Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2544)

मुख्य समाचार

मैजिक गाड़ी के साथ तस्कर चार किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक कुटियाल के द्वारा चेकिंग व हर तरह के अवैध कामों की धरपकड़ व रोकथाम के लिए दिये गये निर्देश के क्रम में, उ0नि0 राजेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम हे0का0 पन्नालाल सरोज, हे0का0 कृपा शंकर यादव, का0 मुन्ना लाल यादव, का0 अखिलेश कुमार व का0 महेन्द्र प्रताप पाठक द्वारा, बीती रात्रि लेवा मोड़ काशी गोमती ग्रामीण बैंक के पास से चेकिंग के दौरान एक मैजिक(लोडर) वाहन से चार किलो गांजा के साथ विकास कुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता निवासी रामपुर चमरही थाना बबुरी जनपद चन्दौली को गिरफ्तार कर थाना हाजा पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

Read More »

वज्रपात से मंदिर प्रभावित

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। गुरुवार अपराह्न तेज बारिश के बीच आकाशी बिजली गिरने से थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम शाखाहरी स्थित कबीर मंदिर का ऊपरी सिरा क्षतिग्रस्त हो गया, तथा मंदिर के गर्भ गृह में रखी माता वैष्णो की मूर्ति के कपड़े प्रभावित हुए हैं। समाचार पत्र विक्रेता इंद्रपाल कोरी ने बताया कि ग्राम शाखाहरी स्थित कबीर मंदिर को वर्ष 1989 ईस्वी में स्वर्गीय भदाई प्रसाद कोरी द्वारा स्थापित कराया गया था। जिसकी वर्तमान में महावीर प्रसाद के पुत्र स्वदेश कुमार देखरेख करते हैं। मंदिर में वज्रपात होने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा होती रही।

Read More »

तंजवूर में आयोजित किया गया श्रेष्ठ भारत संस्कृति समागम

समागम के दूसरे दिन स्तम्भित करने वाली प्रस्तुतियां देखकर लगा कि भारतीय लोककलायें आज भी कितनी समृद्ध है।
डॉ. दीपकुमार शुक्लः तंजवूर, तमिलनाडु। श्रेष्ठ भारत संस्कृति समागम के दूसरे दिन स्तम्भित करने वाली एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देखकर लगा कि भारतीय लोककलायें आज भी कितनी समृद्ध हैं। बस आवश्यकता हैं उन्हें अवसर प्रदान करने की।
श्रेष्ठ भारत संस्कृति समागम के दूसरे दिन प्रातरू 10.30 बजे श्लोक और आदिवासी कलाश् बिषय पर संगोष्ठी हुई। जिसमें वरिष्ठ रंगरकर्मीयों तथा शोधकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए विभिन्न लोककलाओं की वृहद जानकारी दी। संगोष्ठी में परिचर्चा करने वालों में विशेष रूप से इन्दुमती रमन तमिलनाडु से, ई.के.गोविन्दा वर्म राजा केरल से, राकेश तिवारी छत्तिसगढ़ से, एम.एन. वेंकटेश कर्नाटक से तथा मोहन स्वरूप भाटिया एवं हरि प्रसाद सिंह उत्तर प्रदेश से पधारे थे।

Read More »

सर्व धर्म सेवा समिति (रजि) के तत्वावधान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

कानपुर, लक्ष्मी तिवारी। छावनी क्षेत्र में सर्व धर्म सेवा समिति(रजि) के तत्वावधान व बृज-इंद्रा अभिव्यक्ति मंच द्वारा नई बस्ती गोलाघाट में कवि सम्मेलन व पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गणपति महाराज के दरबार में आमंत्रित कवियों ने शब्द प्रसून अर्पित किये कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने किया। कार्यक्रम आयोजक जितेंद्र वाल्मीकि एवं विधायक जी द्वारा सभी कवियों का पुष्पमाल व प्रतीक चिन्ह द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। तत्पश्चात अजीत सिंह राठौर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वीकार की तथा कवयित्री शीतल बाजपेयी को संचालन का दायित्व सौंपा गया। कवि सम्मेलन का आरंभ प्रदीप अवस्थी की गणपति वंदना से हुआ तत्पश्चात राजीव मिश्र की वाणी वंदना से कार्यक्रम को गति प्रदान करने की अनुमति प्राप्त हुई मंच पर नौ रस के कवि उपस्थित थे।

Read More »

कुंभ को दिव्य भव्य बनाने वाली स्ट्रीट लाइटें हुई दुर्दशा की शिकार

प्रयागराज, वी. डी. पाण्डेय। सरकार के अथक प्रयासों के बाद जहां प्रयागराज दूधिया रोशनी से नहाया और देश-विदेश से आने वाले यात्रियों का मार्ग सुगम हुआ रात और दिन में कोई फर्क नहीं पड़ा। आज वही लाइटें शोपीस बनकर रह गई है। खंभे उखड़ कर गिर रहे हैं तार टूट रहे हैं लाइट चोरी हो रही है लेकिन जिम्मेदार आंख में पट्टी बांधकर और कान में तेल डालकर सो रहे है। योगी सरकार की लाख सुशासन वाले दावों पर विद्युत विभाग पानी फेरने का काम कर रहा है। बमरौली के पुराने एयरपोर्ट से लेकर नए एयरपोर्ट के बीच लगभग 5 किलोमीटर की दूरी में कुंभ के समय आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क के दोनों तरफ दूधिया रोशनी रंग की स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी लेकिन आज उनका हश्र बुरा है। खंभे या तो उखड़कर गिर गए या टूट कर गिर गए या फिर उनके तार टूटे हैं और लाइट खुल गई है। विद्युत सप्लाई भी पूरी तरह बंद ही हो चुकी है रात में आवागमन में आने वाले लोगों को राहजनी छिनौती और लूट जैसी घटनाओं का भी अंधेरा होने के कारण सामना करना पड़ रहा है, विद्युत विभाग के आला अधिकारी नगर निगम को इसका जिम्मेदार बता रहे हैं और नगर निगम के अधिकारी विद्युत विभाग के माथे इसका सेरामल रहे हैं कोई भी जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी मानने को तैयार नहीं या लाइटें त्रिशंकु की तरह बीच का मसला बन कर रह गई जबकि प्रतिदिन नए एयरपोर्ट जलवा से तमाम नए यात्रियों और जा रहे हैं जिनको रात में आने जाने में समस्या हो रही है यही नहीं हजारों की तादाद में क्षेत्र के ग्रामीण भी शहर से प्रतिदिन काम करने के बाद वापस घर आते हैं उनका भी कहना है कि लाइटों के ना होने से एक भय का माहौल बना रहता है।

Read More »

जिलाधिकारी ने राज्यपाल के भ्रमण कार्यक्रम के तहत की समीक्षा, किया निरीक्षण

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राज्यपाल, उत्तर प्रदेश श्रीमती आनन्दीबेन पटेल का कल जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत संबंधित विभागों के साथ तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। बैठक में उन्होंने समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, डीपीआरओ, पीडी, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कृषि विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग आदि विभागों के कार्यो की समीक्षा की। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने सर्किट हाउस, रनियां स्थित संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय विकास खण्ड सरवनखेडा विद्यालय, कान्हा गौशाला, प्राथमिक विद्यालय प्रथम रनियां आदि का निरीक्षण भी किया।

Read More »

दिव्यांगजन प्राप्त करें 13 सितंबर को उपकरण

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद कानपुर देहात के ऐसे सभी दिव्यांगजन जिन्होंने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड (एलिम्को), कानपुर नगर के द्वारा दिनांक 18.07.2018 से 30.07.2018 के मध्य जनपद के सभी विकास खण्डों एवं जिला मुख्यालय में आयोजित चिन्हांकन शिविरों में अपना पंजीकरण कराया था एवं उपकरण प्राप्ति रसीद प्राप्त की थी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड (एलिम्को), कानपुर नगर के द्वारा सहायक उपकरणों जैसे- ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, वैशाखी, कान की मशीन, छड़ी आदि का वितरण दिनांक 13.09.2019, दिन शुक्रवार को प्रातः 9ः00 बजे से अखण्ड परमधाम आश्रम मूसानगर, कानपुर देहात मे किया जायेगा। चयनित दिव्यांगजन उपकरण संबंधी रसीद, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा अन्य पहचान पत्र लेकर स्वंय निर्धारित समयानुसार उपस्थित होकर अपना उपकरण प्राप्त करें।

Read More »

’’एक जनपद एक उत्पाद‘‘ योजनान्तर्गत जमा करें फार्म 27 सितंबर तक: प्रिया सिंह

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन द्वारा संचालित की गयी ’’एक जनपद एक उत्पाद’’ (ओ0डी0ओ0पी0) कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद कानपुर देहात में चिन्हित उत्पाद यूटेन्शिल्स (बर्तन) के समग्र विकास हेतु वित्त पोषण में सहायता प्रदान करनें के उद्देश्य से चिन्हित ओ0डी0ओ0पी0 उत्पादों की विभिन्न विधाओं में कार्यरत अथवा कार्य करनें के इच्छुक व्यक्तियों के लिये एक जनपद एक उत्पाद योजना प्रारम्भ की गयी है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग प्रिया सिंह ने बताया कि जनपद कानपुर देहात में ’’एक जनपद एक उत्पाद’’ के तहत यूटेन्शिल्स (बर्तन) का चयन किया गया है। कानपुर देहात के पुखरायां क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में इकाइयों कार्य कर रही है। योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीयकृत बैंको क्षेत्रीय ग्रामीण बैको व अन्य शिड्यूल बैको द्वारा वित्त पोषण किया जायेगा। इस योजना द्वारा आवेदकों को मार्जिनमनी की धनराशि अनुदान के रूप में उपलब्ध की जायेगी।

Read More »

मुख्य सचिव ने ग्राम फर्रुखाबाद में गो-आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण

पशुओं के भागने सम्बन्धी जानकारी प्राप्त होने के बावजूद भी कार्यों में शिथिलता बरतने वाले दोषी अधिकारियों के विरुद्ध की जाये नियमानुसार कड़ी कार्यवाहीः राजेन्द्र कुमार तिवारी
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी ने जनपद लखनऊ के विकास खण्ड चिनहट के ग्राम फर्रुखाबाद में गो-आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण के समय पशुओं के भागने सम्बन्धी जानकारी प्राप्त होने पर अपने कार्यों में शिथिलता बरतने वाले दोषी अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि यदि पशुओं के भागनेध्चोरी तथा वायर फेसिंग को काटने के सम्बंध में ससमय विभागध्ग्राम पंचायत द्वारा थाना मड़ियांव में सूचना दी हो अथवा प्राथमिकी दर्ज कराने पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न की गई हो तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, लखनऊ सम्बंधित चैकी प्रभारीध्उत्तरदायी पुलिस अधिकारी को निलंबित करें। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस को ससमय सूचना दी ही नहीं गई हो तो ग्राम विकास अधिकारी को निलम्बित करने के साथ-साथ पशु चिकित्साधिकारी, डाॅ0 अनुराधा सिंह के विरुद्ध कार्यवाही की जाये तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, लखनऊ का स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाये।

Read More »

उपभोक्ता व्यस्था निवारण शिविर में सभी आवेदनों का हुआ निस्तारण

चकिया/चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। उ०प्र०विद्युत नियामक आयोग के कार्यक्रम ‘न्याय उपभोक्ता के द्वार’ के तहत विद्युत उपभोक्ता व्यस्था निवारण फोरम वाराणसी द्वारा बुद्धवार को विद्युत वितरण उपखंड चकिया के कार्यालय में जन अदालत का आयोजन किया गया।जिसमें विद्युत वितरण खण्ड प्रथम से सम्बन्धित विद्युत उपभोक्ता के समस्याओं का एंव बिजली से सम्बन्धित अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। जन सुनवाई में प्राप्त कुल 27 आवेदन में से 27 का निस्तारण उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम के अध्यक्ष न्यायाधीश श्याम बिहारी राय एंव ई० विजय रंजन सिन्हा, तकनीकी सदस्य आधिशासी अभियन्ता पंकज मिश्र के द्वारा किया गया। जन सुनवाई में फोरम के अध्यक्ष तकनीकी सदस्य व सचिव तथा अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड़ प्रथम चन्दौली अवधेश कुमार शुक्ला व उप खण्ड़ अधिकारी अनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Read More »