकार से संचालित हो तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये तथा जो व्यक्ति ज्यादा दर पर फल, सब्जी, दूध आदि दे रहा है तो उसके खिलाफ कडी कार्यवाही की जाये तथा कालाबाजारी व जमाखोरी करने वालों पर कार्यवाही की जाये।

Read More »

समग्र शिक्षा अभियान में मदद करेगी अब यूनिसेफ

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कोविड-19 के कारण राष्ट्रव्यापी स्कूल बंद होने के कारण दुनिया भर में 90 प्रतिशत से अधिक छात्रों की शिक्षा बाधित हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा में बेहतर परिणाम हेतु यूनिसेफ से मदद ली है। अब प्रदेश के हर एक बच्चे को शिक्षित करने के लिए यूनिसेफ टेलीफिल्म और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा की अलख जगायेगा। प्रदेश सरकार की योजना को यूनिसेफ और समग्र शिक्षा विभाग मूर्त रूप देंगे। लॉकडाउन खुलने के बाद नया सत्र शुरू होने से पहले ये लोग एक एलईडी वैन और नुक्कड़ नाटक टीम शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए रवाना करेंगे। एलईडी पर चल रही टेलीफिल्म और नुक्कड़ नाटक की टीम नाट्य मंचन के माध्यम से ग्रामीणों और बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करेगी। गांव-गांव में बच्चों और उनके अभिभावकों को शिक्षा के फायदे और परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की अच्छी पढ़ाई, अच्छे स्वास्थ्य की दिशा में खेलकूद समेत सभी तरह की अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी देंगे। इससे अधिक से अधिक बच्चे परिषदीय स्कूलों में दाखिला लेंगे।
खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक करेंगे यूनिसेफ टीम का सहयोग-
जिस ब्लॉक में भी यूनिसेफ की टीम जायेगी वहां के खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक उनका पूरा सहयोग करेंगे। जिन गांवों के विद्यालयों में बच्चों की संख्या कम है उन विद्यालयों की सूची खंड शिक्षा अधिकारी यूनिसेफ टीम को उपलब्ध कराएंगे। यूनिसेफ की टीम कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के गांवों पर विशेष ध्यान देगी।

Read More »

जेल में कैदियों के बीच हुआ खूनी संघर्ष

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जिला कारागार में कैदियो के दो गुटों में बेकाबू लड़ाई के बाद जमकर चले जेल के अंदर लाठी डंडे जिसमें एक दर्जन कैदी और डिप्टी जेलर समेत एक दर्जन जेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये इस घटना में जेल में एक लम्बरदार कैदी घायल अवस्था मे ज़िला अस्पताल में कराया गया भर्ती।
इटावा जनपद में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब जेल में बन्द कैदियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई शुरू हो गयी जिसमें एक कैदी आगरा का मुन्ना खालिद वही दूसरा कैदी कानपुर का मोनू पहाड़ी के बीच मारपीट शुरु हो गयी जिसमे डिप्टी जेलर जगदीश प्रसाद समेत 14 कैदी घायल हो गए इस घटना में छुन्ना लम्बदार नामक कैदी इस झगड़े में गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। वहीं घटना की जानकारी होने पर इटावा जेल में आलाधिकारियों सहित जनपद के कई थानों का फोर्स जिला जेल में पहुँचा वही जेल अधीक्षक राज किशोर ने बताया दोनों ही कैदी उपद्रवी प्रकार के है मामले की जांच जेल प्रसाशन कर रहा है और इसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Read More »