Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2507)

मुख्य समाचार

मनरेगा रोजगार दिवस जनपद में 1 नवम्बर 2019 को मनाया जायेगा

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत काम करने वाले परिवारों को ग्राम पंचायत में ही श्रम रोजगार उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जनपद की ग्राम पंचायतों में 1 नवम्बर 2019 को समय 10 बजे से 2 बजे अपरान्ह तक मनरेगा रोजगार दिवस का आयोजन किया जायेगा।
यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी/अति0 जिला कार्यक्रम समन्वयक-मनरेगा जोगिन्दर सिंह ने देते हुए बताया कि मनरेगा रोजगार दिवस के मुख्य उद्देश्य कार्य की मांग को पंजीकृत करना, जांब कार्ड की मांग को पंजीकृत करना, कार्य का आवंटन, दिनांक 1 अप्रैल 2019 से बढ़ी हुई मजदूरी रू. 182/- प्रतिदिन की जानकारी देना, कार्य से संबंधित सूचना की जानकारी देना, मनरेगा से संबंधित शिकायतों को दर्ज करना, योजना के संबंध में ग्राम वासियों को जागरूक कराना, मनरेगा श्रमिका के आधार कार्ड एकत्र करने का अभियान, मनरेगा अभिलेखों को पूर्ण कराना तथा श्रमिकों के जाबकार्ड पर अंकित करना, ग्राम पंचायत मनरेगा लेबर बजट तैयार करने में जागरूक करना एवं अनुमन्य कार्यो से अवगत कराना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लाभार्थियों को मनरेगा अन्तर्गत 90 मानव दिवस के रोजगार दिये जाने के संबंध में जानकारी देना एवं उनकी मांग को एकत्र करना। मनरेगा-7 रजिस्ट्ररों को अध्यावधिक रूप से पूर्ण करना, मनरेगा पत्रावलियों को चेक लिस्ट के अनुसार अध्यावधिक रूप से पूर्ण करना, महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत चिन्हित तालाबों के जीर्णोद्वार श्रंखला के क्रम में ग्राम पंचायतों द्वारा तालाबों का कार्य पूर्ण करना।

Read More »

रन फाॅर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन 31 को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म दिवस 31 अक्टूबर 2019 को “राष्ट्रीय अखंडता दिवस” के रूप में मनाए जाने व इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 8 बजे से अकबरपुर तहसील से माती पुलिस लाइन तक ‘रन फॉर यूनिटी’ का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाना है। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को उनके अधीनस्थ स्टाफ सहित प्रातः 7ः30 बजे अकबरपुर तहसील पर उपस्थित होकर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के निर्देश दिए हैं।

Read More »

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 286 लोगों की हुई जांच, बंटी दवाएं

चन्दौली, दीपनारायण यादव। सामाजिक संगठन रोजा के तत्वावधान में चाइल्ड राइट एण्ड यू (CRY) नई दिल्ल़ी के सहयोग से सी.एम.सी. परियोजना के तहत, चकिया विकास खण्ड़ अन्तर्गगत भीषमपुर के पंचायत भवन में बुधवार को स्वास्थ्य जागरूकता हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन डा० शेखर चौहान ने फीता काटकर किया। इस मौके पर डा० डी०एस० कुमार ने लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि ” छोटी छोटी बिमारियों के होने पर हमें सजग होकर उस पर ध्यान देना चाहिये, कारण छोटा ही बड़ा बनता है, इसलिये जागरूकता जरूरी है।

Read More »

आग से जल कर महिला गंभीर

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट कानपुर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटमपुर कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी पूर्वी निवासी राजेश कुमार सविता की पत्नी तुलसा 40 वर्ष बीती रात जलने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे राजेश कुमार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे इलाज के लिए हैलट कानपुर भेजा है। डॉक्टर ने बताया कि महिला अस्सी प्रतिशत जल जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई है।

Read More »

भाई दूज पर मायके जाने से रोका तो महिला ने लगाई फांसी

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। मायके जाने से मना करने पर नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी वहीं मृतका के पिता ने पुत्री की हत्या किए जाने की पुलिस से शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी रेवना क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर निवासी महावीर संखवार के पुत्र सरवन की डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बहारी निवासी चंद्र प्रकाश की पुत्री सुमन देवी से करीब 8 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। जिससे 1 पुत्र व एक पुत्री दो बच्चे हैं। ग्रामीणों ने बताया की सुमन मायके जाने की जिद कर रही थी। पति द्वारा मना करने से नाराज सुमन ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव को परीक्षण के लिए कानपूर भेजा है।

Read More »

पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए लाखों की बोली

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। बीती रात सड़क किनारे हंगामा कर रहे युवकों पर भारी पड़ गई। सम्मान बचाने के लिए पुलिस को दिया जा रहा ₹ दो लाख का ऑफर पुलिस ने ठुकरा कर आरोपियों को माती कारागार भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के हमीरपुर रोड स्थित हीरो होंडा एजेंसी के नजदीक शराब के नशे में धुत दो पछ आपस में हंगामा कर रहे थे। गश्त पर निकले कस्बा चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह उपनिरीक्षक उमा सिंह की टीम ने हंगामा कर रहे युवकों को पकड़ कर तलाशी ली। एक युवक के पास से 315 बोर का कट्टा तथा दूसरे युवक के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए लोगों के पक्ष में सत्ता पक्ष तक की सिफारिश तथा ₹दो लाख रुपये देने के आफर के बावजूद पुलिस ने ऑफर ठुकराते हुए आरोपी युवको को जिला कारागार माती भेज दिया है। जो आज दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

Read More »

नेशनल चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। कस्बा चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह व स्वाट टीम प्रभारी दिनेश कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से नेशनल चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। जिनके पास से पुलिस ने काफी माल बरामद कर चार घटनाओं का पर्दाफाश किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में कार्यरत चिकित्सा अधीक्षक डा.सुरेंद्र कुमार सिंह के आवास का बीती 6 अगस्त को ताला तोड़कर की गई चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रद्युन्न सिंह सीओ रवि कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक आरबी सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जहानाबाद रोड रेलवे क्रॉसिंग से अलीजान व गुलफाम नाम के दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिन्होंने दर्जनभर घटनाओं में शामिल होने का खुलासा करते हुए बताया कि उनके गिरोह के लोग उत्तर प्रदेश, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दमनदीप, गुजरात आदि राज्यों में चोरी करते हैं।

Read More »

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व पुरस्कार प्रदान किए

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व पुरस्कार (एनसीएसआरए) प्रदान किए।
राष्ट्रीय कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व पुरस्कार का गठन कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के क्षेत्र में असाधारण योगदान को मान्यता देने के लिए कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने किया था।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे खुशी है कि समाज की सहायता चाहने वाले वर्गों के लोग राष्ट्रीय कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व पुरस्कार के मुख्य लाभार्थी हैं। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट ने राष्ट्रीय लक्ष्यों के प्रति बहुमूल्य योगदान दिया है। कॉरपोरेट जगत अधिक समानता वाले समाज के निर्माण के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में राष्ट्रीय प्रगति की सहायता कर रहा है। कॉरपोरेट जगत ने दीर्घकालीक प्रभाव वाली स्थायी परियोजनाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया है।

Read More »

रक्षा मंत्री ने जापान के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय संबंधों एवं क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज जापान के रक्षा मंत्री श्री टारो कोनो के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। श्री राजनाथ सिंह ने महामहिम सम्राट नारुहीतो की ताजपोशी पर भारत सरकार की तरफ से जापान के रक्षा मंत्री को बधाई दी।
रक्षा मंत्री ने इस महीने के शुरू में जापान में आए भीषण तूफान हगिबीस के कारण हुई जान व माल की क्षति पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने तूफान से प्रभावित लोगों को राहत और सहायता पहुंचाने के लिए जापान सरकार की तरफ से किए गए प्रयासों की सराहना की।
भारत एवं जापान के बीच मजबूत रक्षा सहयोग पर संतोष व्यक्त करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने सितंबर 2019 में अपने जापान दौरे के दौरान जापान के प्रधानमंत्री श्री शिंज़ो आबे और जापान के तत्कालीन रक्षा मंत्री श्री ताकेशी इवाया के साथ अपनी सफल मुलाकात को याद किया।
रक्षा मंत्री ने नवंबर 2019 में बैंकॉक में आसियान के रक्षा मंत्रियों की आगामी प्लस बैठक के दौरान जापान के रक्षा मंत्री से मिलने की उम्मीद जताई। दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों एवं क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर अपने विचार साझा किए।

Read More »

न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश होंगे

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रपति ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री शरद अरविंद बोबडे को भारत का अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति श्री बोबडे 18 नवंबर, 2019 को शपथ लेंगे।
न्यायमूर्ति श्री शरद अरविंद बोबडे 12 अप्रैल, 2013 से उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश हैं। इससे पहले वह 16 अक्टूबर, 2012 से लगभग छह महीने के लिए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे। वह 29 मार्च, 2000 से बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त जज और 28 मार्च, 2002 से स्थायी जज रहे हैं।
न्यायमूर्ति श्री बोबडे का जन्म 24 अप्रैल, 1956 को हुआ और वह 13 सितंबर, 1978 को अधिवक्ता बने। उन्होंने उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ और नागपुर जिला न्यायालय में वकालत की और उन्होंने समय-समय पर बॉम्बे हाई कोर्ट और उच्चतम न्यायालय में सिविल, संवैधानिक, श्रम, निर्वाचन तथा कराधान मामलों में अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवा दी। न्यायमूर्ति श्री शरद अरविंद बोबडे संवैधानिक, प्रशासनिक, कंपनी, पर्यावरण तथा निर्वाचन कानूनों के विशेषज्ञ हैं।

Read More »