
छोटे-छोटे प्रयासों से भी हो सकता है बड़ा बदलाव -डाक निदेशक केके यादव
सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ परिवर्तन में सामाजिक संस्थाओं व सिविल सोसाइटी की भी अहम भूमिका-डाक निदेशक केके यादव
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। बदलाव लाने के लिए हमेशा बड़े प्रयासों की ही जरूरत नहीं होती, बल्कि अपने स्तर पर किये गए छोटे-छोटे प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं। परिवर्तन के इस दौर में सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं और सिविल सोसाइटी की भी भूमिका अहम है। उक्त उद्गार लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने लखनऊ जीपीओ में आयोजित एक कार्यक्रम में लायंस क्लब, डिस्ट्रिक्ट लखनऊ 321 बी1 के 22 वें मंडलीय अधिष्ठापन समारोह पर एक विशेष आवरण और विरूपण जारी करते हुए 8 सितंबर को बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये।
निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि सेवा भाव से किया गया कोई भी कार्य महान होता है। स्वास्थ्य, शिक्षा, लिंग समानता, पर्यावरण संरक्षण, आपदा राहत जैसे तमाम कार्यों में युवाओं को साझीदार बनाकर एक अच्छे नेतृत्व का विकास किया जा सकता है। ऐसे में लायंस क्लब देश-दुनिया में अपने सदस्यों की मार्फत तमाम आयोजनों के साथ-साथ कई सकारात्मक अभियान चला रहा है, जिससे सामाजिक विकास में फायदा होता है।
Jansaamna
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में 10 सितंबर को होने वाले भारत में बंद के लिए जन समर्थन मांगा गया। जानकारी देते हुए हर प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि यह भारत बंद बढ़ी हुई महंगाई के विरोध में किया जा रहा है जिस प्रकार से मंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल डीजल मूल वृद्धि बेरोजगारी या एवं महंगाई के विरोध में जगह जगह व्यापार मंडल के बीच में जाकर भारत बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से समर्थन मांगा गया और कहा कि जिस प्रकार से महंगाई आसमान छू रही है। आम आदमी का तो जीना दुश्वार हो गया है मध्यम वर्गीय परिवार के घर का बजट बिगड़ गया है। आदमी कैसे कमाए कैसे खाएं केंद्र और प्रदेश सरकार की जो नीतियां हैं। उससे जनता का भला तो नहीं सत्यानाश जरूर हो गया है अच्छे दिनों का सपना दिखाएं और सपने भी सपने ही बनकर रह गए। मुख्य रुप से उपस्थित हर प्रकाश अग्निहोत्री, भूधर नारायण मिश्रा, आलोक मिश्रा, पवन गुप्ता, अभिनव तिवारी, कृपेश त्रिपाठी, के के तिवारी, संतोष पाठक, उषा रानी कोरी, अशोक आदि लोग मौजूद रहे।
केरल की बात करते हैं क्या शहर हमारे लिए महत्वपूर्ण नहींः बृजेश दीक्षित
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। गणेश चतुर्थी व मोहर्रम के त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने और समाज में एकता और अमन चैन बनाये रखने के उद्देश्य को लेकर आज जिले के एसएसपी ने एक विशेष बैठक की इस बैठक में सभी समुदायों के व्यापारी समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों के साथ साथ अन्य लोगों ने हिस्सा लिया और अपने विचारों से अवगत कराया।
आकांक्षा अभियान के तहत वैश्य समाज आरक्षण दो अभियान चलाएगा
कानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर विकास प्राधिकरण ने ग्राम टटिया एंव दहेली सुजानपुर में करोड़ो की जमीन अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराई।