कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी डा0 ब्रह्मदेव राम तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दिनांक 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किये जाने तथा ‘‘पढे कानपुर-बढे कानपुर’’ कार्यक्रम का आयोजन किये जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मा0 राज्यपाल महोदया के निर्देशों के क्रम मेें दिनांक 24 जनवरी को ‘‘पढे कानपुर-बढे कानपुर’’ कार्यक्रम का आयोजन सभी महाविद्यालयों/विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत 10 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, जिला स्तरीय अधिकारियों एवं अन्य लोगों के माध्यम से पुस्तकों को पढने की आदत डालने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होनें कहा कि ‘‘पढे कानपुर-बढे कानपुर’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति अपने विषय एवं रूचि के अनुसार कोई पुस्तक पढ सकता है, इस पुस्तक पढने के कार्यक्रम में मोबाइल का प्रयोग नहीं किया जायें।उन्होनें अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा कि वह अपने कार्यालयों एवं विभागों से से संबंधित शासनादेश/नियमों आदि को भी पढने की आदत को डाले। उन्होनें कहा कि ‘‘पढे कानपुर-बढे कानपुर’’में सभी लोगों की सहभागिता भी जरूरी है। उन्होनें इस कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये।‘‘पढे कानपुर-बढे कानपुर’’ कार्यक्रम का आयोजन किये जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी डा0 ब्रह्मदेव राम तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दिनांक 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किये जाने तथा ‘‘पढे कानपुर-बढे कानपुर’’ कार्यक्रम का आयोजन किये जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मा0 राज्यपाल महोदया के निर्देशों के क्रम मेें दिनांक 24 जनवरी को ‘‘पढे कानपुर-बढे कानपुर’’ कार्यक्रम का आयोजन सभी महाविद्यालयों/विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत 10 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, जिला स्तरीय अधिकारियों एवं अन्य लोगों के माध्यम से पुस्तकों को पढने की आदत डालने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होनें कहा कि ‘‘पढे कानपुर-बढे कानपुर’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति अपने विषय एवं रूचि के अनुसार कोई पुस्तक पढ सकता है, इस पुस्तक पढने के कार्यक्रम में मोबाइल का प्रयोग नहीं किया जायें।उन्होनें अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा कि वह अपने कार्यालयों एवं विभागों से से संबंधित शासनादेश/नियमों आदि को भी पढने की आदत को डाले। उन्होनें कहा कि ‘‘पढे कानपुर-बढे कानपुर’’में सभी लोगों की सहभागिता भी जरूरी है। उन्होनें इस कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये।
Jansaamna
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो।
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी।
प्रयागराज, जन सामना संवाददाता।
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो।
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो।