Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कई मार्ग दुर्घटनाओं में 5 घायल

कई मार्ग दुर्घटनाओं में 5 घायल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। क्षेत्र में हुई तीन मार्ग दुर्घटनाओं में 5 लोग घायल हो गए गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कानपुर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम कानपुर देहात जनपद के ग्राम हर चंदापुर निवासी सुलेमान का पुत्र नाजिम 18 वर्ष वापस घर लौट रहा था। भदरस मोड़ के पास दुर्घटना में नाजिम घायल हो गया। थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम आनूपुर मोड़ में बीती शाम मार्ग दुर्घटना में कानपुर के मुहल्ला टुकनियापुरवा निवासी पप्पू खोटे का पुत्र रिंकू 25 वर्ष, शिवप्रसाद का पुत्र अनुराग 17 वर्ष व सुरेश का पुत्र अमन 18 वर्ष मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया तथा हमीरपुर रोड स्थित शर्मा पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह दुर्घटना में थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम टिकवांपुर निवासी गोपाल का पुत्र अवधेश 25 वर्ष घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है।