Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जादू दिखाकर महिला से 50 हजार के जेवर ठगे

जादू दिखाकर महिला से 50 हजार के जेवर ठगे

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। गांव वीर नगर में एक महिला को जादू टोना कर अज्ञात ने करीब पचास हजार रूपये के जेवरात ठग लिए। ठगों के जाने के बाद महिला की चेतना जागी और घटना के बारे में जानकारी हुई तो उसके होश फाख्ता हो गये। फिलहाल पीडिता ने घटना की शिकायत पुलिस से करने को मन बनाया है। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इटावा के रहने वाले पोप सिंह की पत्नी धर्मवती का मायका सासनी के गांव वीर नगर में है जो करीब छह दिन पूर्व अपने माता पिता के यहां आई थी। बताते हैं कि यहां कई वर्षों से नट जाति के दंपत्ति आते थे। जिन्होने अपना डेरा गांव भोजगढी के जंगलोें में डाल रखा था। इन लोगों को भीख के तौर पर जो कपडा आदि मिल जाता था तो वह बाइक द्वारा गांव वीर नगर में जाकर बेच आते थे। जिससे उनकी पहचान अच्छी हो गयी थी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दस वर्षों से गांव में आने वाले इन लोगों के बारे में किसी भी ग्रामीण को जानकारी नहीं थी। पीडिता ने बताया कि उक्त दोनों पति पत्नी आए और धर्मवती को अपनी बातों में फंसाकर कुछ जादू टोना कर दिया और उसके करीब पचास हजार रूपये के जेबरात ठग लिए। इसकी जानकारी धर्मवती को चेतना जागने के बाद हुई। तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गये, ठगी के बाद रो रही धर्मवती केा ग्रामीणों ने बडी मुश्किल से शांत कराया। हालांकि पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है। फिर भी पीडिता ने ठगी करने वालों की  बाइक संख्या के आधार पर पुलिस से शिकायत करने का मन बनाया है। वही पुलिस का कहना है कि यदि शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।