कानपुर, स्वप्निल तिवारी। चमनगंज स्थित सागर प्राइमरी स्कूल द्वारा वार्षिक खेलकूद का आयोजन पालिका स्टेडियम बृजेंद्र स्वरूप पार्क में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक अमिताभ बाजपेई ने सागर स्कूल के बच्चों व प्रधानाचार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को सागर स्कूल ने हमेशा उभारने का काम किया है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनके शारीरिक तथा मानसिक विकास में खेलकूद की बहुत बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने आगे कहा के खेल बच्चों में जीतने की भावना पैदा करता है और हार कर दोबारा जीतने के प्रयास की भावना पैदा करता है। इस अवसर पर कानपुर प्रेस क्लब के संरक्षक सरस बाजपेई ने कहा कि इन बच्चों की प्रतिभा को देखकर हम लोग चकित हैं बच्चों में वास्तव में बहुत टैलेंट है जरूरत प्रतिभा को उभारने की है। जिससे बड़े होकर स्कूल व देश का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूर्व पार्षद शगुफ्ता इरफान में आए हुए मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि सागर प्राइमरी स्कूल बच्चों कि शिक्षा के साथ-साथ शिक्षणेत्तर क्रियाओं का भी पूरा ध्यान रखता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ खान, मोहित श्रीवास्तव, अदीबा इरफान, शमा परवीन, तबस्सुम नाजिया, युसूफ, मंतशा अंजुम आरा, अश्वनी चड्ढा, अजय लोग उपस्थित रहे।
मुख्य समाचार
विश्व दाल दिवस पर 80 किसानों को वितरित किये गये मूंग बीज की मिनी किट
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देश पर कृषि निदेशालय द्वारा भेजे गए दिशा निर्देश पर जनपद के विकास भवन के गांधी सभागार कक्ष में विश्व दाल दिवस मनाया गया। जिसमें जिसमें डीसी मनरेगा हरिशचन्द्र, परियोजना निदेशक दिनेश यादव, कृषि उपनिदेशक विनोद यादव, जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल द्वारा लगभग 80 कृषकों को निशुल्क मूंग बीज की मिनी किट वितरित की गई दलहन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस आयोजन पर जोर दिया है।
Read More »शस्त्र लाइसेंस एनडीएएल पर दर्ज किये जाने हेतु तिथि 29 जून तक: एडीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शस्त्र लाइसेंस एनडीएएल पर दर्ज किये जाने हेतु दिनांक 29 जून 2020 तक समय सीमा बढ़ा दी गयी है। जिन शस्त्र अनुज्ञप्तियों के शस्त्र लाइसेंस जो जनपद कानपुर देहात से स्वीकृत है एनडीएएल पर अंकित नही हो सके है। वह अपने लाइसेंस की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं 2 फोटो के साथ कार्यालय में निर्धारित समय सीमा के अन्दर सम्पर्क करे। यह जानकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन/प्रभारी अधिकारी (आयुध) पंकज वर्मा ने दी है।
Read More »एक ही विकासखंड में वर्षों से जमे बाबूओं के होंगे स्थानांतरण
टोल प्लाजा के 20 किमी. के दायरे में आने वाले वाहन का 75% राशि का भुगतान सरकार करेगी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। अकसर देखा गया है कि टोल प्लाजा पर टैक्स देने के लिए लोग लंबी लाइन में लगे रहते हैं। लेकिन 1 दिसंबर 2019 से यह नियम बदल गया है। दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 1 दिसंबर 2019 से टोल भुगतान केवल फास्टैग के जरिए होगा। इस स्कीम के लागू होने के बाद पूरे देश में कोई भी वाहन बिना कैश में टोल दिए कहीं भी ट्रैवल कर सकेगा। हालांकि यात्रा करने वाले शख्स की कार पर फास्टैग लगा होना अनिवार्य है।
गडकरी ने कहा, ”फास्टैग परिवहन मंत्रालय की प्रमुख पहल है, जो कि वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करेगी और बाधाओं को दूर करेगी। जीएसटी परिषद, जीएसटी ई-वे बिल प्रणाली के एकीकरण की सैद्धांतिक मंजूरी दी जा चुकी है। इस संबंध में करार भी किया जा चुका है।” इसके साथ ही गडकरी ने उम्मीद जताई कि इलेक्ट्रॉनिक पथ कर संग्रह कार्यक्रम जैसी पहलों से भारत का टोल कलेक्शन अगले 5 साल में बढ़कर 1 लाख करोड़ रुपए सालाना हो सकता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधीन कुल 1.4 लाख किलोमीटर राजमार्ग आता है, जिसमें से 24,996 किलोमीटर राजमार्ग टोल के दायरे में आता है। साल के अंत में यह बढ़कर 27,000 किलोमीटर हो जाएगा। अगर हमें यह राजस्व प्राप्त होता है तो हम बैंक से कर्ज ले सकते हैं और बाजार से अधिक धन जुटा सकते हैं, जिससे परियोजनाओं पर अधिक निवेश किया जा सकता है।
लर्निंग आउटकम्स के द्वितीय चरण की परीक्षा अब 19 फरवरी को
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। परिषदीय विद्यालयों में होने वाली लर्निंग आउटकम्स के द्वितीय चरण की परीक्षा 14 फरवरी 2020 को आयोजित की जानी थी। किंतु अब राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए उक्त परीक्षा को 19 फरवरी समय 10:30 से 12:30 बजे तक सुचितापूर्वक सम्पन्न कराये जाने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इमसें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Read More »पुलिस ने लाखों रुपए का गांजा किया बरामद
इटावा, राहुल तिवारी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में नशीला पदार्थ बेचने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस धर पकड़ अभियान चला रही है इसी दौरान सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से 10 किलो गांजा बरामद किया गया है वहीं बताया जा रहा है पकड़े गए गांजे की कीमत मार्केट में 4 लाख रुपये है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि इस नशीले पदार्थ को बाजार में ले जाकर बेचते हैं और इस नशीले पदार्थ का बाजार में अच्छा खासा रुपया मिलता है पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेजा।
Read More »देह व्यापार का हुआ भंडाफोड़
इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में लगातार कुछ समय से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि जनपद में देह व्यापार का धंधा जोरों पर चल रहा है जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस और क्राइम ब्रांच की पुलिस ने मिलकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने छह युवती और छह युवक को गिरफ्तार किया है वहीं बताया जा रहा है कि लंबे समय से यह व्यापार जनपद में चल रहा था और इसी व्यापार को रोकने के लिए एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई थी टीम गठित होने के बाद मुखबिर से सूचना मिली। तत्काल मौके पर पुलिस ने पहुंचकर 12 युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी सभी से पूछताछ की जा रही है कि इस मामले में कौन कौन दोषी है जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Read More »किसानों को निजात दिलाने के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस – राधेश्याम
कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस
10 फरवरी से 17 मार्च तक चलेगा किसान जन जागरण अभियान
कौशांबी, जन सामना संवाददाता। प्रदेश की सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। जिसका परिणाम है कि आज किसान त्राहि त्राहि कर रहा है। किसानों के सामने आवारा पशु, कर्ज माफी, समर्थन मूल्य में वृद्धि, मजदूरी में वृद्धि, किसानों की जमीनों का मुआवजा चार गुना किए जाने की मांग को लेकर किसान जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। जो 10 फरवरी से 17 मार्च तक चलेगा उक्त बातें प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेठी के पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया ने संबोधित करते हुए कहा।
इस मौके पर बोलते हुए जिले के प्रभारी युवा प्रदेश सचिव विवेकानंद पाठक ने कहा कि जिले में प्रत्येक ब्लॉक में 14 नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा। बैठक में बोलते हुए जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहां की जिले का किसान पानी और बिजली की समस्याओं से जूझ रहा है यही नहीं जिले में धान और गेहूं की खरीद के नाम पर बड़ा घोटाला किया गया है किसानों की उपजाऊ की जगह सरकारी कर्मचारियों ने व्यापारियों व बिचौलियों का आना खरीदा है जिसका हम विरोध करते हैं। बैठक में किसान जन जागरण अभियान के प्रभारी आशीष पांडे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करने की बात कही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष अजीम, पूर्व विधायक सिराथू राम सजीवन निर्मल, किसान कांग्रेस मोर्चा के जिला अध्यक्ष रजनीश पांडे, आशीष मिश्रा पप्पू, फैसल अली, कौशलेश द्विवेदी, वेद प्रकाश पांडे, शशि प्रताप त्रिपाठी, देवेश श्रीवास्तव, मिसबाहउल ऐन, राजेंद्र त्रिपाठी, सरदार हुसैन रिजवी सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय श्री गीता मेला 10 से 14 फरवरी तक
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। अखिल भारतीय श्री गीता मेला का उद्घाटन कल बृहस्पति महिला महाविद्यालय प्रांगण में कानपुर नगर की महापौर प्रमिला पांडे के हाथों संपन्न होगा। गीता मेला 10 से 14 फरवरी तक चलेगा। जिसमें भारतीय सभ्यता और संस्कृति पर परिचर्चा के अलावा अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कानपुर प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय श्री गीता मेला की संयोजिका उषा रत्नाकर शुक्ला तथा नीता अग्निहोत्री ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गीता मेले में विभिन्न प्रकार के भारतीय संस्कृति और सभ्यता पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें गुरु सूफी संत, शाह मंजूर की सरपरस्ती में कवि सम्मेलन के अलावा देश की विशिष्ट शैली के नृत्य लोक संस्कृति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पाँच दिन चलने वाले इस मेले के अंतिम दिन सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना है। जिसमें वरिष्ठ विद्वानों विशिष्ट योग्यता प्राप्त विद्यार्थियों समाज सेवियों पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से डॉ. प्रमिला अवस्थी, डॉ. सौमिनी सिंह, डॉ. उषा रत्नाकर शुक्ला, डॉ. नीता अग्निहोत्री, राकेश शुक्ला, उमा सेवक आदि लोग उपस्थित रहे।
Jansaamna